कारोबार

बीरगांव ईकाई प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज भूमिपूजन और प्रतिभा सम्मान
14-Jul-2023 2:23 PM
बीरगांव ईकाई प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज भूमिपूजन और प्रतिभा सम्मान

रायपुर, 14 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रान्तीय अखण्ड ब्राह्मण समाज बीरगांव द्वारा दिनांक 12जुलाई2023को भूमि पूजन व प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन में सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी के भव्य पूजन अर्चन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पंकज शर्मा अध्यक्ष केन्द्रीय सहकारी समिति रायपुर, अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भारती किरण शर्मा, विशिष्ट अतिथि आशीष दुबे, प्रदेश अध्यक्ष नारी प्रकोष्ठ निशा तिवारी , पार्षद ओमप्रकाश साहू वार्डक्रमांक12 , प्रदेश सचिव संजय शुक्ला के आतिथ्य में समाज हेतु आबंटित की जाने वाली भूमि खण्ड का पूजन किया गया।

 तत्पश्चात 59 बच्चों का 80त्नसे अधिक अंक प्राप्त कर 10वीं12वीं, स्नातक स्तातकोत्तर स्तर पर अर्जित करने पर प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित अतिथि को प्रदेश संयोजक विप्र प्रकोष्ठ मेघराज तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष सूर्यानंद महराज, जिलाध्यक्ष हेमलाल शर्मा द्वारा पुष्प गुच्छ व मोमेन्टो देकर स्वागत व सम्मान किया गया।

 पंकज शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में विप्र समाज को एक साथ संगठित होकर कार्य करने की अपील की व समाज को समाज अनुकूल सभी वर्गों का सम्मान करने व विप्र आचरण के अनुसार जगकल्याण के कार्यों में लगे रहने व सर्वे कल्याण की भावना बनाये रखने को विप्र धर्म अनुकूल बताया।, भारती किरण शर्मा ने अपने उद्बोधन में समाज के लगातार किये गये कार्यों की सराहना की व युवा वर्ग को समाज व अपने धर्म को निभाकर सभी विप्र समुदाय को एकत्रीकरण के कार्यों में सफल  प्रयास की ओर ध्यान देने व सभी को जरूरतमंदों को समय समय पर मदद करते रहने की बात रखी। ओमप्रकाश साहू जी पार्षद ने विधायक निधि को छ: लाख करने की मांग की जिसे तुरन्त स्वीकार कर लिया गया। साथ ही विभिन्न समाज के लिए भी उन्होंने अलग अलग समाज हित की और मांग रखी। इस कार्यक्रम में प्रदेश        संरक्षिका  श्रीमती विजय लक्ष्मी  शर्मा,उपाध्यक्ष सरिता तरूण शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीति शुक्ला,  महासचिव सुनीता मिश्रा  प्रदेश संचेतक कमलेश शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव ईश्वर शर्मा, प्रदेश सह सचिव प्रकाश दुबे , युवा प्रकोष्ठ से सौरभ दुबे,  प्रियंका उपाध्याय जिलाध्यक्ष ना.प्र.हेमलता शुक्ला,नेहा शर्मा ,रानी दुबे ,रोशनी शर्मा पं. हेमलाल शर्मा जी ( बीरगांव इकाई अध्यक्ष),पं. कमलेश शुक्ला जी,  पं. बसंत शर्मा जी, पं. ईश्वर तिवारी जी, पं. सुरेन्द्र उपाध्याय जी, पं. मेघराज तिवारी जी, पं. सुर्यानंद जी महाराज, पं. बंटी शर्मा जी, पं.गगन शर्मा जी,  पं. नुकेश तिवारी जी, पं. धर्मेन्द्र पाण्डेय जी, श्री मती चंद्र किरण पाठक पं. रिंकू शर्मा जी पं. सुर्यकांत शर्मा पं. कामता प्रसाद शर्मा जी पं. चंदन तिवारी जी पं. लक्ष्मीकांत उपाध्याय जी पं.योगेश्वरानंद पाण्डे जी पं. आकाश महाराज जी पं. राहुल शुक्ला जी पं. जय प्रकाश दिवान जी पं. हितेश शर्मा जीपं. घनश्याम महाराज जीपं. कृष्णा द्विवेदी जी श्री मती प्रेम लता शर्मा जीश्री मती संध्या दुबेजीपं. खीलेन्द्र महाराज जीपं. बीरेंद्र पाणडे जीपं. गजाधर दुबेजी, पं.धनेश चौबे,पं, राजेन्द्र तिवारी,श्रीमति नेहा मिश्रा, श्रीमति नलिनी तिवारी प्रांतीय अंखड ब्राह्मण ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।*

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news