ताजा खबर

.... इसे कायरता कहते हैं - राहुल
26-Feb-2023 1:00 PM
.... इसे कायरता  कहते हैं - राहुल

महाधिवेशन के समापन पर मोदी,पर बड़ा हमला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी।
कांग्रेस का 85 वां महाधिवेशन रविवार शाम जोरा में आमसभा के साथ समाप्त हो गया है। इससे पहले नवा रायपुर के अधिवेशन में समापन संबोधन में राहुल गांधी ने पीएम मोदी, भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा।
राहुल ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव बताते हुए कहा कि 52 साल से मेरे पास घर नहीं। इस  यात्रा से 1977 में हुई चुनावी हार से खोया हुआ घर वापस मिल गया। इस दौरान देश की महिला, बेरोजगार युवाओं, किसानों का दर्द देखने, सुनने को मिला। भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखने को मिला। जम्मू कश्मीर पहुंचे तो लगा अपने घर आ गया।

प्रमं अपने भाषण में कहा था कि मैंने भी लाल चौक में तिरंगा फहराया था। हिंदुस्तान के प्रमं को बात समझ नहीं आई। मोदी ने 15-20 लोगों के साथ फहराया, हमने जम्मू कश्मीर के लाखों युवाओं के साथ फहराया। ये फर्क नहीं समझ पाए। ये भावना है। यही फर्क है हममें और आप ( भाजपा) में। कश्मीर में चारों ओर तिरंगा दिखाई दिया। तिरंगा भारत का दिल है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news