धमतरी

भाजपाईयों का सिटी कोतवाली के समक्ष प्रदर्शन
23-May-2021 7:13 PM
भाजपाईयों का सिटी कोतवाली के समक्ष प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 23 मई।
थाना सिटी कोतवाली धमतरी के समक्ष पूर्व मंत्री एवं कुरूद अजय चंद्राकर, विधायक रंजना साहू जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, इंदर चोपड़ा, श्रवण मरकाम, निरंजन सिन्हा, रामु रोहरा, कविन्द्र जैन, अर्चना चौबे, बीथिका विश्वास, दो अलग समूह में सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए प्रदर्शन किया।

घड़ी चौक से 2 अलग-अलग समूह में नेतागण पैदल मार्च करते हुए सिटी कोतवाली के लिए रवाना हुए। मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का स्वागत किया। घड़ी चौक में महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष बीथिका विश्वास के नेतृत्व में  तिलक लगाकर स्वागत किया। पार्षदगणों ने नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा के नेतृत्व में रायपुर रोड में स्वागत किया। युवामोर्चा ने जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी के नेतृत्व में बालक चौक में स्वागत किया। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा महेन्द्र पंडित के नेतृत्व में चमेली चौक में स्वागत किया गया। भाजपा शहर मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष विजय साहू नीलेश लुनिया अखिलेश सोनकर के नेतृत्व में सदर बाजार चौक में स्वागत किया गया।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news