धमतरी

टूलकिट केस, सिहावा विस के भाजपाईयों ने दी गिरफ्तारी
25-May-2021 6:11 PM
टूलकिट केस, सिहावा विस के भाजपाईयों ने दी गिरफ्तारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 25 मई।
टूलकिट बनाकर देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाली तथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर झूठे मुकदमे करने वाली, लोकतंत्र व अभिव्यक्ति की हत्या करने वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ 24 मई को पूरे सिहावा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित थानों के सामने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी।

इसी कड़ी में ब्लॉक मुख्यालय नगरी के दुगली थाना परिसर में सिहावा विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तख्ती हाथ में लेकर भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते धरने पर बैठे और अपनी गिरफ्तारी दी। इस दौरान पूर्व विधायक श्रवण मरकाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुगली बाजार चौक से पैदल मार्च करते हुए थाना परिसर तक पहुंचे। 

इस बीच रास्तों में भाजपा कार्यकर्ता गज्जू शर्मा ने पूर्व विधायक श्रवण मरकाम का तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं ननकु मानिकपुरी व कार्तिक विश्वकर्मा द्वारा पुष्पवर्षा कर पूर्व विधायक श्रवण मरकाम की रैली का स्वागत किया। तत्पश्चात यह रैली दुगली थाना पहुंचकर धरना व विरोध प्रदर्शन करने के बाद पूर्व विधायक श्रवण मरकाम के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताते हुए अपनी गिरफ्तारी दी। गिरफ्तारी देने वालों में मुख्य रूप से सरपंच संघ अध्यक्ष महेंद्र नेताम, जनपद सदस्य बंशी लाल सोरी, भाजयुमो नेता निखिल साहू, संजय शांडिल्य शामिल रहे।

जिला भाजपा संगठन के निर्देश पर नगरी मंडल के सिहावा थाना में बाजार चौक से भाजपा के वरिष्ठ नेता विकल गुप्ता, मंडल महामंत्री रामगोपाल साहू, युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य बलजीत छाबड़ा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र धनुसेवक, युवा मोर्चा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बल्लू सेन के साथ पैदल मार्च कर थाना सिहावा पहुंच कर धरना प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारी दी। जिसमें युवा मोर्चा के साथियों नानेश संचेती अमित सोनी, राहुल डागा के द्वारा सोशल मीडिया में प्रचार हेतु विशेष सहयोग रहा। जेल भरो आंदोलन में निकले नेताओं का प्रीति यदुु, प्रवीण गुप्ता, लखेस पटेल, उदय नाग, जगत नाथ, रमेश बोरझरिया सहित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासी के द्वारा स्वागत किया गया। 

कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने टूलकिट मामले में सोमवार को जेल भरो आंदोलन की शुरुआत की है। इसी के तहत बेलरगांव के मंडल प्रभारी चेतन हिन्दूजा, बेलरगांव मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, मडंल उपाध्यक्ष मोहन पुजारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोनू साहू ने सोमवार को बोराई थाना के समक्ष धरना देते अपनी गिरफ्तारी दी।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में राजनीतिक विवाद का विषय बने सोशल मीडिया टूलकिट मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह वं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और अन्य लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। जिसको लेकर भाजपा ने आक्रामक रूख अखितयार कर लिया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर झूठे केस दर्ज करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ तख्ती हाथ में लेकर नगरी थाना परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष नगरी मोहन नाहटा के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता नागेन्द्र शुक्ला, मंडल महामंत्री हृदय साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, भाजयुमो नेता सन्त कोठारी ने गिरफ्तारी दी।
भाजपा नेताओं पर झूठे एफआईआर करने वाली, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की हत्या करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ जिला भाजपा संगठन के निर्देश पर जिला भाजपा के मंत्री दूरसंचार निगम के सदस्य एवं मगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा भीखम सेन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा शत्रुघ्न साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राखी साहू ने सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइडलाइन का पालन कर नगर भ्रमण करते हुए मुख्य चौक पहुंचे जहां पर भाजपा मंडल एवं युवा मोर्चा के मगरलोड ने स्वागत किया। 

उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ भूपेश हमे भी करो गिरफ्तार की नारेबाजी करते हुए मगरलोड थाना परिसर में जाकर टूलकिट मामले में गिरफ्तारी देने के लिए थाना में शाम पांच बजे तक गिरफ्तार करने की मांग करते हुए डटे रहे है। थाना प्रभारी द्वारा धारा 151 लगाते हुए गिरफ्तार करते हुए मुलचका पर भाजपा नेताओं को छोड़ा गया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news