ताजा खबर

हम चाहते हैं राहुल बार-बार आएं, जहां वे जाते हैं कांग्रेस हारती है-साय
27-Apr-2024 9:17 AM
हम चाहते हैं राहुल बार-बार आएं, जहां वे जाते हैं कांग्रेस हारती है-साय

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर सीट के चिल्हाटी में ली चुनावी सभा

‘छत्तीसगढ़’ संवादाता

बिलासपुर 27 अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हम चाहते हैं कि राहुल गांधी ज्यादा से ज्यादा छत्तीसगढ़ दौरे पर आएं क्योंकि वह जहां जाते हैं कांग्रेस को हार मिलती है। 

बिलासपुर लोकसभा सीट के चिल्हाटी ग्राम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर, राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में भाजपा के पक्ष में अच्छा रुझान आया है। हम वहां चुनाव जीत रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को खाता नहीं खोलने देना है। इन्होंने पूरे 5 साल कोई भी वादा पूरा नहीं किया, सिर्फ ठगने का काम किया और प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। आप कांग्रेसियों के बहकावे में ना आएं। महतारी वंदन योजना बंद नहीं होगी। हर महीने के पहले सप्ताह में सबके खाते में राशि पहुंच जाएगी। 

साय ने कहा कि कांग्रेसियों का भरोसा खत्म हो चुका है। उनसे उनका घर नहीं संभल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल और नवीन जिंदल जैसे कांग्रेसी बीजेपी में प्रवेश कर चुके हैं।  यह कोई साधारण चुनाव नहीं है। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए है। मोदी एक गरीब का बेटा है और 18 घंटे रोजाना 140 करोड़ जनता की सेवा कर रहे हैं। 

चिल्हाटी की सभा में कांग्रेस नेता, जिला पंचायत सदस्य राजेश्वर भार्गव के नेतृत्व में 180 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और बिलासपुर सीट भाजपा को जिताने का संकल्प लिया। 

सभा में सांसद प्रत्याशी तोखन साहू सहित विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व महापौर किशोर राय, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत और अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news