कारोबार

वाहन मालिकों को सडक़ पर होने वाली कानूनी समस्या में मददगार लॉ आन द स्पॉट लॉन्च
29-Feb-2024 3:09 PM
 वाहन मालिकों को सडक़ पर होने वाली कानूनी  समस्या में मददगार लॉ आन द स्पॉट लॉन्च

रायपुर, 29 फरवरी। ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएसन की एक अग्रणी कानूनी-तकनीकी प्लेटफॉर्म, फाडा-राडा और लॉयर्ड बीच बुधवार को एएमओयू कर  छत्तीसगढ़ में एक सफल लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर के वाहन मालिकों के लिए सडक़ पर कानूनी मदद को नया रूप देने में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। जिसमें लोट्स (लॉ आन द स्पॉट ) सडक़ पर कानूनी सहायता सेवा, की शुरुआत की गई। राजधानी के एक निजी होटल में प्रदेशभर के आटोमोबाइल डीलर की बैठक के बीच लॉट्स पर एएमओयू किया गया। 

इसका उद्देश्य वाणिज्यिक वाहनों से लेकर निजी कारों तक, इन यात्री के लिए डिजाइन की गई है। ताकि बिना किसी कानूनी व्यवधान के सहज यात्रा सुनिश्चित की जा सके। भारत भर में उपलब्ध, रुह्रञ्जस् में 70 हजार से अधिक वकीलों के विशाल नेटवर्क के साथ तत्काल ऑन कॉल समाधान प्रदान करता है। 

कार्यक्रम के दौरान, मनीष राज सिंघानिया, हिमांशु गुप्ता, गौतम सराफ, ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि वाणिज्यिक और निजी वाहन मालिकों के लिए कानूनी मदद को पहले से अधिक सुलभ बनाना। रायपुर में लॉन्च सिर्फ एक शुरुआत है। उन्होंने भारत के अन्य राज्यों में इस नवीन समाधान को विस्तारित करने की उत्सुकता व्यक्त की। सडक़ पर वाहन मालिकों को होने वाली कानूनी समस्या में सहायता करना है।

इस लॉन्च कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल राज्य अध्यक्ष फाडा सीजी अध्याय, अमर परवानी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स और उद्योग, विवेक गर्ग अध्यक्ष राडा रविंद्र भसीन - उपाध्यक्ष राडा, कैलाश खेमानी सचिव राडा, विवेक अग्रवाल कोषाध्यक्ष राडा, सहित लायर्ड के सदस्य आसिफ सैवद, समीक चौधरी, महेंद्र सिंह और अमित कत्याल शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news