अंतरराष्ट्रीय

समान समृद्धि की ओर जाने की नयी शुरूआत है गरीबी उन्मूलन
29-Dec-2020 8:39 PM
समान समृद्धि की ओर जाने की नयी शुरूआत है गरीबी उन्मूलन

बीजिंग, 29 दिसंबर | सुबह उठने के बाद जब आप अपने दिन की शुरूआत एक कप कॉफी के साथ करते हैं, तो आप शायद कल्पना नहीं करते कि कॉफी की सुगंध चाय के जन्मस्थान चीन की है। और कॉफी का यह प्याला चीनी किसानों का भाग्य बदल रहा है। हाल में पश्चिमी सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हुए 'कॉफी के एक प्याले में गरीबी उन्मूलन की कहानी' नामक एक वीडियो में इसका वर्णन है। जैसे कि इस वीडियो में बताया गया कि 2020 में चीन के युन्नान प्रांत के छोटे शहर फूअर में करीब 6 लाख लोगों ने गरीबी से छुटकारा पाया है। यह संख्या यूरोप के लग्जमबर्ग की पूरी आबादी के बराबर है। इसमें युन्नान प्रांत में उत्पादित कॉफी का बड़ा योगदान है।

पानी की एक बूंद सूर्य की किरणों को अपवर्तित कर सकती है। 2020 में चीन ने कोविड-19 का मुकाबला कर समय पर अति गरीबी और क्षेत्रीय सामूहिक गरीबी की समस्या को खत्म किया और 10 साल पहले संयुक्त राष्ट्र संघ के 2030 अनवरत विकास कार्यक्रम के गरीबी उन्मूलन लक्ष्य को साकार किया। विश्व के गरीबी उन्मूलन कार्य में चीन की योगदान दर 70 प्रतिशत से अधिक पहुंची है।

आम जनता को अच्छा जीवन मुहैया करवाना चीन सरकार के सभी कार्यों का मकसद है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन में गरीबी उन्मूलन कार्य में प्राप्त अहम विजय को केंद्रीय प्रेरणा शक्ति बताया। यूएन महासचिव एंटोनिओ गुटरेस ने कहा कि गरीबी उन्मूलन की रणनीति अति गरीब आबादी को मदद देना है और 2030 अनवरत विकास कार्यक्रम इस महान लक्ष्य को साकार करने का एकमात्र तरीका है। चीन के अनुभव अन्य विकासशील देशों को लाभदायक सबक ले सकते हैं।

हाल में कोविड-19 की महामारी विश्व में फैल रही है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में विश्व में संभवत: और 10 करोड़ आबादी अति गरीबी में फंसेगी। इस कठिन वक्त पर चीन ने समय पर गरीबी उन्मूलन के लक्ष्य को साकार किया, जो मानव जाति के गरीबी उन्मूलन के कार्य में विश्वास और प्रेरणा शक्ति डाल सकता है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक चीन द्वारा पेश की गयी बेल्ट एंड रोड पहल 76 लाख लोगों और 3.2 करोड़ लोगों को अति गरीबी और मध्यम गरीबी से छुटकारा पाने में मदद दे सकेगी।

गरीबी उन्मूलन का कार्य अभी समाप्त नहीं हुआ है, जबकि चीनी जनता द्वारा समान समृद्धि की ओर जाने की नयी शुरूआत है।

(अनिल आजाद पांडेय --- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)  (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news