कारोबार

जेपी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस
15-Nov-2022 2:22 PM
जेपी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

कांकेर, 15 नवंबर।  समूचे भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन पूरी तरह से हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलालनेहरू को समर्पित है क्योंकि 14 नवंबर उनका जन्मदिन है। नेहरू जी बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे और उनको देश का भविष्य मानते थे इसलिए उनके जन्मदिन को देश में बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, तब से लेकर आज तक बाल दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
बाल दिवस के अवसर पर नगर के स्थानीय जे. पी. इंटरनेशनल स्कूल में संगीत, नृत्य एवमरैंपवॉक जैसे विविध मनोरंजक कार्यक्रम सहित विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुरुआत संस्था प्राचार्य श्री रितेश चौबे व उपप्राचार्य श्री  विजयन जी की गरिमामय उपस्थिति में  पण्डित जवाहर लाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप-प्रज्जवलित कर  किया गया।

उक्त अवसर पर संस्था प्राचार्य श्री रितेश चौबे जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पण्डित जवाहर लाल नेहरू जी के देश के प्रति त्याग एवम कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण देते हुए तथा अपने जीवन के अनुभवों से अवगत  कराते हुए तमाम बच्चों को उनके राह को अपनाने हेतु प्रेरित किया।

तत्पश्चात विद्यालय के नन्हे मुन्ने कलाकारों द्वारा एक अद्वितीय प्रदर्शन किया गया जिससे उपस्थित सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के अगले  पड़ाव में विद्यालय के शिक्षिकाओं ने अपनी सुरीली आवाज से सभी छात्रों का अभिवादन किया।
प्री- प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए "फैंसीड्रेस" का आयोजन किया गया। जहाँ नन्हे- मुन्ने विद्यार्थियों का विषय "हेलोवीन" रहा, ठीक उसी प्रकार प्राइमरी विद्यार्थियों का विषय "भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा" रही। रंग- बिरंग परिधानों में सभी बच्चे इतने आत्मविश्वास के साथ रैंपवॉक कर रहे थे कि वास्तव में यहाँ देखना सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के लिए गर्व भरा क्षण रहा। इसी के साथ विद्यार्थियों सह संस्था प्राचार्य श्री रितेश चौबे एवं उप प्राचार्य श्री विजयनबी द्वारा केक काटा गया। इस विशेष अवसर पर छठवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए विद्यालय में अंतर सदन एकल नृत्य प्रतियोगिता "इंटर-हाउस सोलो डांस" का भी आयोजन किया गया। हर सदन के 6 प्रतिभागी ने भाग लिया।  रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे वे सेमीक्लासिकल, कंटेम्परेरी, हिपहॉप और क्लासिकबॉलीवुडनंबर्स की धुनों पर झूम उठे। प्रतिभागियों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उन्हें एक्सप्रेशन, कोरियोग्राफी, प्रेजेंटेशन और कॉस्ट्यूम के आधार पर जज किया गया। साथ ही संस्था द्वारा बच्चों के लिए मनोरंजक खेलकूद का आयोजन भी किया गया, जिसमे सभी बच्चे खिलखिलाते नजऱ आए।

कार्यक्रम का समापन सबकामुँह मीठा करते हुए मीठाई एवं चॉकलेट वितरण किए गए। स्कूल का पूरा माहौल हँसी और खुशी से गूंज उठा और शिक्षकों के मन में यह संतोष का भाव था कि उन्होंने वास्तव में अपने छात्रों को उनके लिए प्यार का अहसास कराया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news