धमतरी

ब्लॉक कांग्रेस ने मास्क, सैनिटाइजर, साबुन व राशन बांटे
25-May-2021 5:55 PM
ब्लॉक कांग्रेस ने मास्क, सैनिटाइजर, साबुन  व राशन बांटे

नगरी, 25 मई। जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर चार दिवसीय आयोजित कार्यक्रम के चौथे दिवस 24 मई को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल द्वारा विभिन्न ग्रामों में कुकरेल, केरेगांव, छुही, बनबगौद, कांटाकुर्रीडीह, सियारीनाला, तथा और अन्य ग्राम पंचायतों में मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, व राशन वितरण किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से उपस्थिति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अखिलेश दूबे, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष करण चन्द्राकर, महिला ब्लॉक अध्यक्ष अनिता शर्मा, युवा ब्लाक अध्यक्ष नीरज साहू, छबिलाल सिन्हा जोन अध्यक्ष कुकरेल, नारद धु्रव ब्लॉक महामंत्री, ईश्वर मंडावी ब्लॉक प्रवक्ता, चन्द्रकला नेताम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, संतोषी बाई साहू जनपद सदस्य छुही, नरसिंग साहू, यालेश सिन्हा, चिंताराम कुंजाम सरपंच छुही आदि  उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news