ताजा खबर

मुंडा के पास भी मोदी के वादाखिलाफी का जवाब नहीं था- मरकाम
29-May-2023 8:36 PM
मुंडा के पास भी मोदी के वादाखिलाफी का जवाब नहीं था- मरकाम

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 29 मई। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के सुबह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी पर किए गए हमले पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुंडा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस करने आये थे लेकिन उनके पास भी मोदी की वायदा खिलाफी का कोई जवाब नहीं था।मुंडा वह नहीं बता पाये जो जनता जानना चाहती है जब भी मोदी के द्वारा जनता से 2014 में किये गये वायदों की बात होती है भाजपा नेता जुमलेबाजी करने लगते हैं। 

भाजपाई ऐसा भाषण देते हैं जैसे 2014 के पहले भारत था ही नहीं देश की सारी प्रगति मोदी के 9 साल में हुई जबकि हकीकत में मोदी सरकार के 9 साल में देश में एक भी सार्वजनिक उपक्रम नहीं लगा, अपितु 22 सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी कंपनियां मोदी सरकार ने बेच डाला। मोदी के शासन काल में देश की सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिये एक भी सिंचाई का बड़ा बांध नहीं बना। 400 से अधिक ट्रेने बंद कर दी गयी, यात्री सेवा के नाम पर महंगी वंदेभारत चलाया वह भी दम तोड़ रही। 

मरकाम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मोदी के हर साल 2 करोड़ रोजगार के वायदे पर मौन रहे। किसानों की आय दुगुनी करने पर कुछ नहीं बोल। बेतहाशा महंगाई के बारे में भाजपा के नेता चुप रहे। 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी राज में महंगाई 170 प्रतिशत बढ़ गयी। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, राशन सामान आम आदमी की पहुंच से दूर हो गये। आटा, दूध, दही जैसे रोजमर्रा के उपयोगी सामानों पर मोदी सरकार टैक्स लेने लगी। अच्छे दिनों का वायदा करने वाले मोदी ने देश के मध्यम और गरीबों का जीना दूभर बना दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news