कोण्डागांव

भाजपाइयों ने रैली निकाली, दी गिरफ्तारी
25-May-2021 8:54 PM
भाजपाइयों ने रैली निकाली, दी गिरफ्तारी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

फरसगांव, 25 मई। टूलकिट मामले और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और संबित पात्रा पर झूठा प्रकरण बनाकर एफआईआर दर्ज करने विरोध में मण्डल फरसगांव के कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने धरना देकर गिरफ्तारी दी।
भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश प्रतिनिधि प्रवीर सिंह बदेशा, जिला महामंत्री तरुन साना, मण्डल अध्यक्ष विश्वनाथ सिकदार, नपं अध्यक्ष गणेश दुग्गा, उपाध्यक्ष गणेश जायसवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत पात्र ने फरसगांव थाने मे घरना देकर गिरफ्तारी दी। रायसिंग नेताम, जागेश्वर हिडको, शिव प्रसाद नेताम, मोहित सिंह, सुकचन्द मरकाम, सुखलाल मरकाम, भरत भारद्वाज, तुसली साहू, हलाल राम राजमन नाग शत्रुघन ने रैली के रूप में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना फरसगांव के सामने धरना देकर गिरफ्तारी दी।
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की शुरुआत है। इससे यह प्रतीत होता है कि गलत का विरोध कांग्रेसियों को सहन नहीं होता, इस कारण झूठे प्रकरण दर्ज कर डराना चाहते हंै।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news