ताजा खबर

गाज गिरने से पामगढ़ में दो महिलाओं की मौत, बिलासपुर में नगर सैनिक चपेट में आते बचे
03-Aug-2022 7:32 PM
गाज गिरने से पामगढ़ में दो महिलाओं की मौत, बिलासपुर में नगर सैनिक चपेट में आते बचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर/जांजगीर-चांपा, 
3 अगस्त। जांजगीर जिले के पामगढ़ के नजदीक बारगांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। बिलासपुर के होमगार्ड कैंपस में बिजली गिरने से एक विशाल पेड़ झुलस गया और प्रैक्टिस करते नगर सैनिक चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

जानकारी के मुताबिक तीन महिलाएं बुधवार की सुबह खेत में काम करने के लिए गई थी। करीब 11 बजे उन पर तेज गरज के साथ बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से 35 साल की बबीता तुर्कानी और 40 साल की धनबाई कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी महिला 50 वर्षीय हीराबाई की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए पामगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक जिस दौरान बिजली गिरी, बारिश तेज नहीं थी। इसलिए महिलाएं बादल गरजने के दौरान भी खेत में काम कर रही थीं और सुरक्षित स्थान पर नहीं गईं।

इधर बिलासपुर के होमगार्ड परिसर में तेज गरज के साथ बिजली गिरी। उस समय नगर सैनिकों की प्रैक्टिस चल रही थी। बिजली परिसर में स्थित सिरसा के पेड़ पर गिरा। पेड़ झुलस गया है। होमगार्ड परिसर में तड़ित चालक नहीं लगा है। बिजली गिरने के बाद अब इस ओर ध्यान देने की बात अधिकारियों ने कही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news