कारोबार

74वां स्वतंत्रता दिवस कोरोना दिशा निर्देशों के साथ-आईआईएम रायपुर
16-Aug-2020 4:51 PM
74वां स्वतंत्रता दिवस कोरोना दिशा निर्देशों के साथ-आईआईएम रायपुर

रायपुर, 16 अगस्त। आईआईएम रायपुर ने 74वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया। आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. भारत भास्कर द्वारा गार्ड ऑफ  ऑनर के निरीक्षण के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रीय गान के बाद निदेशक द्वारा तिरंगा फहराया गया।  प्रो. भास्कर ने स्वतंत्रता के एक संक्षिप्त इतिहास के साथ शुरुआत की और महात्मा गांधी, भगत सिंह, मंगल पांडे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और अनगिनत अन्य बहादुरों को याद किया। सीमाओं की रक्षा करते सैनिकों के प्रति भी सम्मान प्रकट किया और उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया और सभी से उन्हें अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखने का आग्रह किया।

प्रो. भारत भास्कर ने देश में वर्तमान महामारी की स्थिति के बारे में बात करते हुए इससे धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ लडऩे के लिए देश की जनता को सलाम किया। आत्मनिर्भर भारत को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब प्रत्येक भारतीय नागरिक भारतीय बिजनेस मॉडल के विकास के माध्यम से भारतीय उत्पादों के विनिर्माण और उपभोग में योगदान दे। यह स्वदेशी ग्रामीण हस्तशिल्प के विकास से प्राप्त किया जा सकता है जिसमें स्वदेशी रूप से मास्क, सैनिटाइजर, कपड़े और अन्य सामान का निर्माण शामिल है।

उन्होंने भारत सरकार द्वारा शुरू की गई नई शिक्षा नीति 2020 के हालिया विकास के बारे में भी जानकारी दी। इसमें उन्होंने राष्ट्र के विकास के लिए छात्र समुदाय को कौशल आधारित समग्र शिक्षा प्रदान करने की बात की। इस महामारी की स्थिति के दौरान आईआईएम रायपुर ने भी अपने सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के माध्यम से इस नई शैक्षिक नीति को भी लागू किया है। उन्होंने इस महामारी की स्थिति के दौरान भी संस्थानों के विकास में उनके समृद्ध योगदान के लिए सभी संकायों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया। संपूर्ण कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा जारी कोरोना दिशा निर्देशों के तहत मनाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news