ताजा खबर

आशना दिल्लीवार की कोलम्बो में कथक प्रस्तुति
28-Mar-2024 4:34 PM
आशना दिल्लीवार की कोलम्बो में कथक  प्रस्तुति

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 मार्च । कथक नृत्यांगना सुश्री आशना दिल्लीवार ने गुरूवार को  भारत संस्कृति यात्रा के तहत कोलम्बो श्रीलंका में लखनऊ घराना शैली के नृत्य की  प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में आशना ने द्रुतलय में उठान, शिव वंदना, परन , ठाट, आमद त्रिताल में  एवं राधा कृष्णा की पनघट ठुमरी का  प्रदर्शन किया।

यह कार्यक्रम हिन्दुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी एवं संस्कृति  मंत्रालय भारत सरकार द्वारा  रामकृष्ण मिशन कोलम्बो के सहयोग  से आयोजित किया गया है। आशना डॉ राजश्री नामदेव एवं  श्रीमती अंजनी ठाकुर की शिष्या है।     इसके पूर्व भी आशना ने विभिन्न शासकीय एवं प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय मंचों  पर कथक की प्रस्तुति  दे चुकी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news