धमतरी

कांग्रेसियों ने पं.नेहरू को किया याद
28-May-2021 7:38 PM
कांग्रेसियों ने पं.नेहरू को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 28 मई।
कांग्रेस भवन कुरुद एवं भखारा में आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेसियों ने तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताएं मार्ग पर चल देश को एकजुट रखने का संकल्प लिया। 

गुरुवार को कांग्रेस भवन कुरुद में ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने पंंडित नेहरू के बारे में बताया कि वे भारत के अनमोल रत्न थे, उन्होंने देश की स्वाधीनता से लेकर इसके नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे एक विद्वान लेखक, चिंतक और विचारक भी थे। भखारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मुकेश कोसरे ने कहा कि आजादी के बाद आर्थिक एवं सामाजिक असमाानताओं से जूझ रहा था तब पंडित जी ने सूझबूूझ और नेतृत्व कौशल से देश को एकजुट कर लोकतांत्रिक आधुनिक भारत की बुनियाद रखी। गोडसेेेवादी उनकी चरित्र हत्या के प्रयास में लगे हैं फिर भी नेहरू देशवासियों के दिलों में बसे हैं। 

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी रमाशंकर वाजपेयी, घनश्याम चन्द्राकर, रजत चन्द्राकर, रोशन जांगडे, डुमेश साहू , मनोज अग्रवाल, रामचंद्र रतलानी, प्रमोद साहू , कृष्णा साहू , उमाशंकर साहू , योगेश चन्द्राकर, भखारा में रूपचंद  साहू, जीवराज देवांगन, अमीत साहू, रोहित निर्मलकर, महेंद्र यादव, मदन हिरवानी, कनुप्रिया देवांगन, संतोष साहू आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news