अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण अफ़्रीका: बार में हुई फायरिंग में 14 लोगों की मौत
10-Jul-2022 5:42 PM
दक्षिण अफ़्रीका: बार में हुई फायरिंग में 14 लोगों की मौत

दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग के पास सवेटो शहर के एक बार में हुई फायरिंग में 14 लोगों की जान चली गई है.

पुलिस ने कहा जोहानिसबर्ग के पास सवेटो में कई बंदूकधारियों ने बार में घुसकर लोगों पर गोलियां चला दीं.

पुलिस ने जानकारी दी कि कई हमलावर बंदूक लेकर सवेटो के ओरलेंडो ईस्ट में स्थित बार में घुस आये और लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे.

हमलावर पकड़ में नहीं आए हैं. हमले के बाद वो एक मिनीबस में भाग गए. फिलहाल हमले के वजह की जानकारी नहीं मिली है.

ये बार पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के पुराने घर से ज़्यादा दूर नहीं है. वह घर अब एक संग्रहालय बन गया है.

दक्षिण अफ़्रीका में फायरिंग की घटनाएं पहले भी होती रही हैं जिसके तार गैंग या नशे से जोड़े जाते हैं.

लेकिन, इस मामले में मरने वाले लोगों की संख्या काफ़ी ज़्यादा है. इससे पहले दक्षिण अफ़्रीका के ईस्ट लंदन शहर के एक बार में 21 किशोरों को गैस या जहर से मार दिया गया था. (bbc.com)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news