ताजा खबर

कमजोर से लडऩा कायरता, राष्ट्रवाद नहीं-राहुल
26-Feb-2023 4:59 PM
कमजोर से लडऩा कायरता, राष्ट्रवाद नहीं-राहुल

 मोदी और अडानी एक हैं... सवाल पूछते रहेंगे  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अडानी समूह से मोदी के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि अडानी और मोदी एक हंै, और पूरा धन एक ही व्यक्ति के पास जा रहा है। राहुल ने कहा कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आएगी, सवाल पूछते रहेंगे। उन्होंने चीन को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर निशाना साधा, और कहा कि जो आपसे कमजोर है। उससे ही लड़ोंगे, तो इसे कायरता कहा जाता है। यह राष्ट्रवाद नहीं है।
राहुल ने अपने उद्बोधन में अपने चार महीने के भारत जोड़ो यात्रा के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि चार महीने के कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की यात्रा में हमारे साथ लाखों चले। सर्दी, गर्मी, और बारिश में हम सब एक साथ चले। इस दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला।

उन्होंने कहा कि मैं फिट हूं। 10-12 किमी दौड़ लेता हूं। 20-25 किमी का रोजाना यात्रा क्या बड़ी बात है। फुटबॉल खेलते समय पुरानी चोंट थी। उभरकर सामने आ गई। दर्द वापस आ गया। अहंकार और घमंड गायब हो गया। धीरे-धीरे मैंने नोटिस किया कि मैं चुप हो गया। पहले किसान को समझाने की कोशिश करता था। लेकिन धीरे-धीरे बंद हो गया। शांति आ गई। लोगों की भावनाओं को समझने का मौका मिला।

भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखने को मिला। जम्मू कश्मीर पहुंचे तो लगा अपने घर आ गया। पहले उम्मीद थी कि वैली में दो हजार लोग होंगे, लेकिन 40 हजार लोग हाथ में तिरंगा लिए मौजूद थे। हर जिले में तिरंगा लहराया है। प्रधानमंत्री अपने भाषण में कहा था कि मैंने भी लाल चौक में तिरंगा फहराया था। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को बात समझ नहीं आई। मोदी ने 15-20 लोगों के साथ फहराया, हमने जम्मू कश्मीर के लाखों युवाओं के साथ फहराया। ये फर्क नहीं समझ पाए। ये भावना है। यही फर्क है हममें और आप (भाजपा) में। कश्मीर में चारों ओर तिरंगा दिखाई दिया। तिरंगा भारत का दिल है, और हमने दिल की भावना को कश्मीर के युवाओं में जगाया।

उन्होंने चीन के संदर्भ में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘जो आपसे कमजोर है उससे ही लड़ोंगे तो इसे कायरता कहा जाता है, यह राष्ट्रवाद नहीं है।’
कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस के लोग सत्याग्रही हैं, जबकि भाजपा-आरएसएस के लोग सत्ताग्रही हैं। उन्होंने अडानी पर कहा कि संसद की कार्यवाही से हमारी बातों को हटा दिया गया..हम सवाल पूछते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अडानी जी से क्या रिश्ता है। पूरी सरकार अडानी की रक्षा करने में लग गई। अडानी और भाजपा की रक्षा करने की जरूरत क्यों पड़ गई। शैल  कंपनियां हिन्दुस्तान में पैसा भेज रही है। ये किसका पैसा है?

उन्होंने कहा कि हम एक बार नहीं, हजार बार सवाल पूछेंगे। जब तक अडानी जी की सच्चाई नहीं सामने आएगी तब तक सवाल पूछते रहेंगे। कहा कि आजादी की लड़ाई ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ शुरू हुई थी, जिसने देश का सारा इंफ्रास्ट्रक्चर उठा लिया था। इतिहास रिपीट हो रहा है। राहुल गांधी ने भविष्य में भारत जोड़ो यात्रा की तरह के किसी अन्य कार्यक्रम का संकेत देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तपस्या का कार्यक्रम बनाएं, उसमें सभी लोग शामिल होंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news