कारोबार

क.रा.बी. निगम द्वारा हितलाभों एवं योजना पर महिंद्रा स्पंज एंड पॉवर लि. में सेमीनार
10-Mar-2023 6:57 PM
क.रा.बी. निगम द्वारा हितलाभों एवं योजना पर महिंद्रा स्पंज एंड पॉवर लि. में सेमीनार

रायपुर, 10 मार्च। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा बीमाकृत व्यक्तियों की सेवा के सफलम 71वें पूरे करने के अवसर पर 24 फरवरी से 10 मार्च के दौरान विशेष सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

इसके अंतर्गत क.रा.बी. निगम द्वारा दिए जाने वाले हितलाभों एवं योजना की जानकारी देते हुए 7 मार्च को मेसर्स महिंद्रा स्पंज एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में सेमीनार का आयोजन किया गया। उक्त सेमीनार में जानकारी देते हुए निगम की राज्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुकेशिनी सी. जाधव, सहायक निदेशक दिनेश श्रीवास, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी आलोक प्रकाश एवं वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी बृजेश कुमार सुमन उपस्थित रहे।

इस दौरान मेसर्स महिंद्रा स्पंज एंड पॉवर लिमिटेड संस्थान के वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारियों सहित काफी संख्या में संस्थान के कर्मचारी उपस्थित थे। आयोजन के दौरान सभी उपस्थित व्यक्तियों को क.रा.बी. निगम की योजना का विस्तार से जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं का भी निराकरण किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news