सामान्य ज्ञान
शानेल ब्रांड, फैशन की दुनिया का एक जाना-माना नाम है। इसकी स्थापना कोको शानेल ने की , जो फ्रांस की मशहूर फैशन डिजाइनर थीं और उन्हें पहले विश्वयुद्ध के बाद के दौर में महिलाओं की पारंपरिक छवि में बड़ा बदलाव का श्रेय दिया जाता है।
यह उनके डिजाइन किए पोशाकों का कमाल था जिसने उस दौर की युवतियों के कंधों से परंपरा और औपचारिकता का बोझ उतार उन्हें स्पोर्टी, छरहरी और लापरवाह छवि में ढाल दिया। शानेल के डिजाइन का दायरा फैशन से कहीं आगे निकल कर नई दिशाओं में बढ़ा और किंवदंती बना। कपड़ों के अलावा गहने, हैंड बैग और परफ्यूम पर भी उनकी सोच और कल्पना ने रंग बिखेरे। उनकी खास परफ्यूम शानेल नं. 5 कई दशक बीत जाने के बाद भी दुनिया के सबसे मशहूर परफ्यूम के हिस्से की सुर्खियां बटोर रहा है।
शानेल को उनके दृढ़संकल्प, महत्वाकांक्षा और ऊर्जा के लिए जाना जाता है जो जीवन भर उनके साथ रही और जिसे उन्होंने अपने निजी और पेशेवर जीवन में भरपूर इस्तेमाल किया। टाइम मैगजीन ने जब 20वीं सदी की 100 असरदार लोगों की सूची बनाई तो वो इसमें शामिल अकेली फैशन डिजाइनर थीं।
जब कोको शानेल का 19 अगस्त 1883 को फ्रांस के एक छोटे से शहर में जन्म हुआ तो तब कोई सोच ही नहीं सकता है कि यह लडक़ी एक दिन फैशन की दुनिया में क्रांति लाएगी। कोको शानेल का असली नाम कोको नहीं बल्कि गाब्रिएल है, और उनके पिता सडकों पर खोमचा लगाते थे। वह 12 साल की थी तो उनकी मां मर गई। तब उसे एक मॉनेस्ट्री यानी मठ में भेज दिया गया। सात साल वहां रहने से उन्होंने समझा कि अनुशासन और मेहनत क्या होते हैं और इससे उन्हें अपने काम में बहुत मदद मिली।
देश में बाघ संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार 2006 में बाघों की अनुमानित संख्या 1411 थी, जिसकी निचली और ऊपरी सीमा क्रमश: 1165 और 1657 थी। 2010 की गणना के अनुसार यह संख्या बढक़र 1706 हो गई, जिसकी निचली संख्या 1520 और ऊपरी संख्या 1909 थी।
बाघों को बचाने के लिए वन्य जीव (सुरक्षा) कानून, 1972 में संशोधन किया गया, ताकि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और बाघ एवं अन्य लुप्तप्राय प्रजाति अपराध नियंत्रण ब्यूरो का गठन किया जा सके। बाघ आरक्षित वन क्षेत्र या बाघों की अधिक संख्या वाले क्षेत्र से संबंधित अपराधों के मामले में सजा में बढ़ोत्तरी की गई है। बाघ संरक्षण गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए 4 सितंबर 2006 से राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण का गठन किया गया। इसके साथ बाघ आरक्षित वन क्षेत्र का प्रबंधन मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने, बाघ आरक्षित वन क्षेत्र के लिए विशेष रूप से बाघ संरक्षण योजना बनाने, संसद के समक्ष वार्षिक लेखा रिपोर्ट प्रस्तुत करने, मुख्यमंत्रियों की अध्यक्षता में राज्य स्तर की संचालन समितियों का गठन करने और बाघ संरक्षण फाउंडेशन की स्थापना करने की कार्यवाही भी की गई। वन्य जीवों के गैरकानूनी व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 6 जून 2007 को बहु आयामी बाघ एवं अन्य लुप्तप्राय प्रजाति अपराध नियंत्रण ब्यूरो (वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो) की स्थापना की गई।
दिरहम संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा है। दिरहम सौ फिल्स से समविभाजित है।
दिरहम को 1973 में कतर और दुबई रियाल के स्थान पर सम मूल्य पर जारी किया गया। कतर और दुबई रियाल 1966 से चलन में थे, जिन्हें आबू धाबी को छोडक़र सभी अमीरात में स्वीकार किया जाता था। आबू धाबी में बहरीनी दीनार का चलन था, जिसके स्थान पर एक दिरहम = 0.1 दीनार विनिमय दर पर दिरहम को जारी किया गया।
1966 से पहले संयुक्त अमीरात का हिस्सा बने सभी अमीरात में गल्फ रुपए का चलन था। गल्फ रुपए से कतर और दुबई रियाल में परिवर्तन के दौर में कुछ समय के लिए सभी अमीरात ने सउदी रियाल को स्वीकार किया।
गिलोय सारे भारत में पाई जाने वाली यह दिव्य औषधि है, जिसे संस्कृत में गडूची और अम्रतवल्ली, अमृता,मराठी में गुडवेल, गुजराती में गिलो,लेटिन में टिनिस्पोरा कोर्डीफ़ोलिया, के नामों से जाना जाता है। वर्षों तक जीवित रहने वाली यह बेल या लता अन्य वृक्षों के सहारे चढ़ती है। नीम के वृक्ष के सहारे चढऩे वाली गिलोय औषधि उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ होती है। इसीकारण इसे नीम-गिलोय भी कहा जाता है। इसका फल लाल झुमकों में लगता है।
कसैली, कड़वी, उष्ण वीर्य, रसायन, यह गिलोय मलरोधक, बल बर्धक ,भूख वर्धक, आयु वर्धक, ज्वर, पीलिया, खांसी, से लेकर लगभग 20 से अधिक सामान्य रोगों को ठीक करती है। आयुर्वेद की द्रष्टि से शामक प्रभाव वाली यह औषधि दिव्य इसलिए है क्योंकि यह सभी बढ़े हुए या घटे हुए दोषों को सम करके कुपित दोषों पर शामक प्रभाव डालकर उन्हें सम या सामान्य करके रोगों से मुक्त करती है। इसीकारण यह अमृता कहलाती है।
ज्वर - को ठीक करने का इसमें अद्भुत गुण हैं। यद्यपि यह मलेरिया पर अधिक प्रभावी नहीं है। जब कोई भी औषधि से मंद ज्वर नहीं जाता तो गिलोय चूर्ण या सत्व को तुलसीपत्र,वनफशा,रुद्राक्ष चूर्ण,कालीमिर्च के साथ शहद के साथ देने पर चमत्कारिक रूप से रोगी स्वस्थ हो जाता है।
यकृत (लीवर) के रोग, बढ़ी हुई तिल्ली(स्प्लीन) जलोदर, कामला, पीलिया, पर इसका बड़ा प्रभाव देखा गया है।
गिलोय, खाज खुजली जैसेे चर्म रोग में शुद्ध गूगल के साथ बड़ी लाभकारी सिद्ध हुई है। गिलोय की जड़ें शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है। यह कैंसर की रोकथाम और उपचार में प्रयोग की जाती है। गिलोय उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए, शर्करा का स्तर बनाए रखने में मदद करता है और जिगर के रूप में अच्छी तरह से बचाता है। यह बुढ़ापे से बचने के लिए मजबूत कारक के रूप में प्रयोग किया जाता है।
जुमा मस्जिद, थालास्सेरी (केरल राज्य) के सबसे लोकप्रिय धार्मिक आकर्षणों में से एक है जो अरब सागर के करीब स्थित है। करीब 1000 साल पुरानी इस मस्जिद से ही इस क्षेत्र में इस्लाम का पुर्नजागरण और विस्तार हुआ था। इस मस्जिद का निर्माण मलिक ईबिन दिनार ने करवाया था जो केरल में इस्लाम के प्रसार के लिए पहुंचे थे।
यह मस्जिद, भारतीय - अरब वास्तुकला शैली के विख्यात है जो केवल वैभव ही नहीं बल्कि प्राचीनता को भी प्रदर्शित करती है। ईद - उल - फितर के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ इस मस्जिद में आकर ईद की प्रार्थना करते हैं। मस्जिद परिसर में कुंजायन मुसाल्?लयर की कब्र बनी है जिन्होंने अरबी - मलयालम साहित्य के लिए बड़े पैमाने पर योगदान दिया था।
थालास्सेरी की विरासत और संस्कृति को इस प्राचीन धार्मिक स्थल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। थालास्सेरी के केंद्र में स्थित होने के कारण जुमा मस्जिद तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
मुन्नार, केरल का एक हिट स्टेशन है, जो इडुक्की जिले में स्थित है। पहाड़ों के घुमावदार इलाकों से घिरा हुआ यह हिल स्टेशन पश्चिमी घाट पर स्थित है। मुन्नार नाम का अर्थ होता है तीन नदियां और जो मधुरपुजहा, नल्लाथन्नी और कुंडाली नदियों के अजीब मिलन स्थल वाले क्षेत्र को प्रदर्शित करता है।
सीमा पर स्थित होने के कारण, मुन्नार शहर के पड़ोसी राज्य जैसे तमिलनाडु से कई सांस्कृतिक संबंध हैं। मुन्नार का भी एक इतिहास है, यहां औपनिवेशिक और आधुनिक युग की नींव एक साथ रखी गई थी। जो अंग्रेज, भारत में पहले पहुंचे थे उन्हें मुन्नार यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सुखद जलवायु के कारण पल भर में ही बेहद पसंद आ गया था। इसके बाद यह जगह दक्षिण भारत में ब्रिटिश प्रशासन के लिए गर्मियों के समय का रिर्साट बन गया।
एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, मुन्नार के मुख्य आकर्षण स्थलों में से एक है, जो लुप्तप्राय नीलगिरि तहर के लिए घर है। दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी, अनामुडी पीक इस नेशनल पार्क के अंदर ही स्थित है। यहां आने वाले पर्यटक, वन विभाग से अनुमति प्राप्त करने के बाद 2700 मीटर ऊंची अनामुडी चोटी पर ट्रैकिंग कर सकते हैं। वहीं मुन्नार से 13 किमी. की दूरी पर स्थित मट्टुपेट्टी यहां के बांध, झील और इंडो - स्विस पशुधन परियोजना द्वारा चलाई जा रही डेयरी फर्म के कारण प्रसिद्ध है।
मुन्नार के पहाड़ी इलाकों में चाय बागानों की विरासत को टाटा टी द्वारा चलाए जा रहे चाय संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाता है।
इसके अलावा मुन्नार के प्रमुख आकर्षणों में पोत्तनमेड, आट्टुकल, राजामाला, ईकोप्वाइंट, मीनूली और नादूकानी हैं। टॉप स्टेशन, मुन्नार - कोडीकनाल रोड़ का सबसे ऊंचा प्वाइंट है जहां से मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं । यहां नीलाक्कुरीन्जी फूलों का घर भी है जो 12 साल में केवल एक बार ही खिलते हैं।
विजय लक्ष्मी पंडित, भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की बहन थीं। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में विजय लक्ष्मी पंडित ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विजय लक्ष्मी पंडित का जन्म 18 अगस्त 1900 को हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा मुख्य रूप से घर में ही हुई। गांधीजी से प्रभावित होकर विजयलक्ष्मी पण्डित भी जंग-ए-आज़ादी में कूद पड़ीं। वह हर आन्दोलन में आगे रहतीं, जेल जातीं, रिहा होतीं, और फिर आंदोलन में जुट जातीं।
1936 और 1946 में वह उत्तर प्रदेश विधान सभा के लिए चुनी गयीं और मंत्री बनायी गयीं। मंत्री स्तर का दर्जा पाने वाली भारत की वह प्रथम महिला थीं। 1932, 1941 और 1942 में सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लेने के लिए उन्हें जेल की सज़ा हुई। आज़ादी के बाद भी उन्होंने देश सेवा जारी रखी। सन् 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ के सैन फ्रांसिस्को सम्मेलन में विजयलक्ष्मी पण्डित ने भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। संयुक्त राष्ट्र की अध्यक्ष बनने वाली वह विश्व की पहली महिला थीं। वे राज्यपाल और राजदूत जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहीं। वे 1964 से 1968 तक अपने भाई के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र फूलपूर से लोक सभा के लिए चुनी गई थीं । उन्होंने 1962 से 1964 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में अपने सेवाएं दीं। 1966 में इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वे उनकी कठोर आलोचक थीं। बाद में उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया और दिल्ली को छोडक़र देहरादून में रहने लगी थीं।
उनका विवाह 1921 में रंजीत सीताराम पंडित से हुआ, जो काठियावाड़ के एक सफल बैरिस्टर और शास्त्रीय विद्वान थे। जिन्होंने कल्हण के महाकाव्य राजतरंगिणी का संस्कृत से अंग्रेजी में अनुवाद किया 14 जनवरी 1944 को लखनऊ जेल में रंजीत सीताराम पंडित की मृत्यु हो गई। वहीं विजय लक्ष्मी पंडित का निधन 1 दिसंबर 1990 को हुआ था।
विजयलक्ष्मी पंडित की बेटी नयनतारा सहगल एक प्रसिद्ध उपन्यासकार है । उनकी बेटी गीता सहगल भी एक लेखिका और पत्रकार हैं। उन्होंने अपनी डाक्यूमेट्री फिल्म के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। वे जानी-मानी मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं।
हवा में खड़ा मंदिर, जिसे हवा में मठ या शुआन खोंग कहते हैं। उत्तरी चीन के शानसी प्रांत में हंग पहाड़ी की एक खड़ी चट्टान में (जमीन के तल से 75 मीटर या 246 फुट ऊपर) बनाया गया एक मंदिर है। इस मंदिर से निकटतम नगर ताथोंग है, जो इसके उत्तर-पश्चिम में 64.23 किमी दूर है। ताथोंग में युनकांग गुफाओं के अलावा, हवा में खड़ा मंदिर ऐतिहासिक स्थलों और मुख्य पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यह चीन में अब तक सुरक्षित एकमात्र बौद्ध, ताओ और कन्फ्युशियस धर्मों की मिश्रित शैली से बना अद्भुत मंदिर है। इसकी संरचना चट्टानों में किए गए छेद में फिट ओक में रखे हुए के समान है। इसकी मुख्य सहायक संरचना अन्दर छिपी हुई है। दिसम्बर 2010 में टाइम पत्रिका ने इसे दुनिया की दस सबसे अजीब खतरनाक इमारतों में शामिल किया। हंग पहाड़ी के इतिहास के अनुसार मूल मन्दिर का निर्माण लियाओ रान नामक एक भिक्षु द्वारा अकेले शुरू किया गया था। यह मंदिर 1600 वर्ष से भी अधिक पुराना है जिसका कई बार विस्तार और मरम्मत हो चुकी है।
हरड़ का पेड़ पूरे भारत में पाया जाता है। यह एक औषधीय पौधा है। संस्कृत में इसे कई नामों से जाना जाता है। जैसे हरीतकी, अभया, शक्तस्राश्टा, अमृता, नन्दिनी, रोहिणी, जीवन्ती, श्रेयसी, गिरजा आदि। देश में असम में सबसे ज्यादा हरड़ होता है। इसके अलावा मध्यप्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश,ओडि़शा में भी यह मिलता है। हिमालय की घाटियों के वनों में हरड़ के पेड़ बहुतायक में मिलते हैं।
आयुर्वेद में हरड़ को सात भागों में बांटा गया है- विजया, रोहिणी, पूतना, चेतकी, अमृता, अभया और जीवन्ती। विजया हरड़ तोंबी के समान गोल होती है और कोई - कोई लंबी भी मिलती है। रोहिणी हरड़ एकदम गोल होती है। पूतना हरड़ गुठली वाली होती है। चेतकी के ऊपर तीन लाइनें होती हैं। अमृता नाम वाली हरड़ मोटी होती है। अभया हरड़ के ऊपर पांच लाइनें होती हैं। जीवन्ती हरड़ को बीच से तोडें़ तो वह अंदर से सोने की तरह दिखाई देती है।
सभी प्रकार की हरड़ में विजया हरड़ सबसे गुणकारी होती है। यह आसानी से हर जगह मिल जाती है। हरड़ रुखी और भूख को बढ़ाने वाली होती है। आंखों के लिए फायदेमंद है, हल्की और आयु को बढ़ाने वाली होती है। पेट के कीड़े, श्वांस रोग, सूजन, उदर रोग, पेचिश जैसे रोगों के इलाज में इसका उपयोग होता है। यह प्यास और उल्टी को खत्म करने वाली होती है। इसके अलावा दिल के रोग, हिचकी, खुजली, पीलियादर्द , यकृत के रोग, पथरी, पेशाब की बीमारी और मूत्र घाव को खत्म करती है। हरड़ खट्टी होने से पेट की वायु को खत्म करती है। वैज्ञानिक मतानुसार हरड़ के फल में चेबुलिनिक एसिड 30 प्रतिशत, टैनिन एसिड 30 से 45 प्रतिशत, गैलिक एसिड़, एन्थ्राक्वीनिन जाति के ग्लाइकोसाइड्स, राल और रंजक पदार्थ पाए जाते हैं। ग्लाइकोसाइड्स कब्ज दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये तत्व शरीर के सभी अंगों से अनावश्यक पदार्थों को निकालकर प्राकृतिक दशा में नियमित करते हैं।
प्राटेउस, नेपच्युन का छठां ज्ञात और दूसरा सबसे बड़ा चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है 11 लाख 7 हजार 600 किमी नेपच्युन से और व्यास है 418 किमी।
ग्रीक मिथकों के अनुसार प्राटेउस एक सागरी देवता था जो अपना आकार बदल सकता था। वैज्ञानिक रूप से इसकी खोज वर्ष 1989 में वायेजर 2 ने की थी। यह नेरेइड से बड़ा है लेकिन बहुत गहरे रंग का है। यह नेपच्युन के इतने समीप है कि इसे नेपच्युन की चमक मे देखा जाना कठिन है। प्राटेउस अनियमित आकार का चन्द्रमा है। यह शायद अनियमित आकार के पिंड के लिए गुरुत्व के कारण गोलाकार होने की सीमा से थोड़ा ही छोटा है।
इसकी सतह पर क्रेटरों की भरमार है और भूगर्भीय गतिविधि के कोई प्रमाण नहीं है।
एरो, डाकघरों से संबंधित एक परियोजना है। इस परियोजना को चुने हुए डाकघरों की सेवाओं में सुधार के लिए एकीकृत और केंद्रित दृष्टिकोण के रूप में अप्रैल 2008 में अपनाया गया था। इस परियोजना का लक्ष्य डाकघरों की सेवाएं सभी के लिए उपलब्ध करना था ताकि डाकघर आम-आदमी के लिए विश्व की ओर एक झरोखा के रूप में स्थापित हो सकें। परियोजना ऐरो का मुख्य लक्ष्य आम-आदमी पर केंद्रित है।
इस परियोजना का लक्ष्य है- डाकघरों को आम आदमी के लिए विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं की उपलब्धता के रूप में स्थापित करना, ये सेवाएं अब तक शहरी क्षेत्रों तक सीमित थीं।
डाकघरों को इस योग्य बनाना जिससे वह देश के सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन में नई भूमिका व चुनौतियों को अपनाकर महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर सकें। विशाल मानव उर्जा को प्रतिबद्ध व व्यावसायिक मानव संसाधन के रूप में परिवर्तित करना, सूचना प्रौद्योगिकी उन्मुख सेवाओं का प्रबंध करना, विशेषकर उन स्थानों में जहां यह अति आवश्यक है।
परियोजना एरो के अधीन देश भर में अब तक 2515 डाकघरों को देखो और महसूस करो योजना के अधीन आधुनिक बनाया गया है और मुख्य संचालन के लिए कुल 18 हजार 600 डाकघरों पर नजर रखी जा रही है। 12वीं पंचवर्षीय योजना में देखो और महसूस करो योजना के अधीन 2500 डाकघरों को आधुनिक बनाने का प्रस्ताव है और इनमें से 780 डाकघरों को वित्त वर्ष 2012-13 में आधुनिक बनाया गया है। 18 हजार 600 डाकघरों में मुख्य संचालन पर नजर रखने के लिए प्रौद्योगिक परियोजना के अधीन कम्प्यूटरीकरण और नेटवर्क के जरिए प्रौद्योगिकी उन्नयन किया गया। परियोजना एरो को वर्ष 2008-09 के लिए सार्वजनिक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री का पुरस्कार दिया गया था।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक 2012 में संशोधन करके 6 पूर्णकालिक और 6 अंशकालिक प्राधिकरण सदस्यों का प्रावधान किया गया है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का गठन संसद के एक अधिनियम, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिनियम, 1988 के द्वारा किया गया था। प्राधिकरण ने फरवरी, 1995 में पूर्णकालिक अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति के साथ कार्य करना शुरू किया। प्राधिकरण के अध्यक्ष राजिन्द्र पाल सिंह हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधीन काम करता है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण , भारत सरकार का एक सार्वजनिक उपक्रम है। इसका कार्य इसे सौंपे गए राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास, रखरखाव और प्रबंधन करना और इससे जुड़े हुए अथवा आनुषंगिक मामलों को देखना है।
1. कॉफी पाउडर के साथ मिलाया जाने वाला चिकोरी चूर्ण प्राप्त होता है?
(अ) जड़ों से (ब) पत्तियों से (स) बीजों से (द) तनों से
2. रेपर्पिन नामक औषधि प्राप्त होती है?
(अ) फेरूला फीटिडा से (ब) राउवुल्फिया सर्पेण्टाइना से (स) डिजीटेलिस पप्र्यूरिया से (द) एट्रोपा बेलाडोना से
3. वह यंत्र जिसके द्वारा तने की वृद्धि दर सही रूप से मापी जाती है, वह कहलाता है?
(अ) जीवनपर्यंत (ब) केवल निश्चित अवधि तक (स) रूक-रूक कर जीवन भर (द) पौधों में वृद्धि होती ही नहीं
4. निम्नलिखित में से किस पुस्तक में औपचारिक प्रशासनिक प्रतिमान तथा मानव संबंध उपागम के एक मिश्रण की अभिव्यक्ति की गई है?
(अ) द फंक्शन ऑफ द एग्जीक्यूटिव्स (ब) एडमिनिस्ट्रेटिव बिहेवियर (स) पेपर्स ऑन द साइंस ऑफ एडमिनिस्टे्रशन (द) क्रियेटिव एक्सपीरियेन्स
5. कार्यात्मक पर्यवेक्षण पद्घति किस विद्वान की देन है?
(अ) एफ.डब्ल्यू.टेलर (ब) हेनरी गाण्ट (स) इमरसन (द) हेनरी फेयॉल
6. निम्नलिखित में से किस विद्वान का कथन है कि यदि हमारी सभ्यता का विनाश होता है, तो इसका प्रमुख कारण प्रशासन की असफलता होगी?
(अ) चाल्र्स ए. बीयर्ड (ब) डॉनहैम (स) ऑर्डवे टीड (द) टैरी
7. मलिका (के-75) किस फसल की प्रजाति है?
(अ) चना (ब) मटर (स) मसूर (द) अलसी
8. किसी प्रेरणी मोटर में स्टार्टिंग टार्क (बल आघूर्ण) कब अधिकतम होता है?
(अ) जब रोटर प्रतिरोध, रोटर प्रतिघात से दोगुना हो (ब) जब रोटर प्रतिरोध, रोटर प्रतिघात के बराबर हो (स) जब रोटर प्रतिरोध, रोटर प्रतिघात का आधा हो (द) जब रोटर प्रतिरोध, रोटर प्रतिघात के क्र2 गुना हो
9. निम्नलिखित में से किसने यह तर्क दिया कि लोक प्रशासन निजी प्रशासन से भिन्न है?
(अ) पाल.एच.एपलबी (ब) हेनरी फेयॉल (स) मैरी पी. फॉलेट (द) एल. उर्विक
10. तारागढ़ किला कहां स्थित है?
(अ) बूंदी (ब) ब्यावर (स) बीकानेर (द) भरतपुर
11. राजस्थान का राज्य पशु क्या है?
(अ) बाघ (ब) चिंकारा (स) गेंडा (द) गाय
12. किस रचनाकार के नाटक का नायक दुष्यंत है?
(अ) जयदेव (ब) चंदरवरदाई (स) कालिदास (द) कौटिल्य
13. विश्व की सबसे व्यस्त व्यापारिक नदी कौन सी है?
(अ) रोन (ब) राइन (स) नील (द) मिसीसिपी
14. निम्नलिखित में से राज्यों के किस जोड़े की सीमाएं परस्पर मिलती हैं?
(अ) मेघालय और अरुणाचल प्रदेश (ब) मेघालय और नागालैण्ड (स) मणिपुर और मेघालय (द) मिजोरम और त्रिपुरा
15. भारत में अंतर्राष्टï्रीय महत्व का मुक्त व्यापार बंदरगाह कौन सा है?
(अ) विशाखापट्टनम (ब) कालीकट (स) काण्डला (द) गोवा
16. भारत में मरुस्थल की राजधानी किसे कहते हैं?
(अ) उदयपुर (ब) जैसलमेर (स) जयपुर (द) पालामऊ
17. सामाजिक वानिकी का उद्देश्य क्या है?
(अ) पौधों की अच्छी वृद्घि के लिए वैज्ञानिक वनवद्र्घक कार्य प्रणालियों को अपनाना (ब) वनों के जनन तथा प्रबंध के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करना (स) व्यर्थ भूमि को वृहद वनारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत लाना (द) वन उत्पादों को अधिकतम उपयोग के उपायों को अपनाना
18. डलहौजी नामक पर्वतीय पर्यटन केंद्र निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
(अ) गोवा (ब) केरल (स)हिमाचल प्रदेश (द)जम्मू-कश्मीर
19. रक्त के स्कंदन में निम्नलिखित में से कौन सा एक विटामिन सहायक है?
(अ) विटामिन-ए (ब) विटामिन बी6 (स) विटामिन-डी (द) विटामिन-के
20. निम्नलिखित में से कौन सा एक विटामिन अमरूद में प्रचुरता से मिलता है?
(अ) विटामिन ए (ब) विटामिन बी12 (स) विटामिन सी (द) विटामिन डी
21. भारत के संविधान की किस अनुसूची में वे तीन सूचियां हैं, जो संघ और राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन करती हैं?
(अ) पांचवीं (ब) छठी (स) सातवीं (द) आठवीं
22. निम्नलिखित में से किस राज्य के अधिकार में अवशिष्टï शक्तियां हैं?
(अ) पंजाब (ब) तमिलनाडु (स) आंध्रप्रदेश (द) जम्मू-कश्मीर
23. निम्नलिखित में से भारत के किस मुख्य न्यायाधीश ने राष्टï्रपति के रूप में कार्य किया?
(अ) एम. हिदायतुल्ला (ब) पी.बी. गजेंद्र गडक़र (स) पी.एन. भगवती (द) इनमें से सभी
24. भारत के राष्टï्रपति के नाम से किए गए राज्य कार्यों के प्रमाणीकरण के लिए निम्न में से कौन प्रति हस्ताक्षर करता है?
(अ) मंत्री (ब) प्रधानमंत्री (स) अध्यक्ष लोकसभा (द) सरकार का सचिव
25. ए ट्रेन टु पाकिस्तान फिल्म का निर्देेशन किसने किया था?
(अ) श्याम बेनेगल (ब) गोविंद निहलानी (स)पामेला रुक्स (द)दीपा मेहता
26. ऑक्सीजन के बिना एवरेस्ट पर पहुंचने वाली दुनिया की पहली महिला कौन हैं?
(अ) एलीसन हारग्रीव्ज (ब) बेचेन्द्री पाल (स) जूड फेलेक्स (द) इनमें से कोई नहीं
27. भारत का हॉलीवुड किसे कहा जाता है ?
(अ)मुंबई (ब) चैन्नई (स)कोलकाता (द) इनमें से कोई नहीं
--
सही जवाब- 1.(अ) जड़ों से, 2.(ब) राउवुल्फिया सर्पेण्टाइना से, 3. (ब) केवल निश्चित अवधि तक, 4.(द)क्रियेटिव एक्सपीरियेन्स, 5.(अ) एफ.डब्ल्यू.टेलर, 6.(ब) डॉनहैम, 7.(स)मसूर, 8.(द) जब रोटर प्रतिरोध, रोटर प्रतिघात के क्र2 गुना हो, 9.(अ) पाल.एच.एपलबी, 10.(अ) बूंदी, 11.(ब) चिंकारा, 12.(स) कालिदास, 13.(ब) राइन, 14.(द) मिजोरम और त्रिपुरा, 15.(स) काण्डला, 16.(ब) जैसलमेर, 17..(स) व्यर्थ भूमि को वृहद वनारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत लाना, 18.(स) हिमाचल प्रदेश, 19.(द) विटामिन-के, 20.(स) विटामिन सी, 21.(स) सातवीं, 22.(द) जम्मू-कश्मीर, 23.(अ) एम. हिदायतुल्ला, 24.(द) सरकार का सचिव, 25.(स)पामेला रुक्स, 26.(अ) एलीसन हारग्रीव्ज, 27.(अ)मुंबई।
अमरीकी विशेषज्ञों ने स्टेम सेल्ज़ से मनुष्य का हृदय बना लिया है। अमरीकी विशेषज्ञों ने चिकित्सा उद्देश्य के लिए स्टेम सेल्ज़ के प्रयोग के संबंध में एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। उन्होंने स्टेम सेल्ज़ के माध्यम से मनुष्य का हृदय बना लिया।
विशेषज्ञों ने हृदय के ढांचे में कोशिकाओं को साफ़ करके ढांचे में स्टेम सेल्ज़ लगा दिए जिन पर विशेष रसायनिक पदार्थों के माध्यम से प्रभाव डाला गया। इस तरह मनुष्य के हृदय जैसा एक अंग तैयार हो गया जो एक मिनट में पचास बार धडक़ सकता है। यह काम करने में वैज्ञानिकों को बीस घंटों का समय लगा। आशा की जा रही है कि इससे हृदय रोगियों को सहायता मिलेगी।
1. कोशिका का ऊर्जा गृह (Power House) किसको कहा जाता है?
(अ) गॉल्जीकाय (ब) न्यूक्लिओलस (स) माइटोकॉण्ड्रिया (द) राइबोसोम
2. कोशिका में प्रोटीन संश्लेषण कहां होता है?
(अ) गॉल्जीकाय में (ब) राइबोसोम में (स) माइटोकॉण्ड्रिया में (द) सेण्ट्रोसोम में
3. डीएनए हेलिक्स का प्रारूप प्रस्तुत किया?
(अ) नॉल तथा रस्का ने (ब) वाटसन तथा क्रिक ने (स) खुराना ने (द) प्रीस्टले ने
4. न्यूक्लियस की खोज सर्वप्रथम किसने की थी?
(अ) ल्यूवेनहॉक (ब) श्वान (स) हॉफमिस्टर (द) ब्राउन
5. वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण मुख्यत: हुआ है?
(अ) वनों की अग्नि से (ब) जीवों के श्वसन से (स) सूक्ष्म जीवों की क्रियाओं से (द) कारखानों के धुएं से
6. ताजमहल को क्षति पहुंच रही है?
(अ) यमुना में बाढ़ से (ब) अधिक ताप पर संगमरमर के अपघटन द्वारा (स) मथुरा तेल शोधनशाला में निकले वायु प्रदूषकों से (द) इनमें से कोई नहीं
7. निम्नलिखित में से कौन सा खनिज काला सीसा तथा प्लम्बगो के नाम से जाना जाता है?
(अ) हीरा (ब) मैंगनीज (स) चांदी (द) ग्रेफाइट
8. बंगलादेश में गंगा नदी को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) मेघना (ब) तृश्ता (स) पद्मा (द) भागीरथी
9. भारत का कौन सा राज्य मछली का सबसे बड़ा निर्यातक है?
(अ) गोवा (ब) केरल (स) तमिलनाडु (द) महाराष्टï्र
10. निम्नलिखित में से कहां प्राचीन चट्टïानें पाई जाती हैं?
(अ) हिमालय (ब) शिवालिक (स) अरावली (द) ये सभी
11. भारत का वह पहला मुस्लिम शासक कौन था, जिसने अपने सिक्कों या अभिलेखों में फारसी के साथ-साथ नागरी लिपि का उपयोग किया?
(अ) अलाउद्दीन खिलजी (ब) हुमायूं (स) शेरशाह (द) अकबर
12. निम्नलिखित में से किस स्मारक में संगमरमर की पच्चीकारी का प्रयोग पहली बार हुआ?
(अ)अकबर का मकबरा (ब) ताजमहल (स) एत्मादुद्दौला का मकबरा (द) नूरजहां का मकबरा
13. नाना साहब निम्नलिखित में से किसके दत्तक पुत्र थे?
(अ) बालाजी विश्वनाथ (ब) बाजीराव प्रथम (स) बाजीराव द्वितीय (द) माधवराव
14. आरती साहा ने किस क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल की?
(अ) टेनिस (ब)तैराकी (स) एथलेटिक्स (द)भारोत्तोलन
15. ओबेदुल्ला स्वर्ण कप किस खेल में दिया जाता है?
(अ) बैडमिंटन (ब) फुटबॉल (स) हॉकी (द) टेनिस
16. रोहिंटन बारिया ट्राफी किस खेल से संबंधित है?
(अ) यूनिवर्सिटी क्रिकेट (ब) हॉकी (स) गोल्फ (द) घुड़दौड़
17. इंग्लैंड और फ्रांस के बीच समुद्र के अंदर बनाई गई सुरंग में से चलने वाली रेलगाड़ी को क्या नाम दिया गया है?
(अ) यूरो (ब) यूरो स्टार (स) नीवी (द)एडवेंचर
18. ह्वïाइट पर्वत किस देश में पाए जाते हैं?
(अ) कनाडा में (ब) नार्वे में (स) रूस में (द) संयुक्त राज्य अमेरिका में
19. सात पहाडिय़ों का नगर निम्न में से कौन कहलाता है?
(अ) रोम (ब) एथेन्स (स) जेनेवा (द) वेनिस
20. किस राज्य के नाम का शाब्दिक अर्थ बादलों का घर होता है?
(अ) नागालैंड (ब) सिक्किम (स) मेघालय(द) मिजोरम
21. निम्नलिखित में से अश्वघोष की रचना है?
(अ) बुद्घचरित (ब) सौन्दरानंद (स) सारिपुत्र प्रकरण (द) उपर्युक्त सभी
22. निम्नलिखित में से किस शासक ने पहली बार सल्तनत के लिए प्रशासनिक व्यवस्था का निर्माण किया?
(अ) कुतुबुद्दीन ऐबक (ब) शम्सुद्दीन इल्तुतमिश (स) गयासुद्दीन बलबन (द) रजिया सुल्तान
23.निम्नलिखित में से कौन संप्रभुता के एकलवादी सिद्घांत के प्रतिपादक हैं?
(अ) एफ.डब्ल्यू मेटलैंड (ब) ह्यïूगो क्रैब (स) ई. बार्कर (द) जॉन आस्टिन
24. बहुलवादियों के अनुसार राज्य का मुख्य कार्य क्या है?
(अ) अपने नागरिकों की कल्याण को बढ़ावा देना (ब) विभिन्न समूहों तथा समुदायों की गतिविधियों में सामंजस्य स्थापित करना (स) सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना (द) असमानता को दूर करना
25. सबसे बड़ा गुफा मंदिर कहां पर स्थित है?
(अ) अजंता (ब) एलोरा (स) सांची (द) एलीफेंटा
26. संसार की सबसे ऊंची सडक़ (5602 मीटर) कहां पर स्थित है?
(अ) लद्दाख (ब) अरुणाचल प्रदेश (स) रॉकी पर्वत (द) आल्पस पर्वतमाला
27. शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित ग्रैण्ड ट्रंक रोड पहले कोलकाता को जोड़ता था?
(अ) लाहौर तक (ब) कराची तक (स) मुल्तान तक (द)पेशावर तक
28. निम्नलिखित में से मूंगफली की खली में कौन सा पोषण अनुपात होता है?
(अ) संकीर्ण अनुपात (ब) मध्य अनुपात (स) विस्तीर्ण अनुपात (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
29. कुक्कुट आहार में निम्नलिखित में से कितना तंतु होना आवश्यक है?
(अ) 5.0 प्रतिशत (ब) 10.0 प्रतिशत (स) 12.0 प्रतिशत (द) 15.0 प्रतिशत
30. कृषि श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना कब आरंभ की गई?
(अ) 1 अप्रैल, 2001 (ब) 1 जुलाई, 2001 (स) 1 अक्टूबर, 2001(द) 1 जनवरी, 2002
सही जवाब- 1.(स) माइटोकॉण्ड्रिया, 2.(ब) राइबोसोम में, 3.(ब) वाटसन तथा क्रिक ने, 4.(द) ब्राउन, 5.(ब) जीवों के श्वसन से, 6.(स) मथुरा तेल शोधनशाला में निकले वायु प्रदूषकों से, 7.(द)ग्रेफाइट, 8.(स) पद्मा,9.(ब)केरल,10.(स) अरावली, 11.(स) शेरशाह, 12.(स) एत्मादुद्दौला का मकबरा, 13.(स) बाजीराव द्वितीय, 14.(ब)तैराकी,15.(स)हॉकी, 16.(अ)यूनिवर्सिटी क्रिकेट, 17.(ब)यूरो स्टार, 18.(द)संयुक्त राज्य अमेरिका में, 19.(अ) रोम, 20.(स)मेघालय, 21.(द) उपर्युक्त सभी, 22.(ब) शम्सुद्दीन इल्तुतमिश, 23.(द) जॉन आस्टिन, 24.(ब) विभिन्न समूहों तथा समुदायों की गतिविधियों में सामंजस्य स्थापित करना, 25.(ब)एलोरा, 26.(अ)लद्दाख, 27.(द)पेशावर तक, 28.(अ) संकीर्ण अनुपात, 29.(अ) 5.0 प्रतिशत, 30.(ब)1 जुलाई, 2001।
जिया उल हक पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे। 17 अगस्त, 1988 को एक विमान दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। जिया उल हक पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत आरनॉल्ड राफेल और पाकिस्तान को अमेरिका की सैन्य मदद के मिशन प्रमुख जनरल हर्बर्ट वासम के साथ बहावलपुर हवाई अड्डे से जहाज में सवार हुए। उनके साथ इस सी-130 विमान में पाकिस्तान सेना के कुछ उच्चपदस्थ अधिकारी भी मौजूद थे। उड़ान के कुछ मिनटों बाद ही कंट्रोल टावर का विमान से संपर्क टूट गया और जहाज जमीन पर आ गिरा। इस हादसे को लेकर अभी तक रहस्य बना हुआ है।
वॉशिंग्टन ने मामले की जांच में पाकिस्तान की मदद के लिए कुछ अमेरिकी वायुसेना अधिकारियों को भी भेजा, लेकिन दोनों अलग अलग नतीजे पर पहुंचे और दोनों की रिपोर्टों में अंतर था। अमेरिकी जांचकर्ताओं की रिपोर्ट में कहा गया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। इस तरह की तकनीकी खराबी सी-130 विमान के साथ अक्सर सामने आती है। वहीं पाकिस्तान की रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें इस बात के प्रमाण मिले कि विमान में कंट्रोल सिस्टम की कुछ तारें घिसी और टूटी हुई थीं। अमेरिकी लैब में परीक्षण के बाद पाया गया कि कंट्रोल सिस्टम के एलिवेटर बूस्टर पैकेज में पीतल और अलुमिनियम की मिलावट थी।
ब्रिटेन के अखबार द संडे टाइम्स ने 2008 में एक लेख में यह भी लिखा कि इस विमान को चला रहे पायलट मसूद हसन ने हादसे से पहले अपने एक साथी से कहा था कि वह जिया उल हक को एक धार्मिक नेता की हत्या के लिए जिम्मेदार मानते हैं। उसके अनुसार हसन ने यह भी कहा था कि जिस दिन हक उसके साथ विमान में चढ़ेंगे वह उनका अंतिम दिन होगा। इस हादसे को लेकर कई साजिशों का जिक्र किया गया, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका।
जिया उल हक को पाकिस्तान के इस्लामीकरण के लिए याद किया जाता है। उन्होंने धार्मिक और दक्षिणपंथी पार्टियों को अपने साथ करने के लिए संविधान में ऐसे संशोधन किए जो आज भी उसके गले की फांस बने हुए हैं। उन्होंने न सिर्फ निर्वाचित प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो नागरिक सरकार को गिरा कर सत्ता पर कब्जा किया बल्कि एक जाली मुकदमे का सहारा लेकर उन्हें फांसी पर भी लटकवा दिया।
गंग
1. गंग अकबर के दरबार के हिंदी कवि हुए। इनकी गंग पदावली, गंग पचीसी और गंग रत्नावली नाम की रचनाएं उपलब्ध हैं। रहीम, बीरबल, मानसिंह, टोडरमल आदि इनका बड़ा सम्मान करते थे। किंतु इनकी स्पष्टïवादिता और निर्भयता के कारण नूरजहां का भाई इनसे रुष्टï हो गया था। इस कारण ये नूरजहां के भी कोपभाजन बने और इन्हें हाथी से कुचलवाकर मरवा डाला। कुछ लोग कहते हैं कि इन्हें मरवाने वाला औरंगजेब था।
2. गंग नाम से दक्षिण भारत का एक प्रसिद्घ राजवंश भी हुआ है, जिसने 350 ई. से 1004 ई. तक राज्य किया।
ईसरमूल (Indiana birt wort) एक प्रकार का औषधीय पौधा है। हिन्दी में इसे ईसरमूल, कड़वीपाढ़, कालीपढ़ कहते हैं । वहीं संस्कृत में रौद्री, रुद्रजटा, अक्मूला, अर्कपत्रिका, सुनन्दा, मराठी में सापसन, सापसीकडूला, गुजराती में ईश्वरी, रुहिमूल, सापसन, बांगला में इशोरमूल, ईशलांगला, पानी शिठली, अंग्रेजी में इंडियन बर्थ वर्ट, लैटिन में अरिस्टोलीचिया इंडिका कहते हैं।
ईसरमूल कड़वा रसयुक्त होता है। इसका उपयोग श्वास रोग, खांसी, उत्तेजक, दस्तावर, उल्टी लाने वाला , रक्तशोधक, सफेद दाग, पीलिया, बवासीर, बुखार, वात आदि रोगों के इलाज में किया जाता है। यह बल वद्र्धक, मासिक धर्म को शुरू करने वाला और नियमित रूप से लाने वाला तथा आंतों के विकारों को नष्ट करने वाला होता है।
गैबन या गैबॉन पश्चिम मध्य अफ्रीका में स्थित एक देश है, जिसके पश्चिम में गिनी की खाड़ी, उत्तर पश्चिम में ईक्वीटोरियल गिनी, उत्तर में कैमरून और पूर्व व दक्षिण में कांगो गणराज्य से सीमा मिलती है। लगभग 2 लाख 70 हजार वर्ग किमी में फैले देश की जनसंख्या करीबन 15 लाख है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर लिब्रेविल है। प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और विदेशी निजी निवेश की वजह से कम आबादी वाला यह उप सहारा अफ्रीका क्षेत्र का सबसे समृद्ध और उच्च मानव विकास सूचकांक वाला देश है।
17 अगस्त सन 1960 को इस देश को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली। 15वीं शताब्दी के अंत में पुर्तगालियों ने पहली बार गैबन के क्षेत्र पर क़दम रखा किंतु इसकी विशेष प्रकार की भौगोलिक स्थिति के कारण 19वीं शताब्दी तक इस क्षेत्र की सही अर्थ में खोज न हो सकी। 19वीं शताब्दी के मध्य में फ्रांंसीसी इस क्षेत्र पर उतरे और उन्होंने बर्लिन कॉन्फ्रैंस में इस क्षेत्र पर अपना नियंत्रण मजबूत कर लिया किंतु 1960 में गैबन ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की और यहां प्रजातांत्रिक व्यवस्था लागू हुई। 2 लाख 67 हज़ार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र फल वाला यह देश कांगो, कैमरुन और गिनी जैसे देशों के पड़ोस में स्थित है।
रीयल इस्टेट (नियमन और विकास) विधेयक, 2013 को राज्यसभा में 14 अगस्त 2013 को पेश किया गया। इस विधेयक के माध्यम से एकसमान नियामक वातावरण उपलब्ध कराया गया है ताकि उपभोक्ता हितों की रक्षा हो सके, विवादों का शीघ्र निपटारा हो सके और रीयल इस्टेट क्षेत्र का क्रमबद्ध विकास सुनिश्चित हो सके।
इसका उद्देश्य उपभोक्ता हितों की रक्षा करना, रीयल इस्टेट से संबंधित लेन देन में निष्पक्षता को बढ़ावा देना और परियोजनाओं का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करना है। इस विधेयक में अपार्टमेंट, कॉमन एरिया, कारपेट एरिया, विज्ञापन, रीयल इस्टेट प्रोजेक्ट, आदि को परिभाषित किया गया है ताकि इस क्षेत्र का स्वस्थ और क्रमबद्ध विकास सुनिश्चित हो सके।
वहीं दूरसंचार, बिजली, बैंकिंग, प्रतिभूति, बीमा आदि जैसे अन्य क्षेत्रों की तरह एक विशेष नियमन इस विधेयक में शामिल किया जा रहा है जिसमें सुधारात्मक और रोकथाम संबंधी उपाय शामिल किए गए हैं। विधेयक में रीयल इस्टेट क्षेत्र के एजेंटों के पंजीकरण का प्रस्ताव किया गया है. इससे मनी लाउंडरिंग की गतिविधियों की रोकथाम हो सकेगी.
इसके अलावा प्रोमोटरों के लिए सभी परियोजनाओं के पंजीकरण को अनिवार्य बनाकर उपभोक्ता हितों की रक्षा करने का उपाय किया गया है। साथ ही इस विधेयक से परियोजनाओं से संबंधित लेन देन में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। इस विधेयक में रीयल इस्टेट प्राधिकरण और अपीलीय न्यायाधिकरण के द्वारा एक नियामक तंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है। इससे प्रोमोटर खरीदार और रीयल इस्टेट एजेंटों के लिए उत्तरदायित्व का निर्धारण हो सकेगा।
प्रस्तावित विधेयक आवासीय रीयल इस्टेट के लिए लागू होगा, जैसे आवास और आवास के लिए इस्तेमाल में आने वाला कोई अन्य स्वतंत्र भू-खंड। हालांकि यह विधेयक उस भू-खंड के लिए लागू नहीं होगा, जो एक हजार वर्गमीटर से अधिक हो अथवा उस पर 12 से अधिक अपार्टमेंट बनाने का प्रस्ताव हो। इस विधेयक में अपार्टमेंट, कॉमन एरिया, कारपेट एरिया, विज्ञापन, रीयल इस्टेट प्रोजेक्ट, आदि को परिभाषित किया गया है ताकि इस क्षेत्र का स्वस्थ और क्रमबद्ध विकास सुनिश्चित हो सके।
प्रस्तावित विधेयक में प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में एक अथवा एक से अधिक रीयल इस्टेट नियामक प्राधिकरण स्थापित करने अथवा सरकार द्वारा निर्धारित कार्यकलापों, शक्तियों और उत्तरदायित्वों के साथ दो अथवा अधिक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक प्राधिकरण स्थापित करने का विचार किया गया है। इसमें न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति का भी प्रस्ताव किया गया है, जो विभिन्न पक्षों के बीच विवादों का निपटारा कर सकें और जुर्माना तथा ब्याज का निर्धारण कर सके।
विधेयक में किसी प्रकार की अचंल संपत्ति की बिक्री के इच्छुक रीयल इस्टेट एजेंटों और रीयल इस्टेट परियोजनाओं का पंजीकरण अनिवार्य बनाया गया है।
विधेयत में रीयल इस्टेट अपीलीय न्यायधिकरण की स्थापना का प्रस्ताव है। इसमें राज्य सरकारों द्वारा आदेशों, निर्णयों और प्राधिकरण तथा सक्षम न्यायिक अधिकारी के निर्देशों पर सुनवाई के लिए रीयल इस्टेट अपीलीय न्यायधिकरण की स्थापना की बात कही गई है। अपीलीय न्यायधिकरण की अध्यक्षता उच्च न्यायालय के निवर्तमान या सेवानिवृत न्यायाधीश करेंगे, इसमें एक न्यायिक और एक प्रशासनिक या तकनीकी सदस्य होगा।
1. किस प्राकृतिक प्रदेश को प्रयास का प्रदेश या परिश्रम का प्रदेश कहा जाता है?
(अ) सवाना प्रदेश (ब) भूमध्यसागरीय प्रदेश (स) मानसूनी प्रदेश (द) मानसूनी प्रदेश
2. किस प्राकृतिक प्रदेश में सबसे अधिक दैनिक तापमान पाया जाता है?
(अ) टैगा प्रदेश (ब) मानसूनी प्रदेश (स) उष्ण मरुस्थलीय प्रदेश (द) विषुवतीय प्रदेश
3. निम्नलिखित में से कौन सा प्राकृतिक प्रदेश केवल उत्तरी गोलाद्र्ध में पाया जाता है?
(अ) भूमध्यसागरीय प्रदेश (ब) स्टेपी प्रदेश (स) टैगा प्रदेश (द) उष्ण कटिबंधीय प्रदेश
4. शंकुधारी या कोणधारी वन किस प्राकृतिक प्रदेश में मिलते हैं?
(अ) टुण्ड्रा प्रदेश (ब) मानसूनी प्रदेश (स) टैगा प्रदेश (द) भूमध्यसागरीय प्रदेश
5. किस देश में जल विद्युत ही विद्युत ऊर्जा का एक मात्र स्रोत है?
(अ) स्विट्जरलैंड (ब) नार्वे (स) स्वीडन (द) इटली
6. कोयला संसाधन की दृष्टि से संपन्न रूर औद्योगिक क्षेत्र किस देश में स्थित है?
(अ) फ्रांस (ब) पौलेंड (स) जर्मनी (द) आस्ट्रेलिया
7. वर्तमान समय में जूट उद्योग की दृष्टि से विश्व में प्रथम स्थान किसका है?
(अ) भारत (ब) बांग्लादेश (स) ब्राजील (द) पाकिस्तान
8. विश्व में अखबारी कागज का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
(अ) कनाडा (ब) यूएसए (स) ग्रेट ब्रिटेन (द) भारत
9. जावा द्वीप की तुलना में सुमात्रा द्वीप में कम जनसंख्या घनत्व का कारण क्या है?
(अ) अस्वास्थ्यकर जलवायु (ब) कम उपजाऊ मृदा (स) कम वर्षा (द) खनिजों का अभाव
10. निम्नलिखित में से किस देश का जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है?
(अ)चीन (ब)जापान (स) श्रीलंका (द) ब्रिटेन
11. संगणकों के आईसी चिप्स प्राय: किसके बने होते हैं?
(अ) लेड के (ब) क्रोमियम के (स) सिलिकॉन के (द) सोने के
12. जार्विक-7 क्या है?
(अ) इलेक्ट्रॉनिक पैर (ब) पेस मेकर (स) कृत्रिम हृदय (द) कृत्रिम आंख
13. रक्त दाब नापने के लिए किस यंत्र का इस्तेमाल किया जाता है?
(अ)टैकोमीटर (ब) स्फिग्रोमैनोमीटर (स) ऐक्टीमीटर (द) बैरोमीटर
14. भारत में समूचे आवासीय आंदोलन का नेतृत्व करने वाले एक शीर्ष राष्टï्रीय संगठन -राष्टï्रीय सहकारी आवास संघ (एन.सी.एच.एफ) की स्थापना कब की गई?
(अ) वर्ष 1965 (ब) वर्ष 1966 (स) वर्ष 1968 (द) वर्ष 1969
15. भारत में काम के बदले अनाज की राष्टï्रीय योजना कब शुरु की गई?
(अ) वर्ष 2000 (ब) वर्ष 2001 (स) वर्ष 2002 (द) वर्ष 2004
16. दूध खट्टïा किसके कारण हो जाता है?
(अ) शैवाल (ब) जीवाणु (स) कवक (द) खमीर
17. सोते समय रक्त दाब (ब्लडप्रेशर) में क्या परिवर्तन होता है?
(अ) बढ़ता है (ब) घटता है (स) कोई फर्क नहीं पड़ता है (द) सामान्य रहता है
18. निम्नलिखित में से ब्रिटिश सरकार का नाइटहुड खिताब किसे मिला है ?
(अ) वी.एस.नायपॉल (ब) सलमान रश्दी (स) खुशवंत सिंह (द) मारियो पुजो
19. भारत में प्रथम मेट्रो रेल सेवा निम्नलिखित में से किस शहर में शुरू थी?
(अ)नई दिल्ली (ब) मुंबई (स) कोलकाता (द) हैदराबाद
20. उड़ीसा के सुदर्शन पटनायक किस कला के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं?
(अ) पेंटिंग (ब) गिटार वादन (स) बालू की मूर्तियां (द) तबला वादन
21. प्रेसीडेंसियल मेडल ऑफ फ्रीडम -किस देश का शीर्ष सिविलियन पुरस्कार है?
(अ) भारत (ब) चीन (स) अमरीका (द) जापान
22. हिंदू महासभा की स्थापना वर्ष 1915 में किसने की थी?
(अ) मदनमोहन मालवीय (ब) लाला लाजपत राय (स) केलकर (द)इनमें से सभी
23. भारत के ग्रामीण विकास कार्यक्रम की गति को तीव्र करने, सामाजिक और आर्थिक स्थितियों में सुधार लाने एवं स्थानीय प्रशासन की महत्ता को उत्कृष्टï बनाए रखने जनवरी-1957 में कौन सी समिति बनाई गई?
(अ) अशोक मेहता समिति (ब) बलवंत राय मेहता समिति (स) राव समिति (द) सिंघवी समिति
24. सिंथेटिक फाइबर उद्योग का सबसे पहले किस देश में विकास कहां हुआ था?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) जापान (स) फ्रांस (द) जर्मनी
25. निम्न में से किसको कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति का जन्मदाता माना जाता है?
(अ)नार्मन ई. बोरलॉग (ब)एम.एस. स्वामीनाथन (स) ए. वाक्समैन (द)एस.एन. विनोग्रेडस्कोई
26. पशुपालन के क्षेत्र में निम्नलिखित में से कौन सा महत्वपूर्ण स्थान होता है?
(अ) मिश्रित कृषि (ब) बागानी कृषि (स) गहन निर्वाहक कृषि (द) स्थानांतरणशील
27. विश्व की संख्या की दृष्टिï से सबसे बड़ी मानव जाति निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ)काकॉसोएड्स (ब) मंगोलॉयड (स) नीग्रोस (द) ऑस्ट्रेलियाई
28. कनाडियन नेशनल रेलमार्ग कहां से कहां तक जाता है?
(अ) मॉण्ट्रियल से टोरंटो (ब) हैलीफैक्स से ओटावा (स) हैलीफैक्स से वैंकूवर (द) चर्चिल से वैंकूवर
29. क्रीमीलेयर संकल्पना से तात्पर्य है?
(अ) सामाजिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण (ब) आर्थिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण (स) जातियों के आधार पर वर्गीकरण (द) दुग्ध उपभोग के आधार पर वर्गीकरण
सही जवाब- 1.(द) मानसूनी प्रदेश, 2.(स)उष्ण मरुस्थलीय प्रदेश, 3.(स) टैगा प्रदेश, 4.(स) टैगा प्रदेश, 5.(अ) स्विट्जरलैंड, 6.(स)जर्मनी, 7.(अ)भारत, 8.(अ)कनाडा, 9.(ब)कम उपजाऊ मृदा, 10.(ब)जापान, 11.(स) सिलिकॉन के, 12.(स) कृत्रिम हृदय, 13.(ब) स्फिग्रो मैनोमीटर, 14.(द) वर्ष 1969, 15.(द)वर्ष 2004, 16.(ब) जीवाणु, 17.(ब) बल्डप्रेशर घटता है, 18.(ब) सलमान रश्दी, 19.(स) कोलकाता, 20.(स)बालू की मूर्तियां, 21.(स) अमरीका, 22.(द) इनमें से सभी, 23.(ब) बलवंत राय मेहता समिति, 24.(स) फ्रांस, 25.(अ)नार्मन ई. बोरलॉग, 26.(अ)मिश्रित कृषि में, 27.(अ)काकॉसोएड्स, 28.(स) हैलीफैक्स से वैंकूवर, 29. (ब) आर्थिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण।
देश के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक जनता पार्टी वर्ष 1975 तथा 1977 के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा आपातकाल लगाए जाने का सामूहिक विरोध के तौर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के सहयोग से अस्तित्व में आई थी। वर्ष 1977 के लोकसभा चुनावों में जनता पार्टी ने सत्तारुढ़ पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अधिक बहुमत हासिल किया था। 23 जनवरी 1977 को जनता पार्टी के गठन में कांग्रेस (ओ), भारतीय जनसंघ, भारतीय लोक दल, जनता मोर्चा, स्वतंत्रता पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया तथा कांग्रेस (आर) से अलग हुए लोगों के साथ किया गया था। मोरारजी देसाई जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष थे।
अब जनता पार्टी का केंद्र में प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय हो गया है। इस विलय की घोषणा जनता पार्टी के अध्यक्ष डॉ. सुब्रमानियन स्वामी ने नई दिल्ली में भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह एवं अन्य नेताओं की उपस्थिति में 11 अगस्त 2013 को की।
रसभरी तकनीकी रूप से बेर श्रेणी में नहीं आता है, बल्कि एक फ़लों कई ड्रूपलेट्स का जुड़ा हुआ ढेर है। इसे मैदानों या खेतों में उगाया जाता है और इसमें से शर्करा अल्कोहल के विकल्प रूप में ज़ायलीटॉल नामक द्रव्य निकाला जा सकता है, जिससे दांतों की सडऩ को रोका और सुधारा भी जा सकता है।
रूबस जाति में पौधे की प्रजातियों के एक समूह का खाने योग्य फल है रसभरी , इनमें से अधिकांश उपजाति आइडिओबेटस की हैं; यह नाम खुद भी इन पौधों के लिए प्रयुक्त होता है। रसभरी बारहमासी होती हैं। नाम मूलत: रूबस इडाइअस नामक यूरोपीय प्रजाति के लिए संदर्भित है (लाल फलों के साथ), और अब भी इसके मानक अंग्रेजी नाम के रूप में प्रयुक्त होता है। रसभरी विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है। 30 मिलीग्राम के प्रति एक कप में विटामिन सी (दैनिक उपयोगिता का लगभग 50 प्रतिशत), मैंगनीज (दैनिक उपयोगिता का लगभग 60 प्रतिशत) और आहारीय फाइबर (दैनिक उपयोगिता का लगभग 30 प्रतिशत) हुआ करता हैं. रसभरियों में पर्याप्त मात्रा में बी विटामिन 1-3, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, तांबा और लौह के सार होते हैं।
रसभरियां एंटीऑक्सीडेंट गुण के कारण सभी फलों के शीर्ष के करीब की श्रेणी में आती हैं, विशेष रूप से एलाजिक एसिड (एलागोटेनीन्स से), क्युएरसेटिन, गलिक एसिड, एंथोसायनिंस, सायनायडिन्स, पेलार्गोनायडिन्स, कैटेचिंस, कैम्पफेरोल और सैलीसायलिक एसिड के उनके घनीभूत सार के कारण। पीली रसभरियां और अन्य विवर्ण पीले-रंग के फलों में एंथोसायनिन्स कम होता है।
अपने एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी और पोलीफेनोल्स के समृद्ध सार की वजह से, रसभरियों का लगभग 4900 प्रति 100 ग्राम का एक ओआरएसी (ऑक्सीजन रैडिकल एब्जौरबेंस कैपेसिटी) मूल्य होता है, इसके साथ ही यह शीर्ष श्रेणी के ओआरएसी फलों में भी शामिल है। क्रेनबेरी और जंगली ब्लूबेरी में लगभग 9 हजार ओआरएसी इकाइयां होती हैं और सेब में औसतन 2800।
वन्यजीवों के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार ने राज्यसभा में वन्य जीव (संरक्षण) संशोधन विधेयक-2013 को 5 अगस्त 2013 को पेश किया। इसके जरिए वर्ष 1972 के मूल कानून में संशोधन किया जाना है। इस नए विधेयक द्वारा वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम-1972 का स्थान लिया जाना है।
वन्य जीव (संरक्षण) संशोधन विधेयक के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर सात तक की सजा हो सकती है। इसमें वन्यजीव प्राधिकरण को बरामदगी और गिरफ्तारी के अधिकार देने का भी प्रावधान है। विधेयक में वन्यजीवों से जुड़े गंभीर अपराधों के लिए कम से कम पांच साल और अधिकतम सात साल की सजा और कम से कम एक लाख रुपये या अधिकतम 25 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया। इसमें वन्यजीवों की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण, उनके आवास स्थलों के प्रबंधन और वन्यजीवों के अंगों के व्यापार के नियमन और नियंत्रण के लिए उपयुक्त कानूनी ढांचे की व्यवस्था की गई है।
श्रीकांत, शरतचन्द्र का लिखा एक उपन्यास है। जिस पर हिन्दी सीरियल का निर्माण भी हो चुका है।
शरतचन्द्र की प्रतिभा स्त्रियों की यन्त्रणा के चित्रण में अपने शिखर पर पहुंची। उनका लगभग हर उपन्यास किसी-न-किसी रूप में स्त्रियों के जीवन की विडम्बनाओं के इर्द-गिर्द बुना हुआ है। ‘श्रीकान्त’ का नायक एक घुमक्कड़ है, लेकिन उसकी इस यात्रा में उपन्यास कई ऐसी महिलाओं को हमारे सामने लाता है जिनके माध्यम से हम तत्कालीन समाज और व्यक्ति, पवित्रता और पाप की अवधारणाओं और विद्रोह और स्वीकृति जैसे शाश्वत द्वन्द्वों के अन्तर्संघर्ष को समझने की दिशा में सोचना शुरु करते हैं। इस उपन्यास में आईं राजलक्ष्मी, अन्नदा दीदी और सुनन्दा जैसे स्त्री पात्र आज भी हमें अपने आसपास के ही चरित्र लगते हैं। इनके जीवन और उसकी परिस्थितियों के द्वारा आज भी औरत के उस दुख को जाना जा सकता है जिसमें आज भी कोई बहुत ज्यादा कमी नहीं आई है।
उल्लेखनीय है कि इस उपन्यास का अनुवाद नए सिरे से किया गया है, उन तमाम अंशों को साथ रखते हुए जो अभी तक उपलब्ध अनुवादों में छोड़ दिए गए थे।
केन्द्रीय सतर्कता आयोग (अंग्रेज़ी-Central Vegilence Commission- सीवीसी) भारत की एक परामर्शदात्री संस्था है। इसकी स्थापना केन्द्र सरकार के विभागों में प्रशासनिक भ्रष्टाचार की जांच करने के उद्देश्य से संथानम समिति की अनुशंसा पर सन 1964 में कार्यपालिका के एक संकल्प के द्वारा की गई थी। प्रारम्भ में यह कोई संवैधानिक संस्था नहीं थी, परन्तु बाद में 23 अगस्त, 1998 को जारी राष्ट्रपति के अध्यादेश द्वारा इसे संवैधानिक और बहुसदस्यीय बना दिया गया। संसद द्वारा 2003 में सीवीसी को एक सांविधिक निकाय के रूप में मान्यता प्रदान की गई। इसके लिए संसद द्वारा एक विधेयक को पारित किया गया। 11 सितम्बर, 2003 को राष्ट्रपति द्वारा अनुमति प्रदान कर दिये जाने के साथ ही केन्द्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम, 2003 प्रभावी हो गया।
केन्द्रीय सतर्कता आयोग एक बहुसदस्यीय निकाय है। इसमें एक केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त (चैयरपर्सन) और दो अन्य सतर्कता आयुक्त सदस्य के रूप में होते हैं। इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा तीन सदस्यीय समिति, जिसमें प्रधानमंत्री (अध्यक्ष), केन्द्रीय गृहमंत्री तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता शामिल होते है, कि सिफारिशों के आधार पर की जाती है।
केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त को प्रशासनिक सहायता प्रदान करने हेतु एक सचिव, पांच निदेशक/उप सचिव, तीन अवर सचिव सहित कुल 150 अधिकारी व कर्मचारी आयोग में पदस्थापित हैं। आयोग में 11 पद विभागीय जांच-पड़ताल आयुक्तों (सीडीआई) के सृजित हैं।
केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त एवं अन्य सतर्कता आयुक्तों को राष्ट्रपति द्वारा दुव्र्यवहार या अयोग्यता सिद्ध होने के आधार पर पदच्युत किया जा सकता है। किंतु यह मामला जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय को भेजना होता है।
केन्द्रीय सतर्कता आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों को वेतन, भत्ते तथा अन्य परिलब्धियां एवं सेवा शर्तें संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के समान निर्धारित है। 15 जनवरी, 2009 को केन्द्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त (अध्यक्ष) का वेतन 30 हजार हज़ार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 90 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इसी प्रकार आयोग के सदस्यों का वेतन भी 26 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 80 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
मुख्य धारा
मुख्यधारा (अंग्रेज़ी-मेनस्ट्रीम) किसी समाज, देश या अन्य संगठन के उस बहुसंख्यक समूह को कहते हैं जिनके विचार, धारणाएं, व्यवहार और आदतें उस वातावरण के लिए सामान्य और मानक समझी जाएं। जब कोई गुट इस से विपरीत व्यवहार करता है तो सम्भव है कि मुख्यधारा उससे असमर्थन जतलाए या खुला विरोध करे। समाजशास्त्र में इस अवधारणा (कॉन्सेप्ट) की परिभाषा को लेकर काफ़ी विवाद है।
हर समाज में संगीत की मुख्यधारा वह होती है जिस से उस समाज के अधिकतर लोग परिचित हों और जिसे सुनकर वे चिंता या घृणा न करें। मसलन 1940 के दशक तक अमेरिकी सामाजिक मुख्यधारा में रॉक ऐन्ड रोल संगीत को समाज के लिए ख़तरा माना जाता था और युवाओं में उसकी बढ़ती लोकप्रियता रोकने के भरसक प्रयत्न करे गए जो नाकाम रहे। धीरे-धीरे यह शैली ख़ुद ही मुख्यधारा का हिस्सा बन गई। बाद में रैप म्यूजिक नामक शैली उभरी जिसकी मुख्यधारा ने निंदा की।