राष्ट्रीय
विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष बने पद्मश्री डॉ आरएन सिंह
17-Jul-2021 8:20 PM
नई दिल्ली, 17 जुलाई | विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय प्रबंधन समिति की बैठक में पद्मश्री डॉ. आर.एन. सिंह को अध्यक्ष चुना गया है। जबकि कार्याध्यक्ष आलोक कुमार और महामंत्री मिलिंद परांडे होंगे। विहिप के नए अध्यक्ष आर एन सिंह प्रख्यात सर्जन हैं। बिहार के सहरसा के मूल निवासी सिंह ने करीब एक दशक तक लंदन में एफआरसीएस और अन्य डिग्री हासिल की। लंदन में निवास करने के दौरान उनका विश्व हिंदू परिषद से जुड़ाव हुआ। (आईएएनएस)