कारोबार

प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज वैदिक विधिविधान से रुद्राभिषेक पूजन सम्पन्न
22-Aug-2023 4:40 PM
प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज वैदिक विधिविधान से रुद्राभिषेक पूजन सम्पन्न

रायपुर, 22 अगस्त। बिरगांव ईकाई ब्राह्मण समाज के आव्हान पर पवित्र सावन महीने में विप्रजनों ने* *महाकालेश्वर मंदिर परिसर  मेटल पार्क स्थित शिव मंदिर बिरगांव में भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक पूजन कर धर्म संस्कृति की रक्षा तथा धर्म प्रचार प्रसार का सन्देश दिया। 

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति भारती किरण  शर्मा जी  के दिशा निर्देश पर एवं   *विप्र जागरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष पं.सुर्यनंद मिश्रा  एवं ब्लाक अध्यक्ष  पं.हेमलाल शर्मा ने संयुक्त रूप से बिरगांव क्षेत्र के ब्राह्मणों का आह्वान कर भगवान भोलेनाथ के मंदिर में रुद्राभिषेक कराये जाने हेतु पूजन की रुपरेखा बनाकर  आचार्य आकाश शर्मा  के परमसान्निध्य में आज* *भगवान शिव जी का अभिषेक पूजन सम्पन्न कराया।

सर्वे भवन्तु सुखिन:,सर्वे सन्तु निरामया: *की भावना से ऐसे पुनीत धार्मिक रुद्राभिषेक पूजन आयोजन में बीरगांव नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमान  ओमप्रकाश साहु जी अपने संबोधन  में  लोगों को धर्म की रक्षा करने हेतु समस्त विप्रों को आगे रहने का सन्देश दिया।ब्राह्मण जन्म से ही संस्कारों को प्राप्त करता है तथा जीवन में उन्हीं धर्म संस्कारों के आधार पर समाज में अच्छी पहचान स्थापित करता है ।

समाज को एक नई दिशा प्रदान करता है धर्म संस्कृति पर आधारित अनुकरणीय कार्य करने से समाज में पूजनीय बनता है। प्रांतीय अखंड ब्राह्मण*बीरगावं इकाई द्वारा संगठन  के आठवें  स्थापना दिवस  पर  श्रावण  मास  के शुक्ल चतुर्थी  तिथि  मे मेटल पार्क बीरगाँव स्थित  महाकालेश्वर मंदिर में  शिव अभिषेक दुग्धाभिषेक, सम्पूर्ण वैदिक रीति रिवाज से सस्वर  मंत्रोच्चारण सहित संगीत मय ,भक्ति भाव के साथ किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news