कारोबार
श्री जी वृंदावन कॉलोनी में महिला दिवस की धूम
11-Mar-2022 1:57 PM
रायपुर, 11 मार्च। श्री जी वृंदावन कॉलोनी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कॉलोनी की प्रीति मुद्दड ने बताया कि नाटक द्वारा महिला शक्ति के रूपों को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के खेलों द्वारा महिलाओं का मनोरंजन हुआ। सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें प्रीति मुद्दत, भावना पायक, ज्योति प्रसाद, नंदिनी सोनी, रिंकी मुद्दड, बॉबी नंदी, अंजू कदम, संध्या वर्मा, चित्रा वर्मा, श्रीमति खारपाटे, सरोज वर्मा, श्रीमती चावला, श्रीमती अड़ाओ लाजो, मधु श्री, श्रीमती पाती, मोनिका पटेल, शर्मिला पटेल एवं सुनीता मिश्रा ने भाग लिया।