कारोबार

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में राजेन्द्र ओझा का काव्य पाठ
20-Dec-2022 3:30 PM
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में राजेन्द्र ओझा का काव्य पाठ

रायपुर, 20 दिसंबर। सोंधी माटी लोनी बघेली साहित्यिक मंच, सीधी, मध्य प्रदेश एवं सोमालोब साहित्यिक मंच,  प्रान्तीय इकाई, महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वावधान में 19 दिसम्बर की शाम अखिल भारतीय स्तरीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें राजेन्द्र ओझा ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। 

 इसके अतिरिक्त नाशिक,  प्रयागराज, लखनऊ, मुजफ्फरनगर आदि के कवि भी इस कवि सम्मेलन में शामिल रहे।

उक्त कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास शुक्ल सरस, सीधी, मध्य प्रदेश, मुख्य अतिथि आ. आशा शैली, उत्तराखंड एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती ममता सिंह, गाजियाबाद ने की। कार्यक्रम का संचालन संजय द्विवेदी, मुम्बई एवं संयोजन डॉ. चंद्रिका प्रसाद मिश्र,  नाशिक ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news