ताजा खबर

पूर्व सांसद पोटाई नहीं रहे
09-Mar-2023 2:52 PM
पूर्व सांसद पोटाई नहीं रहे

जगदलपुर, 9 मार्च। पूर्व सांसद व सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई का निधन हो गया। पोटाई पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांसें ली। कांकेर स्थित आवास में उन्होंने अंतिम सांसें ली। वो 4 बार भाजपा की टिकट से कांकेर लोकसभा के सासंद रह चुके थे। वो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। 

उनके निधन से आदिवासी समाज में शोक की लहर है। 29 अप्रैल 1958 को जन्में सोहन पोटाई ने भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले चार बार कांकेर लोकसभा सीट से जीत हासिल थी। 1998 में चुनाव मैदान में सोहन पोटाई ने कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा को पराजित कर पहली बार भाजपा की झोली में सीट डाली। इसके बाद 1999 में छबिला अरविंद नेताम को पराजित किया। 2004 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही गंगा पोटाई ठाकुर को पराजित कर तिकड़ी बनाई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news