कारोबार

युवा चेम्बर द्वारा रायपुर में मास्क वितरण अभियान
07-Jan-2022 12:11 PM
युवा चेम्बर द्वारा रायपुर में मास्क वितरण अभियान

रायपुुर, 7 जनवरी। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान और मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि रविभवन में युवा चेम्बर द्वारा मास्क वितरण कर कोरोना रोकथाम हेतु जनजागरण अभियान की शुरूआत की गई। विभिन्न बाजारों में लोगों को मास्क वितरण, सोशल डिस्टेंसिग, सेनेटाइजर का उपयोग एवं टीकाकरण को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

शुरूआत नगर निगम महापौर एजाज ढेबर, चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी द्वारा की गई। श्री ढेबर ने सराहना करते हुए बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए व्यापारियों की सहभागिता युवा चेम्बर का प्रयास कोरोना की रोकथाम में मील का पत्थर साबित होगा। श्री पारवानी ने बताया कि यह अभियान प्रदेश स्तर पर चलाया जायेगा तथा प्रत्येक बाजारों के प्रतिष्ठानों में स्टीकर एवं बैनर के माध्यम से कोविड-19 की रोकथाम के संदेश व्यापारियों, उपभोक्ताओं एवं आम नागरिकों तक पहुंचाया जायेगा।

युवा चेम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल एवं महामंत्री कांति पटेल ने बताया कि इस अभियान में 20 हजार मास्क का वितरण विभिन्न बाजारों में किया जायेगा। सम्यक टे्रडर्स, नयापारा के संचालक संतोष चोपड़ा द्वारा 5 हजार मास्क वितरण हेतु सहयोग दिया गया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news