ताजा खबर

लोस चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और राजनाथ उत्तराखंड में भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल
28-Mar-2024 8:56 AM
लोस चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और राजनाथ उत्तराखंड में भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल

देहरादून, 27 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। पार्टी ने बुधवार को इस संबंध में एक सूची जारी कर यह जानकारी दी।

इस सूची में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मथुरा की सांसद हेमामालिनी के नाम भी हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं रमेश पोखरियाल निशंक भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान है। भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनाव में राज्य की सभी पांच सीट जीती थीं। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news