कोण्डागांव

विश्वनाथ को छत्तीसगढ़ काव्यश्री सम्मान
27-May-2021 5:36 PM
विश्वनाथ को छत्तीसगढ़ काव्यश्री सम्मान

कोण्डागांव, 27 मई।  वर्ष 2021 के छत्तीसगढ़ काव्यश्री से युवा कलमकार विश्वनाथ देवांगन उर्फ  मुस्कुराता बस्तर विभूषित हुए। 

अपनी उपस्थिति कलम के बल पर दुनिया के समक्ष रखने वाले युवा कलमकार विश्वनाथ देवांगन उर्फ  मुस्कुराता बस्तर आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। बस्तर के कोण्डागांव जिला मुख्यालय के पास ही गांव भीरागांव (ब) में जन्म हुआ, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत चौड़ंग जनपद पंचायत कोण्डागांव जिला कोण्डागांव में पदस्थ हैं।  इनके हिन्दी साहित्य में योगदान के लिए विश्व हिन्दी रचनाकार मंच द्वारा वर्ष 2021 का छत्तीसगढ़ काव्य श्री सम्मान से नवाजा गया है। 

इन्हें सम्मानित किए जाने पर कई विशिष्ट जनों व शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामना दी है साथ ही इससे छत्तीसगढ़ के साथ बस्तर भी गौरवान्वित हुआ है।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news