धमतरी

कांग्रेसियों ने मनाई नेहरू की पुण्यतिथि
27-May-2021 5:31 PM
कांग्रेसियों ने मनाई नेहरू की पुण्यतिथि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 27 मई।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी शहर के द्वारा कांग्रेस कार्यालय धमतरी में पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई व कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि पंडित नेहरू के अंदर देश को आजादी दिलाने का एक जज्बा था। वर्ष 1916 में वे राजनीति में आए और 1923 में कांग्रेस के महासचिव भी बने थे। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में बड़ा योगदान दिया। महापौर विजय देवांगन ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों और देश की आजादी दिलाने में दिए गए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। देश के आजादी के समय देश में अनेक समस्याए थी जिसमे रोजगार एक प्रमुख थी। नेहरू ने अनेक कारखाने कंपनियां लगाकर रोजगार देने का काम किया और स्वर्णिम भारत की नीव रखी।

जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि पंडित नेहरू ने गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया एवं देश को आजादी दिलाई स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पदस्थ होने के बाद लगभग 17 वर्षों से अपने सफल कार्यकाल में उन्होंने देश को मजबूत औद्योगिक ढांचा प्रदान किया। वैज्ञानिक रूप से देश को समृद्ध किया हरित क्रांति को साकार किया गुट निरपेक्षता की नीति को देशहित में सफलतापूर्वक लागू किया। विश्व बंधुत्व एवं शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के सिद्धांतों को सुदृढ़ कर भारत को विश्व के नक्शे पर महत्वपूर्ण स्थान दिलाया। 

मंच संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर देवांगन ने किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, विजय प्रकाश जैन, जिला कोषाध्यक्ष सलीम रोकडिय़ा, महामंत्री आलोक जाधव, पूर्व  पीसीसी सचिव आनंद पवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईस्वर देवांगन,आकश गोलछा, कृष्णा मरकाम, अरुण चौधरी, योगेश शर्मा, गुरुगोपाल गोस्वामी, देवेंद्र अजमानी, तरूण रॉय, अम्बर चंद्राकर, राजेन्द्र साहू, भीक्षण साहू, सुनील साहू, राजेन्द्र यादव, भास्कर सिन्हा, जय श्रीवास्तव, नमन बंजारे, प्रीतम सिन्हा, भागी निषाद, डिकेश देवांगन, सद्दाम गौड़, उवेराम महार, केदार साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news