कारोबार
मैक फ्यूजन में डीजे सैफ-सोहेल की धूम
30-Nov-2021 12:45 PM
रायपुर, 30 नवंबर। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज बेहद उत्साह उमंग एवं जोश का माहौल था। सभी विद्यार्थी झूमते-गाते एवं मस्ती के मूड में नजर आया। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित संगीत कार्यक्रम मैक फ्यूजन का जिसके मुख्य प्रस्तुतकर्ता थे डीजे मो. सैफ एवं मो. सोहेल। चेयरमेन राजेश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते विगत वर्ष सभी गतिविधियां बाधित रही, किन्तु अब पुन: विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास एवं मनोरंजन से संबंधित गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही है। संगीत जिसमें जीवन के हर क्षेत्र का रंग समाहित होता है। संतुलित जीवन के लिए संगीत का अपना ही महत्व है। उनके मधुर गीत गायन ने कार्यक्रम में चार चाँद लगाये। जेसीआई से अमिताब दुबे, जेसी रूपाली दुबे, पुष्पेन्द्र सचान, जेसी लीना वाढेर, जेसी स्नेहा अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी के साथ पूरा मैक परिवार उपस्थित रहा।