धमतरी

कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर याद किया
22-May-2021 8:20 PM
कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर याद किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 22 मई।
कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर याद किया।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी में फल, मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव ग्राम दुगली पहुंच कर उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन लाल ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूषण साहू, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रताप नाग सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आधुनिक भारत के निर्माता, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव ग्राम दुगली पहुंच कर जिला पंचायत सदस्य द्वय श्रीमती मीना यतींद्र बंजारे एवं मनोज साक्षी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल द्वारा सिन्हा भवन कुकरेल मे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पूरी निष्ठा एवं श्रद्धा के साथ आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया।जिसमें पूर्व ब्लाक अध्यक्ष करण चंद्राकर,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला नेताम,ब्लाक अध्यक्ष कुकरेल अखिलेश दुबे,महिला ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती अनिता शर्मा, युवा ब्लाक अध्यक्ष नीरज साहू, जोन अध्यक्ष छबिलाल सिन्हा, प्रवक्ता ईश्वर मंडावी,नरसिंह साहू, भुनेश्वर ध्रुव,संतोषी साहू जनपद सदस्य, भोजबत्ती ध्रुव सरपंच, वार्ड पंच गण सहित समस्त कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर जय घोष के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुकरेल अखिलेश दुबे सहित कांग्रेस जनों ने उप स्वास्थ्य केन्द्र कुकरेल  जाकर डाक्टर नर्सों सहित पूरे स्टाफ को श्रीफल, मास्क, साबुन, फल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी मरीजों व कोरोना वैक्सीन लगाने आये वृद्ध जनो को मास्क, साबुन, एवं फल वितरण करके सम्मानित किया गया।

प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के तत्वाधान में 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में ग्राम पंचायत बेलरगांव में मनाया गया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव अध्यक्ष कैलाश नाथ प्रजापति ने कहा कि राजीव जी इस नए भारत युग के जनक थे उन्हीं की सोच के अनुरूप आज हर व्यक्ति के हाथों में मोबाइल और कंप्यूटर है। 

आगे इस कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसियों के द्वारा देश की एकता,सरलता,सहजता,एवं भाईचारा को बनाये रखते हुये देश में पनप रहे आतंकवाद,देश के लिये गैर हितकारी संगठनो का पूरा पूरा विरोध करते है साथ ही मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति सगुन सूझ बूझ आपसी भाईचारे के साथ रह कर देश विघटनकारीकारी शक्तियों का खुल कर विरोध करने के लिये शपथ ली। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में फल वितरण एवं मास्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आसकरण पटेल, भूषण भारती,शत्रुघ्न साहू ,राजेंद्र ठाकुर, खिरभान पवार, मनेंद्र साहू,बल्लू पटेल कोमल सोरी,राम कुमार सरोज कंवल सिंह साहू ,राय सिंह नेताम, माखन पटेल, साहू बाबूलाल निषाद,विपीन भारती,कुलदीप देवांगन,जय लाल प्रजापति उपस्थित थे।

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड ने शासन प्रशासन द्वारा निर्देशित कोविड 19 के गाइड लाईन का पालन करते हुए आतंकवादी विरोधी दिवस के रूप मे मनाया। सर्वप्रथम राजीव गांधी जी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना माल्यर्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किए।  पश्चात संक्षिप्त गोष्ठी का आयोजन हूआ जिसमें राजीव गांधी जी के विचारों उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया साथ ही इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने अहिंसा और आतंकवाद के खिलाफ लडऩे शपथ लिया। इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों व नगरवासियों को मास्क, सेनेटाईजर, साबुन वितरण किया गया।

कार्यक्रम मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के अध्यक्ष डीहूराम साहू,जनपद उपाध्यक्ष राजेश कुमार साहू, डाकवर साहू,गिरीश साहू, हेमंत देवांगन,खिलावन साहू,लीलराम साहू,सुरेश साहू,गोविंद साहू,नारद साहू,सुरेंद्र धनंजय,खिलेश्वरी साहू,बिसून साहू, सत्यनारायण साहू,उमेन्द्र सिन्हा,रेखा साहू, कांति साहू उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news