कारोबार

महिला दिवस पर कैट द्वारा नारी शक्तियों का सम्मान
09-Mar-2022 12:06 PM
महिला दिवस पर कैट द्वारा नारी शक्तियों का सम्मान
रायपुर, 9 मार्च। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी संजय चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया। कैट सी.जी. चैप्टर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्तियों का सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एजाज ढेबर जी, महापौर रायपुर नगर निगम, रायपुर (छ.ग.) एवं विशेष अतिथि श्री अमर पारवानी जी, कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे।
 
इसी कड़ी में आज कैट सी.जी. चैप्टर ने श्रीमती शुभा मिश्रा कनक, रितु हेमनानी, सुश्री शेख रजिया, सुश्री इच्छा चौहान, श्रीमती अंजना पिथालिया एवं श्रीमती पदमा श्रीवास्तव को प्रतीक चिन्ह, शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। श्री ढेबर ने कहा हमे महिलाओं का सम्मान केवल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही नहीं पूरे 365 दिन करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हर सफल व्यक्ति के पीछे एक महिला का हाथ होता है। हमें हमेशा अपने घर परिवार एवं समाज की सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। कैट ने  बताया कि हम तहे दिल से मानते हैं कि जब एक महिला उठती है, तो दुनिया उठती है हम हर दिन उन शब्दों को अमल में लाते हैं, और आज हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए उनकी पुष्टि करते हैं। हम ऐसे वातावरण बनाना चाहते हैं जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सफल होने में मदद करें, लिंग आधारित हिंसा को रोकें और प्रतिक्रिया दें, महिलाओं के नेतृत्व और जीवन के सभी क्षेत्रों में सार्थक भागीदारी सुनिश्चित करना।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news