राष्ट्रीय

दिग्विजय सिंह ने नामांकन भरने से पहले की जालपा माता की पूजा
16-Apr-2024 2:12 PM
दिग्विजय सिंह ने नामांकन भरने से पहले की जालपा माता की पूजा

राजगढ़, 16 अप्रैल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से नामांकन पत्र भरने से पहले जालपा माता सिद्ध पीठ में पहुंच कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर उनके साथ धर्मपत्नी अमृता सिंह भी मौजूद रहीं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार की सुबह जालपा माता के दरबार में पहुंचे और उन्होंने यहां विशेष पूजा अर्चना की।

मंगलवार को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी भी है और उन्होंने यहां पूरे विधि विधान के साथ अपनी धर्मपत्नी अमृता सिंह के साथ आराधना की।

कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से उम्मीदवार बनाया है और उनके यहां मुकाबला रोडमल नागर से है।

पूर्व मुख्यमंत्री लगभग तीन दशक बाद यहां से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दिग्विजय सिंह यहां से दो बार निर्वाचित हो चुके हैं।

 (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news