कारोबार

जटिल बीमारी का सफल ऑपरेशन से हेरिटेज हॉस्पिटल ने बचाई जान
08-Mar-2022 12:35 PM
जटिल बीमारी का सफल ऑपरेशन से हेरिटेज हॉस्पिटल ने बचाई जान
रायपुर, 8 मार्च। हेरिटेज अस्पताल में मुंबई के प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. समर गुप्ते एवं हेरिटेज अस्पताल की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गीता अग्रवाल के तत्वाधान में एक बहुत ही जटिल एवं अति गंभीर बीमारी का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूर्व में उपरोक्त गंभीर बीमारी की मरीज सीला बाई उम्र 63 वर्ष बहुत समय से डायबिटीज, हाइपरटेंशन, लकवा से पीड़ित थीं। अत्याधिक रक्तस्त्राव तथा गर्भाशय कैंसर के साथ हेरिटेज अस्पताल में भर्ती हुई थी।
 
इस बीमारी के लिए प्रारंभ में बहुत सारे प्रसिद्ध चिकित्सालयों में परामर्श के तत्पश्चात हेरिटेज अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गीता अग्रवाल के संपर्क में आने के बाद उन्हें इस बीमारी से संपूर्ण रूप से निवारण हेतु यह जटिल एवं अति गंभीर ऑपरेशन का परामर्श दिया गया। हेरिटेज अस्पताल में संपन्न इस ऑपरेशन में हेरिटेज अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग के चिकित्सक डॉ. अमीर हुसैन ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते हुए इस ऑपरेशन को शत-प्रतिशत सफल बनाया। इस ऑपरेशन में अति अग्रिम एवं विशिष्ट तकनीक उपयोग किया गया। एवं हाई ग्रैंड कैंसर स्टेज का उपचार किया गया। इस ऑपरेशन के तदपश्चात अब मरीज सीला बाई पूर्ण रूप से इस गंभीर रोग से मुक्त एवं स्वस्थ है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news