अंतरराष्ट्रीय

यूएई : भारतीय लड़के ने हवाईजहाजों की 'पूंछ' पहचानकर बनाया रिकॉर्ड
24-Dec-2020 5:54 PM
यूएई : भारतीय लड़के ने हवाईजहाजों की 'पूंछ' पहचानकर बनाया रिकॉर्ड

अबू धाबी, 24 दिसंबर | संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले एक भारतीय लड़के ने एक मिनट में सबसे ज्यादा हवाईजहाजों के पिछले हिस्से को पहचानने का गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले 12 साल के सिद्धांत गम्बर का नाम पहले 'इंडिया बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्डस' में दर्ज हुआ था। पिछले महीने उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया।

दुनिया की शीर्ष शीर्ष 100 सबसे ऊंची इमारतों की पहचान करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति के तौर पर भी सिद्धांत का नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज है।

उन्होंने गल्फ न्यूज को बताया, "बचपन से ही मैं अपने पिता के साथ मिलकर प्लास्टिक के टुकड़ों को जोड़कर (लेगो बफ) कई तरह के मॉडल, रॉकेट, हवाईजहाज, गाड़ियां और इमारतें आदि बनाते थे। इससे मैं कई सारे हवाईजहाजों के पिछले हिस्सों को पहचानने लगा था। मेरी मां भी इस काम में मेरी मदद करती थी।"

गम्बर अब आसानी से करीब 300 हवाईजहाजों की 'पूंछ' पहचान सकता है। (आईएएनएस)
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news