ताजा खबर

सिर्फ मुस्लिम महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की अधिसूचना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन: जयराम ठाकुर
11-Apr-2024 10:05 PM
सिर्फ मुस्लिम महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की अधिसूचना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन: जयराम ठाकुर

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 11 अप्रैल। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईद के त्योहार पर मुस्लिम महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा को अधिसूचित करना आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है।

हिमाचल सड़क परिवहन निगम ने छह अप्रैल को एक अधिसूचना जारी कर ईद के मौके पर राज्य के भीतर मुस्लिम महिलाओं को एचआरटीसी की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की अनुमति दी थी।

अधिसूचना में कहा गया है कि वैध पहचान प्रमाण प्रस्तुत करने पर सभी मुस्लिम महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक यह सुविधा प्रदान की जाएगी।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दिनों में इस तरह की अधिसूचना आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है और चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तुष्टिकरण की नीति अपना रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा राज्य की सभी चार लोकसभा सीटों और विधानसभा के सभी उप-चुनावों में जीत हासिल करने के लिए आश्वस्त है और कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार का पतन निकट है। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news