ताजा खबर

नियमितीकरण पर सभी विभागों से जानकारी मिलने पर होगा निर्णय -- सीएम
09-Mar-2023 2:50 PM
नियमितीकरण पर सभी विभागों से जानकारी मिलने पर होगा निर्णय -- सीएम

रायपुर, 9 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन के  दंतेवाड़ा, करीमनगर और दिल्ली दौरे के लिए रवाना हो गए। पुलिस लाइन हेलीपैड पर मीडिया से चर्चा में कहा कि, देव पूजा और विदाई का कार्यक्रम है जिसमें शामिल होने जा रहा हूं। वहीं तेलंगाना दौरे को लेकर कहा, करीमनगर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में  जन सभा को भी संबोधित करेंगे।साथ ही दिल्ली का भी दौरा है, अधिवेशन के बाद नेताओ से मुलाकात नही हुई थी, दिल्ली दौरे में मुलाकात होगी, नेताओं से चर्चा भी होगी।

भाजपा के ब्लूप्रिंट और पीएम के दौरे पर कहा कि भाजपा कितनी रैली करेंगे, पीएम छोटे छोटे राज्यों में वो रैली कर रहे। छत्तीसगढ़ भी आयेंगे तो स्वागत है।संगठन मजबूत करने की तैयारियों पर कहा कि बड़े नेताओं का आदेश है संगठन मजबूत किया जाए, आदेश का पालन होगा।

पूर्व सांसद पोटाई के निधन पर कहा बघेल ने कहा कि पोटाई के निधन से  अपूर्णीय क्षति हुई है। समाज के लिए वे संघर्ष करते रहे समाज विकास के लिए हमने साथ में कई फैसले भी लिए है, उनका जाना दुःखद।

कर्मचारी के आंदोलन और बजट पर नाराजगी को लेकर कहा,
सीएम बघेल ने कहा कि आंदोलन को लेकर हम मना नहीं करते। 'विभागों से अनियमित कर्मचारियों की जानकारी मिलने में देरी से रुकी है प्रक्रिया। पूरी जानकारी आने के बाद  विचार कर निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि नियमितीकरण पर कई प्रश्न आए हैं सदन में, विभिन्न विभागों से अलग अलग कर्मचारियों की जानकारी मंगाई गई है। समिति की बैठक भी हो गई हैं। कैसे भर्ती हुई, आरक्षण के नियम क्या थे जैसे 5 सवाल हैं।ये डाटा जब तक टेबल में नही आता कैसे फैसला लिया जाए। 22 विभाग की जानकारी आई है और 24 विभागों
 की जानकारी नही आई है।

 

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news