धमतरी

टूलकिट विवाद, धरने पर बैठे भाजपाई
22-May-2021 7:39 PM
  टूलकिट विवाद, धरने पर बैठे भाजपाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 22 मई। प्रदेश भाजपा के आव्हान पर धमतरी जिले के गांव-गांव एवं वार्ड वार्ड में कार्यकर्ता हाथ में तख्ती लिये भूपेश हमें भी करो गिरफ्तार का नारा लगाते नजर आये। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों के सामने धरना-प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि  6 साल सत्ता में रहकर भी केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की छबि जनता के बीच एक लोकप्रिय प्रधानमंत्री की बनी हुई है। कांग्रेस केंद्र में सत्ता की दौड़ में बुरी तरह पिछड़ चुकी है। कांग्रेस की रिसर्च टीम ने कोरोना की दूसरी लहर की आड़ में प्रधानमंत्री मोदी की छबि को धूमिल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से टूलकिट बनाया है। टूलकिट के माध्यम से ये ऐसी साजिश रची गई है, जो न केवल नरेन्द्र मोदी और भाजपा को बदनाम करने वाली है बल्कि वो देश को बदनाम करने वाली साजिशें है।

टूलकिट षडय़ंत्र कांग्रेस के द्वारा जानबूझकर किया गया है। इसका सच उजागर होने से कांग्रेस बौखलाई हुई है और छग में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह से लेकर अनेक नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दबाव बनाने का असफल प्रयास कर रही है।

धमतरी जिला मुख्यालय में गांधी की मूर्ति के समक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर सहित भाजपा जिला महामंत्री कविन्द्र जैन ऋषभ देवांगन हेमंत चंद्राकर बीथिका विश्वास विजय मोटवानी पार्वती वाधवानी प्रकाश शर्मा कीर्तन मीनपाल नीलेश लुनिया अखिलेश सोनकर नील पटेल सूरज शर्मा आकाश पांडेय प्रतीक चौबे धरने पर बैठे और ेविरोध-प्रदर्शन किया। सभी कार्यकर्ताओं ने खुद को डॉ.रमन सिंह बताया और स्वयं गिरफ्तारी देने की बात की।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news