धमतरी

निगम कर्मियों व लोगों के लिए 10 हजार मास्क दिए
26-May-2021 7:00 PM
निगम कर्मियों व लोगों के लिए 10 हजार मास्क दिए

रिलायंस फाउंडेशन का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 26 मई।
कोरोना महामारी में नगर निगम के कर्मचारी अपने अपने कार्यों को बेहतर ढंग से करने में जुटे हुए हैं। इसके सुरक्षा के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने मास्क भेंट किया।
धमतरी नगर निगम को रिलायंस फाउंडेशन ग्रुप के द्वारा 10 हजार मास्क कर्मचारी एवं आम जनता को वितरण हेतु प्रदान किया गया। 

कोरोना संक्रमण की रोकथाम सहित लॉकडाउन की गाइडलाइन का पालन कराने नगर निगम की टीम जुटी हुई है ऐसे में कर्मचारियों को सुरक्षित रखना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए रिलायंस फाउंडेशन ने यह कदम उठाया है। 

रिलायंस फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को महापौर विजय देवांगन से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने नगर निगम के कर्मचारियों एवं उनके द्वारा लॉकडाउन में किए जा रहे कार्यों की सहारना की। संक्रमण काल में कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए 10 हजार मास्क महापौर को भेंट किए।

इस नेक कार्य के लिए महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह एवं आयुक्त मनीष मिश्रा ने रिलायंस फाउंडेशन ग्रुप को धन्यवाद देते हुए नगर निगम की टीम की ओर से आभार व्यक्त किया। महापौर के निर्देशानुसार एमआईसी मेंबर राजेश पांडे, केंद्र कुमार पेंदरिया, चोवाराम वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक योगेश निषाद हाथों सफाई कर्मचारियों को मास्क वितरण किया गया।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news