कारोबार

आंजनेय विवि ने आदर-सत्कार से मनाई गुरु पूर्णिमा
06-Jul-2023 2:50 PM
आंजनेय विवि ने आदर-सत्कार से मनाई गुरु पूर्णिमा

 शास्त्रों में गुरु को अंधकार दूर करके ज्ञान का प्रकाश देने वाला कहा गया-अग्रवाल 

रायपुर, 6  जुलाई। आंजनेय विश्वविद्यालय में  सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री अभिषेक अग्रवाल मौजूद रहे।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि है गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु: देवो महेश्वरा: गुरु साक्षात परम ब्रह्मा, तस्मै श्री गुरुवे नम:।  गुरु के बिना ज्ञान मिल ही नहीं सकता गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले होते हैं।  

गुरु की कृपा से ईश्वर का साक्षात्कार संभव हो पाता है और गुरु की कृपा के अभाव में कुछ भी संभव नहीं हो पाता।
विश्वविद्यालय  के महानिदेशक डॉ. बीसी. जैन ने कहा कि गुरु का दर्जा हमारे जीवन में भगवान के समान होता है। जो हमें उचित मार्ग दिखाने का कार्य करते है और हमारे जीवन को सफल करने में माता-पिता की तरह भूमिका निभाते है।

कार्यक्रम में कुलपति डॉ. टी रामाराव ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए है, गुरु अपनेे विद्यार्थियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें नई सोच और दृष्टिकोण प्रदान करने का कार्य एक गुरु ही करता है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news