ताजा खबर

अहमदाबाद जा रहा इंडिगो का विमान तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली लौटा
27-Apr-2024 8:46 PM
अहमदाबाद जा रहा इंडिगो का विमान तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली लौटा

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल। अहमदाबाद जा रहा इंडिगो का एक विमान शनिवार दोपहर को लैंडिंग गियर में खराबी पाए जाने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर लौट आया।

सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 129 का विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर दोपहर लगभग 12.40 बजे सुरक्षित उतर आया। विमान में लगभग 170 लोग सवार थे।

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि विमान का जरूरी निरीक्षण किया जा रहा है, और यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग गियर में खराबी आने के बाद विमान को लौटना पड़ा और उड़ान के लिए आपातकाल घोषित कर दिया गया था।

प्रवक्ता ने कहा कि उड़ान भरने के बाद पायलट को तकनीकी खामी दिखने पर विमान दिल्ली लौट आया। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news