अंतरराष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, 14 घायल
19-Sep-2020 7:08 PM
न्यूयॉर्क में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, 14 घायल

न्यूयॉर्क, 19 सितम्बर (आईएएनएस)| न्यूयॉर्क के रोचेस्टर में शनिवार को एक पार्टी में हुई गोलीबारी के दौरान दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सिन्हुआ ने पुलिस चीफ मार्क साइमंस के हवाले से कहा, "18 और 22 वर्ष के बीच के एक पुरुष व महिला की इस गोलीबारी में मौत हो गई।"

घायलों को दो अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साइमंस के कहा, "बैकयार्ड पार्टी में गोलीबारी के बाद 911 डॉयल किया गया, जिसके बाद पुलिस विभाग इस घटना की सूचना मिली।"

उन्होंने आगे कहा, "इस घटना में14 लोग घायल हुए हैं, 2 लोगों की मौत हुई है, घायलों की स्थित अभी नाजुक है। हिंसक रुप से काम करने वालों का कृत्य बहुत ही शर्मनाक है। विभाग पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में काम कर रहा है।"

इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news