सामान्य ज्ञान
प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (Direct profit transfer) में केन्द्र सरकार की कई योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभ जैसे सब्सिडी, वजीफा, छात्रवृति या अन्य लाभ, लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे पहुंच जाते हैं, जो अंतत: आधार संख्या से जुड़ेंगे। यह योजना फिलहाल उन लाभार्थियों के लिए भी शुरू कर दी गई है, जिनके पास आधार संख्या नहीं है।
प्रत्यक्ष लाभ अंतरण का उद्देश्य सही लाभार्थी को लाभ पहुंचाना और भ्रष्ट्राचार को कम करना है। सब्सिडी राशि के अंतरण में इससे कुछ बेकार नहीं जाएगा। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की योजना इस समय 121 जिलों में चलाई जा रही है। यह योजना एक जनवरी 2013 को 16 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 43 जिलों में शुरू की गई थी। इसका दूसरा चरण एक जुलाई 2013 को शुरू हुआ था, जिसमें 78 और जिले जोड़ दिए गए थे। इस प्रकार इस योजना के अंतर्गत 121 जिले हो गए हैं। जल्दी ही इस योजना के अंतर्गत अन्य जिलों को भी शामिल किया जाएगा।
प्रत्यक्ष लाभ अंतरण में 26 योजनाएं हैं, जिनमें 17 छात्रवृति योजनाएं हैं और इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना, धनलक्ष्मी योजना, जननी सुरक्षा योजना, बीड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आवास सब्सिडी, कोचिंग के लिए अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति को वजीफा, मार्ग दर्शन और व्यावसायिक प्रशिक्षण, नक्सलवाद से प्रभावित 34 जिलों में कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले को वजीफा जैसी योजनाएं शामिल हैं।
एक जुलाई 2013 से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण में वृद्धावस्था, विकलांगता और विधवाओं के लिए तीन पैंशन योजनाओं को शामिल किया गया है। एक अक्तूबर 2013 से मनरेगा के लाभ भी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होने लगे हैं। एक अक्तूबर 2013 से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना का विस्तार करके इसमें डाकघरों और डाकघर खातों के जरिये चलने वाली योजनाओं को शामिल किया गया है।
उन क्षेत्रों में जहां बैंक नहीं है और डाकघर भी तैयार नहीं हंै, केन्द्र सरकार बैंकिंग कॉरेसपोंडेंट नियुक्त कर रही है, जो बैंक के प्रतिनिधि हैं और बैंक खाता खुलवाने में गांव वासियों की मदद करेंगे। बैंकिंग कॉरेसपोंडेंट के पास एक छोटी सी मशीन माइक्रो एटीएम होती है। गांव वासी महिला या पुरूष अपने अंगूठे की छाप देते हैं और जांच के बाद उनका खाता खुल जाता है और उसके बाद वे खाते से पैसा निकाल सकते हैं। सरकार ने एक जून 2013 से एलपीजी के लिए भी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की योजना शुरू की है। इसका लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी के पास एलपीजी का खाता और बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार संख्या से जुड़ा होना चाहिए।
आधार से जुड़े सभी घरेलू एलपीजी ईंधन गैस के उपभोक्ता जैसे ही सब्सिडी वाले पहले सिलेंडर की बुकिंग करेंगे या सिलेंडर की आपूर्ति से पहले उनके खाते में 435 रुपये की अग्रिम सब्सिडी राशि पहुंच जाएगी। जैसे ही उपभोक्ता को पहला सिलेंडर मिल जाएगा। आपूर्ति की तारीख पर मिलने वाली सब्सिडी फिर उसके बैंक खाते में पुहंच जाएगी, जो बाजार भाव पर अगले सिलेंडर की खरीद के लिए उपलब्ध होगी। सार्वजनिक क्षेत्र की वितरण कंपनियां, जो सिलेंडर उपलब्ध कराती हैं, अपनी वेबसाइट पर जानकारी भी उपलब्ध कराती हैं, जिससे पता लग सकता है कि आधार संख्या को एलपीजी उपभोक्त संख्या/ बैंक खाते से जोड़ दिया गया है या नहीं।
कुस्तुंतुनिया (कांस्टैंटिनोपुल) तुर्की देश का प्रसिद्ध नगर है। यह बासफोरस जलसंयोजक और मारमरा सागर के संगम पर स्थित है। इस नगर की स्थापना रोमन सम्राट् कांस्टैंटाइन महान् ने 328 ई. में प्राचीन नगर बाईज़ैंटियम को विस्तृत रूप देकर की थी। नवीन रोमन साम्राज्य की राजधानी के रूप में इसका आरंभ 11 मई, 330 ई. को हुआ था।
यह नगर भी रोम के समान ही सात पहाडिय़ों के बीच एक त्रिभुजाकार पहाड़ी प्रायद्वीप पर स्थित है और पश्चिमी भाग को छोडक़र लगभग सब ओर जल से घिरा है। रूम सागर और काला सागर के मध्य स्थित बृहत् जलमार्ग पर होने के कारण इस नगर की स्थिति बड़ी महत्वपूर्ण रही है। प्रकृति ने दुर्ग का रूप देकर उसे व्यापारिक, राजनीतिक और युद्धकालिक दृष्टिकोण से एक महान् साम्राज्य की सुदृढ़ और शक्तिशाली राजधानी के अनुरूप बनने में पूर्ण योग दिया था और निरंतर सोलह शताब्दियों तक एक महान् साम्राज्य की राजधानी के रूप में इसकी ख्याति बनी हुई थी। सन् 1930 में इसका नया तुर्की नाम इस्तानबुल रखा गया।
अब यह नगर प्रशासन की दृष्टि से तीन भागों में विभक्त हो गया है इस्तांबुल, पेरा-गलाटा और स्कूतारी। इसमें से प्रथम दो यूरोपीय भाग में स्थित हैं जिन्हें बासफोरस की 500 गज चौड़ी गोल्डेन हॉर्न नामक संकरी शाखा पृथक करती है। स्कूतारी तुर्की के एशियाई भाग पर बासफोरस के पूर्वी तट पर स्थित है।
लैबियोनाइन , मछली की एक प्रजाति है। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के स्वायत्तशासी संस्थान गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान के उत्तर-पूर्व शाखा के भूतपूर्व प्रकृति विज्ञानी लाकपा तमांग ने लैबियोनाइन मछली की नई प्रजाति की खोज की है। इस प्रजाति को स्थानीय भाषा में न्गॉप के नाम से जाना जाता है।
लैबियोनाइन मछली की नयी खोजी गई प्रजाति न्गॉप का वंश गारा है और इसे अरुणाचल प्रदेश के उपरी सियांग जिले में बहने वाली सियांग नदी की सहायक नदी में पाया गया। न्गॉप की खोज के बारे में सर्वप्रथम जर्मनी के अंतरराष्ट्रीय जर्नल इच्थियोलॉजिकल एक्सप्लोरेशन ऑफ फ्रेशवाटर्स में हाल ही में प्रकाशित किया गया था।
लैटिन भाषा में मैग्नस का अर्थ है विशाल और डिस्कस का अर्थ है डिस्क या तश्तरी। इसे गारा मैग्नीडिस्कस से संबंधित इसलिए बताया गया क्योंकि इस प्रजाति की मछलियों में एक बड़ी डिस्क के समान संरचना पायी जाती है। यही डिस्क के समान संरचना न्गॉप के मुंह के पिछले हिस्से में भी पाई जाती है जो कि इसे पानी की तेज धारा में भी अपने-आपको स्थिर रखने में मदद करती है। गारा वंश में कुल 80 प्रजातियां पाई जाती हैं और इनमें ज्यादातर चीन, मध्य-पूर्व तथा अरब के पूर्वी हिस्से और पश्चिमी अफ्रीकी क्षेत्रों में पाई जाती हैं। अरुणाचल प्रदेश में गारा वंश की यह दसवीं प्रजाति है।
मॉल्डोवा का आधिकारिक तौर पर नाम है मोल्दोवा गणराज्य, पूर्वी यूरोप में स्थित एक लैंडलाक देश है, जिसके पश्चिम में रोमानिया और उत्तर, पूर्व और दक्षिण में यूक्रेन स्थित है। 27 अगस्त सन 1991 ईसवी मॉल्डोवा देश ने स्वतंत्रता प्राप्त की। वर्ष 1980 के दशक के अंतिम दिनों में सोवियत संघ के विघटन की प्रक्रिया के आरंभ हो जाने के बाद मालडोवा को रोमानिया का भाग बनाने के कुछ आंदोलन चले। इस देश में जनमत संग्रह भी कराया गया।
पुराने समय में आज का मोल्दोवा दासिया का हिस्सा हुआ करता था, जिसके बाद यह रोमन साम्राज्य के अधीन आ गया। मध्य युग में आज के मोल्दोवा का अधिकांश हिस्सा मोल्दोवा राज्य का हिस्सा हुआ करता था। 1812 में इस राज्य के पूर्वी हिस्से पर रूसी साम्राज्य ने कब्जा कर लिया और नाम रखा गया बेस्साराबिया। 1856 से लेकर 1878 के बीच दक्षिण के दो प्रांत (काउंटी) मोल्दोवा में फिर से मिल गए, जो 1859 में वेलाशिया के साथ मिलकर आधुनिक रोमानिया बनाए थे।
1917 में रूसी साम्राज्य के विघटन के बाद पहले स्वायत्त और बाद में स्वतंत्र मोल्दोवियाई लोकतांत्रिक गणराज्य का गठन किया गया, जो 1918 में वृहदतर रोमानिया के साथ मिल गया। 1940 में बेस्साराबिया पर सोवियत संघ ने कब्जा कर यूक्रेनियाई एसएसआर और नवनिर्मित मोल्दोवियाई एसएसआर में विभक्त कर दिया। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सत्ता परिवर्तन के दौर से लेकर 27 अगस्त 1991 को स्वतंत्र होने तक, यह देश सोवियत संघ का हिस्सा बना रहा। मार्च 1992 में मोल्दोवा संयुक्त राष्ट्र में शामिल किया गया।
सितंबर 1990 में मोल्दोवा के द्नाइस्त्र नदी के पूर्वी तट से लगी संकरे क्षेत्र ट्रांसट्रिया में अलग सरकार का गठन किया गया। 1992 में एक छोटे युद्ध के बाद यह स्वतंत्र राष्ट्र बन गया, हालांकि किसी भी संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश इसे मान्यता नहीं दी है। इस देश में संसदीय गणतंत्र है, जहां राष्ट्रपति राष्ट्र का मुखिया है, और प्रधानमंत्री सरकार के मुखिया हैं। मोल्दोवा संयुक्त राष्ट्र के अलावा, यूरोपीय समिति, डब्ल्यूटीओ, ओएससीई, गुआम, सीआईएस, बीएसईसी और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है।
1. मणिपुर की लौह महिला के नाम से विख्यात महिला का मूल नाम क्या है, जो कई वर्षों से लगातार (AFSPA) के खिलाफ हैं, उन्हें हाल ही में जेल से रिहा किया गया है?
(अ) अरुंधती रॉय (ब) इरोम शर्मिला (स) मैरीकॉम (द) प्रज्ञा शादवी
2. प्रो कबड्डी लीग में पिंक पैंथर टीम निम्नलिखित में से किस शहर से संबंधित है?
(अ) हैदराबाद (ब) मुंबई (स) कोलकाता (द)जयपुर
3. पृथ्वी कितने देशांतरों में बंटी हुई है?
(अ) 180 (ब) 90 (स) 360 (द) 400
4. यदि जून में लंदन में सुबह के 10 बजे हैं, तो भारतीय मानक समय होगा?
(अ) दोपहर 3 बजे (ब) दोपहर 3.30 बजे (स)दोपहर 2 बजे (द) दोपहर 2.30 बजे
5. पृथ्वी के अभ्यतंर में निम्न में से क्या परिवर्तन होता है?
(अ) गहराई बढ़ते जाने के साथ तापमान गिरता है (ब) गहराई बढ़ते जाने के साथ दाब गिरता है (स) गहराई बढ़ते जाने के साथ तापमान बढ़ता है (द) गहराई बढ़ते जाने के साथ तापमान और दाब दोनों गिरते हैं
6. पृथ्वी के परिक्रमण का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम क्या होता है?
(अ) इससे ऋतुओं का परिवर्तन होता है (ब) इससे दिन और रात की अवधि में कमी व वृद्धि होती है (स) इससे वर्ष की अवधि का निर्धारण होता है (द) इससे वर्षा का निर्धारण होता है
7. अलग-अलग ऋतुओं में दिन-समय और रात्रि समय के विस्तार में विभिन्नता किस कारण से होती है?
(अ) पृथ्वी का अपने अक्षर का घूर्णन (ब) पृथ्वी का, सूर्य के चारो ओर दीर्घवृत्तीय राति से परिक्रमण (स) स्थान की अक्षांशीय स्थिति (द) पृथ्वी का नत अक्ष पर परिभ्रमण
8. अपने परिक्रमा पथ में पृथ्वी लगभग किस माध्य वेग से सूर्य का चक्कर लगती है?
(अ) 200 किमी प्रति सेकंड (ब) 30 किमी प्रति सेकंड (स) 40 किमी प्रति सेकंड (द) 50 किमी प्रति सेकंड
9. निम्नलिखित में से किस एक को फूको प्रयोग प्रमाणित करता है?
(अ) पृथ्वी का परिक्रमण (ब) पृथ्वी का घूर्णन (स) चंद्रमा का घूर्णन (द) चंद्रमा का परिक्रमण
10. निम्नलिखित तत्व समूहों में से कौन सा पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के लिए मूलत: उत्तरदायी था?
(अ) हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, सोडियम (ब) कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन (स) ऑक्सीजन, कैल्सियम, फॉस्फोरस (द) कार्बन, हाइड्रोजन, पोटैशियम
11. कर्क रेखा निम्नलिखित देशों में किन देशों से होकर गुजरती है?
(अ) भारत और ईरान (ब) ईरान और पाकिस्तान (स) भारत और सऊदी अरब (द) ईरान और इराक
12. ढाका प्राचीन काल में किसके लिए प्रसिद्ध था?
(अ) जूट (ब) चावल (स) मलमल (द) हीरा
13. पेट्रोलियम पदार्थ निम्नलिखित में से कहां से प्राप्त होते हैं?
(अ) ज्वालामुखी चट्टानों से (ब) तलछटीय चट्टानों से (स) कायान्तरित चट्टानों से (द) आग्नेय चट्टानों से
14. बाकू किसलिए प्रसिद्ध है?
(अ) सघन रेल परिवहन जाल (ब) गहन कृषि (स) खनिज तेल (द) विनिर्माण उद्योग
15. विश्व में सेव (्रश्चश्चद्यद्ग) का सबसे बड़ा उत्पादक देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) यूएसए (ब) जापान (स) फ्रांस (द) इटली
16. स्वेज नहर के दोनों सिरों पर स्थित पत्तन युग्म है?
(अ) काहिरा एवं सिकंदरिया (ब) काहिरा एवं स्वेज (स) स्वेज एवं पोर्ट सईद (द) काहिरा एवं पोर्ट सईद
17. थ्री गार्जेज डैम किस नदी पर निर्मित है?
(अ) नील (ब) जेम्बेजी (स) नाइजर (द) यांगटीसीक्यांग
18. सबसे उत्तम किस्मत की सागर द्वीपीय कपास किस देश में पैदा होती है?
(अ) मिस्र (ब) बारबाडोस (स) चीन (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
19. यारबा माटे क्या है?
(अ) मैक्सिको में एक खाद्य वस्तु (ब) ब्राजील में एक मवेशी प्रजाति (स) पराग्वे में एक चाय सदृश झाड़ी (द) अर्जेण्टीना में चर्म शोधन हेतु प्रयुक्त एक पेड़
20. वायुयान निर्माण में अग्रणी देश कौन सा है?
(अ) ग्रेट-ब्रिटेन (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका (स) सीआईएस (द) फ्रांस
21. सिएटल नगर में निम्नलिखित में से कौन सर्वाधिक महत्वपूर्ण उद्योग है?
(अ) रासायनिक उद्योग (ब) ऑटोमोबाइल उद्योग (स) जहाज निर्माण उद्योग (द) वायुयान निर्माण उद्योग
22. विश्व के दो सबसे छोटे महाद्वीप निम्न में से कौन- कौन से हैं?
(अ) ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका (ब) अंटार्कटिका और यूरोप (स) ऑस्ट्रेलिया और यूरोप (द) ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका
23. विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले दस देशों में, एशिया में कितने हंै?
(अ) तीन (ब) चार (स) पांच (द) छह
24. वेनेजुएला के निम्नलिखित पत्तन नगरों में किस एक को तेल पत्तन के रूप में विकसित किया गया है?
(अ) केराकास (ब) मरकैबो (स) मराके (द) करूपैलो
25. निम्नलिखित में से किसे पूर्व का मोती के नाम से जाना जाता है?
(अ) जापान (ब) हांगकांग (स) श्रीलंका (द) ताइवान
26. अफ्रीका के किस देश की कपास लंबे रेशे की होती है और अंतराष्ट्रीय बाजार में उसकी बड़ी मांग रहती है?
(अ) अल्जीरिया (ब) मिस्र (स) युगाण्डा (द) दक्षिण अफ्रीका
——
सही जवाब- 1.(ब)इरोम शर्मिला, 2.(द)जयपुर, 3.(स) 360, 4.(ब)दोपहर 3.30 बजे, 5.(स)गहराई बढ़ते जाने के साथ तापमान बढ़ता है, 6.(स)इससे वर्ष की अवधि का निर्धारण होता है, 7.(द) पृथ्वी का नत अक्ष पर परिभ्रमण, 8.(स) 40 किमी प्रति सेकंड, 9.(द) चंद्रमा का परिक्रमण, 10.(ब) कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, 11.(स) भारत और सऊदी अरब, 12.(स) मलमल, 13.(ब) तलछटीय चट्टानों से, 14.(स) खनिज तेल, 15.(द) इटली, 16.(स) स्वेज एवं पोर्ट सईद, 17.(द) यांगटीसीक्यांग, 18.(ब) बारबाडोस, 19.(स)पराग्वे में एक चाय सदृश झाड़ी, 20.(ब) संयुक्त राज्य अमेरिका, 21.(द) वायुयान निर्माण उद्योग, 22.(स) ऑस्ट्रेलिया और यूरोप, 23.(द) छह, 24.(ब) मरकैबा, 25.(स) श्रीलंका, 26.(ब)मिस्र
देवरत्तम विशुद्ध रूप से लोकनृत्य है, जिसे अब तक तमिलनाडु के मदुराई जिले के कोडानगपट्टी के वीरापंड्या काटाबोम्मन राजवंश के वंशजों द्वारा बचाए रखा गया है। वस्तुत: यह वर्ष में एक बार मंदिर के नजदीक किया जाता था और वह भी केवल उस समाज तक ही सीमित था।
लोक साहित्य के शोध विद्वानों ने यह पाया है कि देवरत्तम पुरातन तमिल राजाओं के प्राचीन मुन्थेर कुरूवाई और पिन्थेर कुरूवाई का मिश्रण है। यह युद्ध भूमि से राजा और उसकी सेना के विजयी होकर लौटने पर रथ के सामने और रथ पर किया जाता था। यहां तक कि कभी-कभी राजा और उसके सेना अधिकारी रथ के मंच पर नृत्य करते थे। सैनिक और नर्तकियां पंक्तियां बनाकर रथ के पीछे नृत्य करते थे।
अब, इस नृत्य में कोई गीत नहीं होते, परन्तु केवल उरूमी मेलम, थप्पू मेलम और कभी-कभी लम्बी बांसुरी के ताल पर नृत्य किया जाता है। इस नृत्य का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति नकली दाढ़ी व सीपियों (शेल्स) से सजा हुआ दांतों जैसा दिखने वाला मुखौटा लगाता है। वह पहले नृत्य करता है और दूसरे उसका अनुसरण करते हैं।
बांस का जीवन 1 से 50 वर्ष तक होता है, जब तक कि फूल नहीं खिलते। फूल बहुत ही छोटे, रंगहीन, बिना डंठल के, छोटे छोटे गुच्छों में पाए जाते हैं। सबसे पहले एक फूल में तीन चार, छोटे, सूखे तुष (glume) पाए जाते हैं।
साधारणत: बांस तभी फूलता है जब सूखे के कारण खेती मारी जाती है और दुर्भिक्ष या अकाल पड़ता है। शुष्क एवं गरम हवा के कारण पत्तियों के स्थान पर कलियां खिलती हैं। फूल खिलने पर पत्तियां झड़ जाती हैं। बहुत से बांस एक वर्ष में फूलते हैं। ऐसे कुछ बांस नीलगिरि की पहाडिय़ों पर मिलते हैं। भारत में अधिकांश बांस सामूहिक तथा सामयिक रूप से फूलते हैं। इसके बाद ही बांस का जीवन समाप्त हो जाता है। सूखे तने गिरकर रास्ता बंद कर देते हैं। अगले वर्ष वर्षा के बाद बीजों से नई कलमें फूट पड़ती हैं और जंगल फिर हरा हो जाता है। यदि फूल खिलने का समय ज्ञात हो, तो काट छांटकर खिलना रोका जा सकता है। प्रत्येक बांस में 4 से 20 सेर तक जौ या चावल के समान फल लगते हैं। जब भी ये लगते हैं, चावल की अपेक्षा सस्ते बिकते हैं। 1812ई. के उड़ीसा में पड़े अकाल में ये गरीब जनता का आहार तथा जीवन रक्षक रहे।
बांस बीजों से धीरे धीरे उगता है। मिट्टी में आने के प्रथम सप्ताह में ही बीज उगना आरंभ कर देता है। कुछ बांसों में वृक्ष पर दो छोटे छोटे अंकुर निकलते हैं। 10 से 12 वर्षों के बाद काम लायक बांस तैयार होते हैं। भारत में दाब कलम के द्वारा इनकी उपज की जाती है।
मनियारी नदी छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप में प्रवाहित होने वाली नदी है। यह शिवनाथ नदी की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है और यह बिलासपुर जिले के उत्तर-पश्चिम में लोरमी पठार से निकलती है। इसका उद्गम स्थल मुखण्डा पहाड़ में बेलपान के कुण्ड और लोरमी के पहाड़ी क्षेत्र हैं। छोटी नर्मदा का उद्गम बेलपान इस क्षेत्र का पवित्र स्थल माना जाता है। यह दक्षिण-पूर्वी भाग में बिलासपुर और मुंगेली तहसील की सीमा बनाती हुई आगे बहती है।
मनियारी की तीन सहायक नदियां हैं-आगर, छोटी नर्मदा और घोंघा। मनियारी नदी पर खारंग-मनियारी जलाशय का निर्माण किया गया है। इस जलाशय से मुंगेली तहसील के 42 हजार से भी अधिक हेक्येटर क्षेत्र में सिंचाई का जा रही है। इस नदी की कुल लंबाई 134 किमी है।
धूमकेतु 67 पी जिसे रबर डक कहा जाता है, की खोज वर्ष 1969 में हुई थी। इसका व्यास 3 से 5 किलोमीटर का है। इस धूमकेतु को इसकी कक्षीय अवधि के कारण चुना गया। अगस्त 2015 में धूमकेतु 67पी सूर्य से अपने सबसे निकटतम बिन्दु अपने नेपच्यून से टकरा सकता है औऱ रोसेटा तब अपने सर्वश्रेष्ठ स्थिति में होगा।
योरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का रोसेटा अंतरिक्ष यान 1969 में खोजे गए 67पी नामक धूमकेतु पर पहुंचने वाला पहला अंतरिक्ष यान है। इस धूमकेतु पर पहुंचने के लिए इसने दस वर्ष, पांच महीने और चार दिन की यात्रा की।
इस अवधि में रोसेटा ने 6.4 बिलियन किलोमीटर (पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी के पांच गुना से भी ज्यादा) की दूरी तय की। धूमकेतु के मार्ग पर पहुंचने के लिए इसने मंगल और पृथ्वी दोनों ही ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण का उपयोग किया। रोसेटा धूमकेतु की सतह से मात्र एक सौ किलोमीटर की दूरी पर है। नवंबर 2014 में 100 फिले नामक लैंडर को नीचे कर धूमकेतु 67 पी पर उतरने की कोशिश करेगा और इसकी सतह की प्रकृति और इससे निकलने वाली विभिन्न गैसों की संरचना के अध्ययन की कोशिश करेगा।
रोसेटा मिशन की शुरुआत मार्च 2004 में हुई थी। इसे फ्रेंच गुयाना में कोरू से एरियन 5 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया था। यह अंतरिक्ष यान करीब 3 हजार किलो का एल्युमीनियम का बक्सा है और यह करीब 100 किलोग्राम वजन वाले फिले को ले जा रहा है। यह मिशन दिसंबर 2015 में समाप्त हो जाएगा।
रोसेटा मिशन रुचि योग्य कार्बनिक यौगिकों की उपस्थिति का पता लगाएगा। वैज्ञानिकों में धीरे-धीरे यह विश्वास बढ़ता जा रहा है कि पृथ्वी पर जीवन के आरंभ में इन धूमकेतुओं ने भूमिका निभाई थी। आरंभिक पृथ्वी से टकराने वाले इन धूमकेतुओं ने ऐसे कार्बनिक पदार्थ पृथ्वी को दिए जिससे यहां पर जीवन की शुरुआत हुई।
मेलाकाइट एक प्रकार का उपरत्न हैै जिसे दहाना फरहग भी कहते हैं। यह उपरत्न मुख्यत: हरे रंग में पाया जाता है। इस उपरत्न को काटने के बाद इसमें शैल के समान गोल आकृति दिखाई देती है। यह उपरत्न बहुत ही छोटे क्रिस्टल में पाया जाता है। बड़े आकार में इसके क्रिस्टल कम ही पाए जाते हैं। यह उपरत्न रेशायुक्त तथा अपारदर्शक होता है। इस उपरत्न में हरे रंग में हल्के तथा गहरे रंग की धारियां दिखाई देती हैं। यह धारियां ही इस उपरत्न को एक अलग पहचान देती हंै और इसे एक अद्वित्तीय उपरत्न बनाती है। इसे जब चमकाया जाता है तब यह रेशमी दिखाई देता है। यह बहुत ही नाजुक उपरत्न है इसलिए इसे गर्मी, अम्ल तथा गर्म पानी से दूर ही रखना चाहिए।
यह बहुत ही लोकप्रिय उपरत्न है। इसे इसके हरे रंग के कारण लोकप्रियता हासिल हुई है। इस उपरत्न का यह नाम ग्रीक शब्द मैलो के नाम पर रखा गया है। जिसका अर्थ है - जड़ी-बूटी या औषधि।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपरत्न मानव शरीर के सभी अवरुद्ध चक्रों को खोलने में सहायक होता है और सभी चक्रोंं की ऊर्जा को नियंत्रित रखता है। यह जातक की आध्यात्मिकता तथा तर्कशीलता में वृद्धि करता है। यह सच्चे प्यार को पाने, उसमें संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। यह धारक को स्वयं की भलाई के लिए प्रोत्साहित करता है। यह उपरत्न अच्छे तथा बली भाग्य का सूचक है। यह धारक को समृद्धि प्रदान करता है। यह उपरत्न धारक को सुरक्षा प्रदान करता है। गर्भवती महिलाओं के गर्भ की सुरक्षा करता है और छोटे बच्चों की सुरक्षा करता है। यह बुराई से सुरक्षा करता है। हवाई यात्रा तथा अन्य यात्राओं में यह धारक को सुरक्षित रखता है। यह धारक को भावनात्मक रुप से भी सुरक्षा प्रदान करता है। जो व्यक्ति स्वयं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, उनके लिए यह उपयोगी उपरत्न है।
यह उपरत्न मुख्य रुप से हरे रंग में पाया जाता है। यह गहरे हरे तथा हल्के हरे रंग में पाया जाता है। यह काले रंग में भी पाया जाता है। इस उपरत्न में हल्के तथा गहरे रंग के बैण्ड अथवा धारियां पाई जाती हैं।
यह उपरत्न चिली, अमेरिका, दक्षिणी अफ्रीका, दक्षिणी आस्ट्रेलिया, कांगों, नामीबिया, रुस, मेक्सिको, इंगलैण्ड, एरीजोना, फांस, साइबेरिया, इजराइल, जाम्बिया, यूरल आदि स्थानों पर पाया जाता है।
अनिष्ठा
धार्मिक गं्रथों के अनुसार अनिष्ठा, महर्षि कश्यप की पत्नी और प्रजापति दक्ष की पुत्री थीं। अनिष्ठा के गर्भ से गन्धर्व या यक्ष जाति की उत्पत्ति हुई है। ये उपदेवता माने जाते हैं जिनका स्थान राक्षसों से ऊपर होता है। ये संगीत के अधिष्ठाता भी माने जाते हैं।
गन्धर्व काफी मुक्त स्वाभाव के माने जाते हैं और इस जाति में विवाह से पहले संतान उत्पत्ति आम मानी जाती थी। गन्धर्व विवाह बहुत ही प्रसिद्ध विवाह पद्धति थी जो राक्षसों और यक्षों में बहुत आम थी जिसके लिए कोई कर्मकांड की आवश्यकता नहीं होती थी। प्रसिद्ध गन्धर्वों या यक्षों में कुबेर और चित्रसेन के नाम बहुत प्रसिद्ध हैं।
डायोप्साईड उपरत्न पायरोक्सीन समूह का मैग्नेशियम, सिलिकेट खनिज है। यह उपरत्न क्रोमियम युक्त विभिन्न श्रेणियों में पाया जाता है और चमकीले रंग में उपलब्ध यह उपरत्न क्रोम डायोप्साईड कहलाता है। यह उपरत्न दूसरे उपरत्नों की अपेक्षा बहुत ही नरम पदार्थ है। यह उपरत्न पारदर्शी तथा पारभासी दोनों ही प्रकार से पाया जाता है। यह कांच जैसा अथवा देखने में चिकनाईयुक्त होता है। इसमें दोहरा अपवर्तन होता है। अच्छी गुणवत्ता वाले खनिज को उपरत्न के रुप में उपयोग में लाया जाता है। इसे ध्यानपूर्वक तथा बुद्धिमत्ता से तराशने पर यह बहुत ही आकर्षक रत्न बन जाता है। तब यह दिखने में तुरमलीन उपरत्न जैसा दिखाई देता है। यह उपरत्न वायुतत्व है।
क्रोम डायोप्साईड हरे रंग में एक सुंदर और सस्ता उपरत्न है। हरे रंग में पाए जाने वाले सभी उपरत्नों में यह उपरत्न सबसे कम कीमत में पाया जाता है, लेकिन क्रोम डायोप्साईद में कुछ खामियां भी हैं, जैसे यह सामान्यतया छोटे आकार में ही पाया जाता है। बड़े आकार में पाना बहुत ही दुर्लभ बात है। हरे रंग में यह उपरत्न इतने अधिक गहरे रंग में मिलता है कि कई बार यह देखने में कालपन लिए हुए लगता है जबकि वास्तविकता में यह गहरा हरा होता है। इसलिए चमकीले हरे रंग के लिए क्रोम डायोप्साईड ही सबसे उपयुक्त है। यह नरम भी होता है। इसलिए कानों की बालियां या गले का पेन्डेन्ट बनाने के लिए यह उपरत्न उत्तम है। अंगूठी के रुप में इसे पहनने से यह जल्द टूट सकता है। यह पन्ना रत्न की तरह बहुत ही बेहतर गुणवत्ता वाला उपरत्न है।
यह उपरत्न पूरे विश्व में छोटे खनिज रुप में पाया जाता है लेकिन व्यवसायिक तौर पर बाजारों में यह बहुत ही कम उपलब्ध है। यह उपरत्न मुख्य रुप से साइबेरिया में पाया जाता है। साइबेरिया के ठीक उत्तरी धु्रव के ऊपर यकुतिया नामक स्थान है जहां इसकी खानें स्थित हैं। साइबेरिया प्रदेश के उत्तरी भाग में बारह में से नौ महीने कडाक़े की ठण्ड होती है, जिससे इस उपरत्न को खानों से निकालने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसलिए पूरे साल इस उपरत्न के उत्पादन में निरंतरता बनाए रखने में कठिनाई आती है।
नरम होने के कारण इस उपरत्न की देखभाल आवश्यक है। गर्मी के प्रति यह संवेदनशील होता है। यह बहुत ही रचनात्मक उपरत्न है। धारणकर्ता के भीतर यह रचनात्मकता में वृद्धि करता है। यह उपरत्न विश्लेषण तथा तर्क करने के लिए, सहायक के रुप में सिखाने की कोशिश करता है।
यह उपरत्न प्रमुख रुप से साइबेरिया प्रदेश के यकुतिया नामक स्थान पर पाया जाता है। इसके अतिरिक्त यह सोवियत संघ के अन्य देशों में भी पाया जाता है। जापान, जर्मनी, आयरलैण्ड, अमेरिका तथा भारत में भी यह उपरत्न कुछ मात्रा में पाया जाता है। श्रीलंका, ब्राजील, मेडागास्कर, दक्षिण अफ्रीका, बर्मा, पाकिस्तान, उजबेकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान आदि देश डायोप्साईड उपरत्न के लिए महत्वपूर्ण इलाके बनते जा रहे हैं।
वैदिक ज्योतिष में कुण्डली का छठा भाव रोग भाव, त्रिक भाव, दु:स्थान, उपचय, अपोक्लिम और त्रिषाडय भाव के नाम से जाना जाता है। इस भाव का निर्बल होना अनुकुल माना जाता है। छठा भाव जिसे ज्ञाति भाव भी कहते है। यह भाव व्यक्ति के शत्रु संबन्ध दर्शाता है।
इस भाव से ऋण, रोग, नौकरी, पेशा, दुर्दशा, सन्ताप, चोट, चिन्ताएं, असफलताएं, बिमारियां, दुर्घटनाएं, अवरोध,षडयंत्र, मानसिक पीड़ा, घाव, कारावास, क्रूर कार्य, न्यूनता, और चाहत का भाव, मानसिक स्थिरता, इमारती लकड़ी, पत्थर, औजार, अस्पताल, जेल, सौतेली मां, दण्ड, क्रूर आदेशों का पालन, प्रतियोगिताओं में अनुकल परिणाम, काम, क्रोध, मोह, अहंकार, ईष्र्या , निवेश में हानि, साझेदारी, भौतिक समृद्धि और अस्वस्थता का पता चलता है।
छठे भाव का कारक मंगल ग्रह है। मंगल से इस भाव से शत्रु, शत्रुता, मुकदमेबाजी, अवरोध, चोट आदि देखे जाते हैं। शनि इस भाव से रोग, शोक, ऋण आदि प्रकट करता है और बुध षष्ट भाव में भाई-बन्धु, मामा और चाचा का प्रतिनिधित्व करता है। छठा भाव शत्रु भाव के रुप में विशेष रुप से जाना जाता है। इस भाव से स्थूल रुप में व्यक्ति के शत्रुओं का विचार किया जाता है।
पाताल गंगा एक नदी है, जो मुंबई से करीब सत्तर किलोमीटर दूर रायगड़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर हरे-भरे वर्षा वन जैसे अंचल में मिलती है। यह पुणे में सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला से खंडाला से कुछ दूरी पर निकलती है और कोंकण अंचल में अरब सागर के धरमतर खाड़ी में अवरा गांव के पास समुद्र में समा जाती है। करीब तीन दशक पहले तक यह नदी इस अंचल के मछुआरों के लिए वरदान बनी हुई थी, पर अब अभिशाप बन गई है। अब उन्हें मछली पकडऩे के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है और उनकी खेती भी चौपट हो गई है।
इसकी वजह है सत्तर के दशक में इस नदी के उद्गम स्थल पर ही कई रासायनिक और दवा बनाने वाले कारखानों का शुरू होना। पाताल गंगा को बचाने के लिए नब्बे के दशक से ही आंदोलन चल रहा है और इसके दबाव में कुछ ठोस कदम भी सरकार ने उठाए हैं। पाताल गंगा प्रदूषण निर्मूलन कृति समिति बनाई गई और महाराष्ट्र की प्रमुख समाजसेवी मंगला बेन पारिख ने इसका नेतृत्व किया। कुछ समय पहले उनका निधन हो गया और अब संतोष ठाकुर इस आंदोलन को संभाल रहे हैं।
कामत पर्वत, भारत के गढ़वाल क्षेत्र में नंदा देवी पर्वत के बाद सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है। तह 7816 मीटर (25 हजार 643 फीट) ऊंचा है। यह उत्तराखंड राज्य के चमोली जिला में तिब्बत की सीमा के निकट स्थित है। यह भारत में तीसरा सबसे ऊंचा शिखर है (हालांकि भारत के अनुसार इसका दर्जा बहुत ऊंचा है, जो कि पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित हिमालय की बहुत सी चोटियों के बाद आता है)।
विश्व में इसका 29वां स्थान है। कामत शिखर को ज़ांस्कर शृंखला का भाग (और सबसे ऊंचा शिखर) माना जाता है। यह हिमालय की मुख्य शृंखला के उत्तर में सुरु नदी एवं ऊपरी करनाली नदी के बीच स्थित है। देखने में यह एक विशाल पिरामिड जैसा दिखाई देता है, जिसके चपटे शिखर पर दो चोटियां हैं।
त्रिशूल हिमालय की तीन चोटियों के समूह का नाम है, जो पश्चिमी कुमाऊं में स्थित हैं। यह उत्तराखंड राज्य के मध्य में बागेश्वर जिला के निकट हैं। ये नंदा देवी पर्वत से पश्चिम दक्षिण-पश्चिम दिशा में 15 कि.मी. (9 मील) दूर नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान को घेरते हुए शिखरों के समूह का दक्षिण-पूर्वी भाग हैं। इन तीन शिखरों के कारण ही इनका नाम हिन्दू भगवान शिव के अस्त्र त्रिशूल का नाम दिया गया है। मुख्य शिखर त्रिशूल-1 की ऊंचाई 7000 मीटर (22970 फीट) है। यह शिखर 7000 मी. से ऊंची पहली चोटी है, जिस पर (1907 में) चढ़ाई की गई थी।
तीन शिखरों के नाम क्रमश: त्रिशूल 1, त्रिशूल 2 एवं त्रिशूल 3 हैं। मुख्य पुंजक एक उत्तर-दक्षिण रिज है, जिसमें त्रिशूल-1 उत्तरी छोर व त्रिशूल-3 दक्षिणी छोर पर हैं। त्रिशूल का सर्वोत्तम दृश्य बेदिनी बुग्याल एवं कौसानी से दिखाई देता है। इससे कुछ ही किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में नंदा घंटी, एवं एकदम दक्षिण-पूर्व में मृगथनी शिखर हैं।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय या बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में स्थित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना (बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय एक्ट, एक्ट क्रमांक 16 सन् 1915) महामना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा सन् 1916 में वसंत पंचमी के पुनीत दिवस पर की गई थी। इस विश्वविद्यालय के मूल में डॉक्टर एनी बेसेन्ट द्वारा स्थापित और संचालित सेन्ट्रल हिन्दू कॉलेज प्रमुख था।
वर्तमान में इस विश्वविद्यालय के दो परिसर है। मुख्य परिसर (1300 एकड़) वाराणसी में स्थित है। मुख्य परिसर में 3 संस्थान, 14 संकाय और 124 विभाग है। विश्वविद्यालय का दूसरा परिसर मिर्जापुर जनपद में बरकछा नामक जगह (2700 एकड़) पर स्थित है।
1. पृथ्वी के भूपृष्ठ में सर्वाधिक प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाला तत्व कौन सा है?
(अ) ऑक्सीजन (ब) गंधक (स) सिलिकॉन (द) कार्बन
2. ग्रीनविच किस देश में है?
(अ) यूएसए (ब) यूके (स) हॉलैण्ड (द) भारत
3. जनसंख्या वृद्धि का सर्वाधिक प्रतिशत जिस महाद्वीप के देशों में देखा गया है, वह है?
(अ) अफ्रीका (ब) एशिया (स) लैटिन अमेरिका (द) ओशीनिया
4. विश्व का 90 प्रतिशत से अधिक जीवभार कहां है?
(अ) उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में (ब) अलवणजलीय आद्र्र भूमि में (स) उपरिमृदा में (द) महासागरों में
5. प्लावी बर्फ बनने का मुख्य क्षेत्र कहां पाया जाता है?
(अ) ग्रीनलैण्ड के पश्चिमी तट में (ब) जापान के पूर्वी तट में (स) साइबेरिया के उत्तरी तट में (द) अफ्रीका के पश्चिमी तट में
6. भारत के अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगे समुद्र तट की लंबाई लगभग कितनी है?
(अ)5700 किमी (ब)5900 किमी (स)6100 किमी(द)6300 किमी
7. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
(अ) लैटेराइट मिट्टी में सिलिका की अधिकता होती है (ब) सूख जाने पर यह मिट्टी ईंट की भांति कठोर हो जाती है (स) इस मिट्टी में लोहा एवं एल्युमीनियम की अधिकता होती है (द) इस मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती है
8. भारतीय कृषि एवं अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत की लगभग कितनी प्रतिशत भूमि मृदा अपरदन की समस्या से प्रभावित है?
(अ)30 प्रतिशत (ब) 40 प्रतिशत (स) 50 प्रतिशत (द) 60 प्रतिशत
9. धान की खेती के लिए अति उपजाऊ भूमि कौन सी मानी जाती है?
(अ) बलुई (ब) दोमट (स) काली (द) जलोढ़
10. लैटेराइट मिट्टी का प्राधान्य है?
(अ) मालाबार तटीय प्रदेश में (ब) कोरोमण्डल तटीय प्रदेश में (स) बुंदेलखंड में (द) बघेलखंड में
11. भारत की विदेशी मुद्रा का सर्वाधिक भाग निम्नलिखित में से किस में खर्च होता है?
(अ) खाद्यान्नों के आयात पर (ब) लौह इस्पात के आयात पर (स) पेट्रोलियम के आयात पर (द) तकनीकी ज्ञान के आयात पर
12. काली मुद्रा की सबसे मान्य परिभाषा क्या है?
(अ) यह गैर कानूनी आय है (ब) यह बिना बताई गई एवं छिपाई गई आय है (स) यह ऐसी आय है, जिसका औचित्य नहीं है (द) यह वह आय है, जिस पर कर अपवंचन नहीं हुआ है
13. आईडीबीआई (भारतीय औद्योगिक विकास बैंक) कब संस्थापित हुआ?
(अ) 1981 (ब) 1972 (स) 1964 (द) 1952
14. सुविधा सावधिक जमा योजना का प्रारंभ निम्नलिखित में से किस बैंक के द्वारा किया गया था?
(अ) आईडीबीआई (ब) आईसीआईसीआई (स) एसबीआई (द) सिटी बैंक
15. बैंक दर में परिवर्तन से प्रभावित होता है?
(अ) ब्याज की बाजार दर (ब) कनिवेश के लिए चुनिंदा उद्योग (स) ऋण देने वाले बैंक (द) नकदी आरक्षण अनुपात
16. विशेष आहरण अधिकार (स्ष्ठक्रह्य) किससे संबंधित है?
(अ) विश्व बैंक (ब) भारतीय रिजर्व बैंक (स) विश्व व्यापार संगठन (द) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
17. निम्नलिखित में से किस एकांश को राष्ट्रीय आय खाता में सम्मिलित किया जाता है?
(अ) गृहणियों की सेवा (ब) तस्करों की आमदनी (स) साधुओं की सेवा (द) रात के पहरेदार की सेवा
18. भारत में निम्नलिखित में से किस वर्ष में मुद्रा के लिए दाशमिक प्रणाली अपनाई गई?
(अ) 1955 (ब) 1957 (स) 1960 (द)1956
19. तारापोर समिति निम्नलिखित में से किस एक के संबंधित थी?
(अ) विशेष आर्थिक क्षेत्र (ब) पूर्ण पूंजी लेखा सम्परिवर्तनीयता (स) विदेशी मुद्रा भंडार (द) भारतीय अर्थव्यवस्था पर तेल की कीमतों का प्रभाव
20. बीट-कोईन (क्चद्बह्ल-ष्टशद्बठ्ठ) पैसा पद्धति के जन्मदाता निम्नलिखित में से कौन हंै?
(अ) लीज पेज (ब) बिल गेट्स (स) सतोशी नकामोती (द) सचिन बंसल
21. निम्न में से किस बैंक ने कनेक्ट कार्ड जारी किया है?
(अ) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (ब) एचडीएफसी बैंक (स) इंडियन ओवरसीस बैंक (द) आईसीआईसी बैंक
22. सर्वप्रथम पृथ्वी की त्रिज्या मापने वाला विद्वान कौन था?
(अ) टॉलेमी (ब) कॉपरनिकस (स) इरैटोस्थनीज (द) गैलीलियो
23. पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास उसके विषुवतीय व्यास से लगभग कितना कम है?
(अ) 25 किमी (ब) 43 किमी (स) 80 किमी (द) 30 किमी
24. निम्नलिखित में से किस एक प्रकार की तरंगों का प्रयोग रात्रि दृष्टिï उपकरण में किया जाता है?
(अ) रेडियो तरंग (ब) सूक्ष्म तरंग (स) अवरक्त तरंग (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
25. निम्नलिखित में से किस एक को विस्फोटक की तरह से प्रयोग किया जाता है?
(अ) फॉस्फोरस ट्राइक्लोराइड (ब) मरक्यूरिक ऑक्साइड (स) ग्रेफाइट (द) नाइट्रोग्लिसरीन
26. शांत समुद्र और तूफानों का महासागर निम्नलिखित में से कहां स्थित है?
(अ) चंद्रमा (ब) वरूण (स) बृहस्पति (द) शनि
———
सही जवाब- 1.(अ) ऑक्सीजन, 2.(ब) यूके, 3.(ब) एशिया, 4.(द)महासागरों में, 5.(अ) ग्रीनलैण्ड के पश्चिमी तट में, 6.(स) 6100 किमी, 7.(अ) लैटेराइट मिट्टी में सिलिका की अधिकता होती है, 8.(द) 60 प्रतिशत, 9.(ब)दोमट, 10.(अ) मालाबार तटीय प्रदेश में, 11.(स) पेट्रोलियम के आयात पर, 12.(द) यह वह आय है, जिस पर कर अपवंचन नहीं हुआ है, 13.(स)1964, 14.(अ) आईडीबीआई, 15.(अ) ब्याज की बाजार दर, 16.(द)अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, 17.(द) रात के पहरेदार की सेवा, 18.(ब)1957, 19.(ब)पूर्ण पूंजी लेखा सम्परिवर्तनीयता, 20.(स) सतोशी नकामोती, 21.(स) इंडियन ओवरसीस बैंक, 22.(स) इरैटोस्थनीज, 23.(ब)43 किमी, 24.(स)अवरक्त तरंग, 25.(द)नाइट्रोग्लिसरीन, 26.(अ) चंद्रमा।
1. मिरबेन का तेल के नाम से निम्न में से कौन जाना जाता है?
(अ) नाइट्रोबेन्जीन (ब) ऐनिलीन (स) फिनॉल (द) टॉलूईन
2. रबड़ उद्योग में बहुलता से प्रयुक्त होता है?
(अ)बेन्जीन (ब)नाइट्रोबेन्जीन (स) ऐनिलीन (द) फिनॉल
3. डी.डी.टी. का पूरा नाम क्या है?
(अ)डाइक्लोरो डाइफिनाइल ट्राइक्लोरो मिथेन (ब) डाइक्लोरो डाइफिनाइल ट्राइक्लोरो इथेन (स) डाइक्लोरो डाइबेन्जाइल ट्राइक्लोरो इथेन (द) डाइक्लोरो डाइइथाइल ट्राइक्लोरो मिथेन
4. लोकल एवं रीजनल गवर्नमेंट किताब किसने लिखी है?
(अ)जीडीएच कोल (ब)कार्ल फ्राइडरिच(स)मैकाइवर (द) गांधी
5. यूनानी दार्शनिकों ने सर्वोच्च महानता किसे प्रदान की है?
(अ) व्यक्ति को (ब) राज्य को (स) समुदाय को (द) राजा को
6. पार्लियामेंट, किताब किसने लिखी?
(अ) जेनिंग्स (ब) स्ट्रांग (स) जेन्कस (द) कोरी
7. किसने कहा कि राज्य मानव जाति का एक संगठित विशिष्टï भाग है?
(अ) ब्लंटशैली (ब) हीगल (स) बरगैज (द) लीकाक
8. टू कान्सेप्ट ऑफ लिबर्टी का लेखक कौन है?
(अ) मिल (ब) ईसा बर्लिन (स) लास्की (द) मैकफरसन
9. सोशियल प्रिन्सिपल्स एंड द डेमोके्रटिक स्टेट किताब किसने लिखी?
(अ) बैन और पीटर्स (ब) सीएएम जोड (स) बार्कर (द) हाकिंग
10. उपराष्टï्रपति को असंवैधानिक आचरण करने पर पद से हटाने हेतु महाभियोग संसद के किस सदन में चलाया जाता है?
(अ) लोकसभा में (ब) राज्यसभा में (स)इनमें से दोनों (द) महाभियोग की आवश्यकता नहीं
11. राष्टï्रपति किसकी सलाह पर लोकसभा भंग कर सकता है?
(अ) लोकसभा अध्यक्ष (ब) प्रधानमंत्री (स) उपराष्टï्रपति (द) प्रधानमंत्री और विपक्ष प्रमुख
12. सामान्यत: इस्पात को चुंबकित करना कठिन होता है, क्योंकि इसमें ?
(अ) पारगम्यता न्यून होती है (ब) पारगम्यता अधिक होती है (स) तन्य सामथ्र्यता अधिक होती है (द) विशिष्ट घनत्व अधिक होता है
13. निम्नलिखित की स्थिति में किरचौप नियम विफल होता है?
(अ) रैखिक जाल, लीनियर नेटवर्क (ब) वितरित पैरामीटर जाल, डिस्ट्री ब्युटेड पैरामीटर नेटवर्क (स) अनुषंगी जाल, ड्वेल नेटवर्क (द) अरैखिक जाल, नाल लीनियर नेटवर्क
14. निम्नलिखित में से कौन सा गुण चुंबकीय फ्लक्स की उत्पत्ति का विरोध करता है?
(अ) चुंबकत्व वाहक बल (ब) पर्मिएन्स (स) विद्युतीय प्रतिरोध (द) प्रतिष्टïम्भ, रिलक्टन्स
15. चिकुनगुनिया रोग निम्नलिखित में से किस एक से होता है?
(अ) जीवाणु (ब) कृमि (स) प्रोटोजोआ (द) विषाणु
16. गुंथे आटे में बेकिंग सोडा किसलिए मिलाया जाता है?
(अ) नमी उत्पन्न करने के लिए (ब) अच्छी सुवास देने के लिए (स) अच्छा रंग देने के लिए (द) कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न करने के लिए
17. प्रकाशिक तंतु का दक्षतापूर्वक कार्य करना निम्नलिखित में से किस एक पर आधारित है?
(अ) परावर्तन (ब) व्यतिकरण (स) विवर्तन (द) पूर्ण आंतरिक परावर्तन
18. पूर्वी उत्तर प्रदेश में बोरो धान की बुआई का समय है?
(अ) अंतिम अक्टूबर से मध्य नवंबर (ब) मध्य नवंबर से मध्य दिसंबर (स) मध्य दिसंबर से मध्य फरवरी (द) मध्य जनवरी से मध्य फरवरी
19. राई-सरसों की खेती में बिना लागत वाली तकनीक कौन सी मानी जाती है?
(अ) उचित समय पर बुआई कम सिंचाई के साथ (ब) उचित समय पर बुआई तथा विरलीकरण (स) संस्तुत प्रजाति का चुनाव तथा उचित समय पर बुआई (द) संस्तुत प्रजाति का चुनाव तथा प्रभावकारी खरपतवार प्रबंधन
20. रूस की महिला खिलाड़ी येलेना इसिंबायेवा का संबंध किस खेल से है?
(अ) शतरंज (ब) पोल वाल्ट (स) टेनिस (द) हॉकी
21. हिन्द महासागर पश्चिम में किस महाद्वीप से घिरा हुआ है ?
(अ) अफ्रीका (ब) यूरोप (स) उत्तरी अमरीका (द) एशिया
22. पोलो के खेल में कौन से जानवर का इस्तेमाल होता है?
(अ) ऊंट (ब) हाथी (स) घोड़ा (द) इनमें से कोई नहीं
23. विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता है?
(अ)16 अक्टूबर (ब)15 अक्टूबर (स) 20 जनवरी (द) 8 मार्च
24. कंपूचिया स्थित अंकोरवाट या नखोनवाट का मंदिर किस देवता को समर्पित है?
(अ) शिव (ब) श्रीकृष्ण (स) विष्णु (द) सूर्य
25. आपात स्थिति में किसी वस्तु की कमी को पूरा करने के लिए वस्तु का स्टॉक तैयार करना क्या कहलाता है?
(अ) डिवीडेन्ड (ब) बूम (स) बफर स्टॉक (द) काला बाजार
26. आयात और निर्यात की वस्तुओं पर लगाया जाने वाला कर क्या कहलाता है?
(अ)एक्साइज ड्यूटी (ब)कस्टम्स ड्यूटी (स)एमोर्टाइजेशन (द)जीरो नेट-एड
27. भारत के निजी क्षेत्र का एक बैंक एचडीएफसी बैंक का पंजीकृत कार्यालय कहां स्थित है?
(अ) अहमदाबाद में (ब) दिल्ली में (स) मुंबई में (द) इनमें से कोई नहीं
28. वातानुकूलन के लिए आपेक्षिक आद्र्रता कितनी होनी चाहिए?
(अ)60 से 65 प्रतिशत के बीच (ब)40 से 50 प्रतिशत के बीच (स)30 से 40 प्रतिशत के बीच (द)10- 20 प्रतिशत के बीच
---
सही जवाब- 1.(अ) नाइट्रोबेन्जीन, 2.(स) ऐनिलीन, 3.(ब) डाइक्लोरो डाइफिनाइल ट्राइक्लोरो इथेन, 4.(अ)जीडीएच कोल, 5.(स) समुदाय को, 6.(अ) जेनिंग्स, 7.(स) बरगैज, 8.(ब) ईसा बर्लिन, 9.(अ)बैन और पीटर्स, 10.(द) महाभियोग की आवश्यकता नहीं, 11.(ब) प्रधानमंत्री, 12.(ब) पारगम्यता अधिक होती है, 13.(द) अरैखिक जाल, नाल लीनियर नेटवर्क, 14.(स)विद्युतीय प्रतिरोध, 15.(द) विषाणु, 16.(द) कार्बन डाइ ऑक्साइड उत्पन्न करने के लिए, 17.(द) पूर्ण आंतरिक परावर्तन, 18.(ब) मध्य नवंबर से मध्य दिसंबर, 19.(स) संस्तुत प्रजाति का चुनाव तथा उचित समय पर बुआई, 20.(ब)पोल वाल्ट, 21.(अ)अफ्रीका, 22.(ब)हाथी, 23.(अ) 16 अक्टूबर, 24.(स) विष्णु, 25.(स) बफर स्टॉक, 26.(ब)कस्टम्स ड्यूटी, 27.(स)मुंबई में, 28.(अ) 60 से 65 प्रतिशत के बीच।े
गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ ग्वालियर में स्थित है। इसे सिखों के छठे गुरु हरगोबिंद साहिब की याद में बनवाया गया है। उन्होंने तत्कालीन मुगल शासक जहांगीर की कैद से 250 राजपूत राजाओं को आजाद किया था। यह गुरुद्वारा जहांगीर और गुरु हरगोबिंद जी के बीच चली लंबी लड़ाई का प्रतीक है। इस गुरुद्वारे के दरवाजे सोने के हैं।
इलायची सुगंधित होने के कारण मुंह की बदबू को दूर करती है। इलायची दो प्रकार की होती है। छोटी और बड़ी। छोटी इलायची मालाबार और गुजरात में अधिक पैदा होती है और बड़ी इलायची उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र और नेपाल में अधिक पैदा होती है। दोनों प्रकार की इलायची के गुण समान होते हैं। लेकिन छोटी इलायची अधिक सुंगधित होती है।
संस्कृत में इसे एला, स्थूल, बहुला कहते हैं, वहीं हिन्दी में बड़ी इलायची,लाल इलायची, बंगाली में बड़ एलायच, मराठी-थोलेकाल, गुजराती - मोटी एलची, जाड़ी एलची, फारसी में हैल्कल्क,अंग्रेजी-लार्ज कारडेमम, लैटिन, एमोमम सुवेलेटम।
बड़ी इलायची का पेड़ अदरक के पेड़ जैसा होता है। इसका स्वाद चरमरा , तीखा होता है। आयुर्वेद के अनुसार इसकी प्रकृति शीतल होती है। यूनानी चिकित्सा में इसे गर्म और खुश्क माना गया है। बड़ी इलायची का अधिक मात्रा में सेवन करने से आंतों को नुकसान पहुंच सकता है। यह इलायची पाचन शक्ति और भूख बढ़ाती है। दस्त और जी मिचलाने को रोकती है। इसके दाने मसूढ़ों को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं।
भारत और पाकिस्तान में इसका पुलाव इत्यादि बनाने में काफ़ी इस्तेमाल किया जाता है। मुग़लई व्यंजनों में भी इसका प्रचुर मात्रा में इस्तेमाल होता है। गरम मसाले में भी यह एक अहम सामग्री है। पारंपरिक मसालेदार चाय के मसाले में भी इसे इस्तेमाल किया जाता है। चीन में, ख़ासकर उसके मध्य-पश्चिमी सिचुआन प्रान्त में, दम देकर पकाई गईं जिन-जिन मीट पकवानों में इसकी फलियां इस्तेमाल में लाई जाती हैं। वियतनाम में इसकी फलियों को थाओ क़ा कहा जाता है, और वहां नूडल सूप बनाने की सामग्री में इनका इस्तेमाल होता है। बड़ी इलायची का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक नेपाल है और उसके बाद क्रमश: भारत और भूटान हैं।
वर्ष 1991 को यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना। यूक्रेन पूर्वी यूरोप में स्थित देश है। इसकी सीमा पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंग्री और दक्षिण पश्चिम में रोमानिया व माल्दोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से मिलती है।
देश की राजधानी होने के साथ-साथ सबसे बड़े नगर का नाम कीव है। यूक्रेन का आधुनिक इतिहास 9वीं शताब्दी से शुरू होता है, जब कीवियन रुस के नाम से एक बड़ा और शक्तिशाली राज्य बनकर खड़ा हुआ, लेकिन 12 वीं शताब्दी में यह महान उत्तरी लड़ाई के बाद क्षेत्रीय शक्तियों में विभाजित हो गया। 19वीं शताब्दी में इसका बड़ा हिस्सा रूसी साम्राज्य का और शेष भाग आस्ट्रो-हंगेरियन नियंत्रण में आ गया। बीच के कुछ वर्षों के उथल-पुथल के बाद 1922 में सोवियत संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक बना। 1945 में यूक्रेनियाई एसएसआर, संयुक्त राष्ट्र संघ का सह-संस्थापक सदस्य बना। सोवियत संघ के विघटन के बाद यूक्रेन फिर से स्वतंत्र देश बना।
इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार 1987 से दिए जा रहे हैं। केंद्र के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य और सुधार के लिए ही इस पुरस्कार की स्थापना की। वर्ष 1987 में इन पुरस्कारों की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में की गई थी।
इस पुरस्कार के लिए भारत का कोई भी नागरिक, जिसने पर्यावरण के क्षेत्र में कम से कम 10 साल का कार्य (अनुभव के समर्थन में प्रकाशित या स्थलीय कार्य), पर्यावरण के क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष से कार्यरत गैर-सरकारी संस्थाएं और राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के पर्यावरण और वन विभाग, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट भी क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष से कार्यरत भारत के किसी भी नागरिक या संस्था का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं।
पुरस्कार में संस्थागत श्रेणी के अंतर्गत 5-5 लाख रुपये के दो नकद पुरस्कार और व्यक्तिगत श्रेणी में तीन नकद पुरस्कार क्रमश: 5, 3 और 2 लाख रुपये के दिए जाते हैं। पुरस्कार राशि के साथ-साथ विजेताओं को एक रजत कमल ट्रॉफी और प्रशंसा पत्र भी दिए जाते हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत भारत का कोई भी नागरिक या संस्थान पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। व्यक्तिगत नामांकन के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
फख़़रूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति हुए हैं। 24 अगस्त वर्ष 1974 को उन्होंने राष्ट्रपति पद संभाला और 11 फऱवरी वर्ष 1977 तक इस पद पर रहे।
उनका जन्म 13 मई वर्ष 1905 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम कर्नल ज़ुन्नूर अली था और उनकी मां दिल्ली के लोहारी के नवाब की पुत्री थीं। उन्होंने गोंडा जि़ले के सरकारी हाई-स्कूल और दिल्ली सरकारी हाई-स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। उच्च शिक्षा के लिए वे 1923 में इंग्लैंड गए, जहां उन्होंनें सेंट कैथरीन कालेज कैम्ब्रिज में अध्ययन किया। 1928 में उन्होंने लाहौर उच्च न्यायालय में वकालत का अभ्यास आरंभ की।
वर्ष 1925 में पंडित जवाहर लाल नेहरू से इंग्लैंड में भेंट के बाद वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। 1974 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने फख़़रूद्दीन अली अहमद को राष्ट्रपति पद के लिए चुना और वे भारत के पांचवें राष्ट्रपति बन गए। इंदिरा गांधी की अनुशंसा पर उन्होंने 1975 में अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करके आंतरिक आपातकाल की घोषणा कर दी। वर्ष 1977 में हृदयगति रुक जाने से फख़़रूद्दीन अली अहमद का कार्यालय में निधन हो गया।
संयुक्त राज्य मैक्सिको, सामान्यत: मैक्सिको के रूप में जाना जाता है, एक देश है जो की उत्तर अमेरिका में स्थित है। यह एक संघीय संवैधानिक गणतंत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर पर सीमा से लगा हुआ है। दक्षिण प्रशांत महासागर इसके पश्चिम में, ग्वाटेमाला, बेलीज, और कैरेबियन सागर इसके दक्षिण में, और मैक्सिको की खाड़ी इसके पूर्व की ओर हैं। मेक्सिको लगभग 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं।
मैक्सिको अमेरिका में पांचवां और दुनिया में 14 वां सबसे बड़ा स्वतंत्र राष्ट्र है। मैक्सिको इकतीस राज्यों और एक संघीय जिला, राजधानी शामिल एक फेडरेशन है।
24 अगस्त सन 1821 ईसवी को मैक्सिको स्पेन के अधिकार से स्वतंत्र हुआ। मैक्सिको पांच हज़ार वर्ष पुराना इतिहास रखता है। यह प्राचीन सभ्यताओं और संस्कृतियों का केंद्र रहा है। वर्ष 1518 ईसवी में स्पेन के लोग मैक्सिको में घुसे और इस देश में आंतरिक मतभेद का लाभ उठाते हुए अपना अधिकार जमा लिया तथा बहुत से स्थानीय लोगों को मार डाला। वस्तुत: मैक्सिको अमरीका में स्पेन के प्रवेश का द्वार सिद्ध हुआ। लगभग तीन शताब्दियों तक मैक्सिको पर स्पेन का अधिकार रहा । 19वीं शताब्दी में स्पेन की शक्ति में कमी आने के साथ ही मैक्सिको की जनता का विद्रोह आरंभ हो गया और अंतत: 1821 को यह देश स्वतंत्र हो गया।
1. पहाड़ी यात्रा या समुद्री यात्रा में चक्कर आने से रोकने की दवा के रूप में प्रयुक्त होने वाला क्लोरोटोन किससे प्राप्त होता है?
(अ) एसीटिक अम्ल से (ब) एसीटल्डिहाइड से (स) फॉर्मल्डिहाइड से (द) एसीटोन से
2. लाल चीटियों में निम्न में से क्या पाया जाता है?
(अ) एसीटिक अम्ल (ब) बेंजोइक अम्ल (स) फॉर्मिक अम्ल (द) सल्फ्यूरिक अम्ल
3. जब चीटियां काटती है, तो वे अंत:क्षेपित करती हैं?
(अ) ग्लेशियम एसीटिक अम्ल (ब) स्टिएरिक अम्ल (स) फॉर्मिक अम्ल (द) लेक्टिक अम्ल
4. वंशागति की इकाई क्या है?
(अ) फीनोटाइप (ब) जीनोटाइप (स) जीन (द) इनमें से कोई नहीं
5. जीन शब्द का प्रतिपादन किसने किया है?
(अ) मॉर्गन (ब) मेंडल (स) जोहान्सन (द) डी ब्रीज
6. खाद्य श्रृंखला से अभिप्राय है, इनमें से किसके द्वारा ऊर्जा अंतरण?
(अ) भूगर्भ से धरातल की ओर (ब) निम्न अक्षांश से उच्च अक्षांश की ओर (स) एक जीवन से दूसरे के (द) नदी द्वारा भूमि के जीवों से सागरीय जीवों को
7. भारत में चलायी जा रही अंत्योदय अन्न योजना किस सरकार की है?
(अ) केन्द्र सरकार (ब) राज्य सरकार (स) विदेश की (द) इनमें से कोई नहीं
8. भारत में प्रथम भारतीय महिला विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की?
(अ) एनीबिसेंट (ब) इंदिरा गांधी (स) डी. के. कार्वे ने (द) उक्त में से कोई नहीं
9. नेतृत्व व्यवहार के पक्ष लक्ष्य विचारधारा के प्रतिमान को विकसित किसने किया था?
(अ) फ्रैड फिडलर ने (ब) रॉबर्ट हाउस ने (स) ब्लैन्वार्ड ने (द) लिकर्ट ने
10. निम्नलिखित किस राज्य की विधानसभा में राज्यपाल दो महिलाओं को नामजद करता है?
(अ) जम्मू-कश्मीर (ब) मध्यप्रदेश (स) बिहार (द) कर्नाटक
11. विधानमंडल द्वारा पारित किसी विधेयक पर राज्यपाल क्या निर्णय ले सकता है?
(अ) स्वीकृत या अस्वीकृत कर सकता है (ब) पुनर्विचार हेतु विधानमंडल में वापस भेज सकता है (स) राष्टï्रपति स्वीकृति हेतु सुरक्षित रख सकता है (द) इनमें से सभी
12. देश में रबी की फसल आमतौर पर किस महीने में बोई जाती है?
(अ) सितंबर (ब) अक्टूबर (स) जून (द) जुलाई
13. लोकसभा या विधानसभा उपचुनाव कितने वर्षों में कराए जा सकते हैं?
(अ) 2 वर्ष बाद (ब) 3 वर्ष बाद (स) 5 वर्ष बाद (द) कभी भी
14. मध्यावधि चुनाव कब कराया जाता है?
(अ) समय के पूर्ण होने से पहले ही जब लोकसभा भंग हो जाए (ब) जब कोई निश्चित सदस्य (स) मतदान के समय जब कोई अंतर न हो (द) जब कभी मंत्रिगण किसी पार्टी से अपना त्यागपत्र देते हैं
15. वकील किस भाषा का शब्द है?
(अ) फारसी का (ब) अरबी का (स) तुर्की का (द) पुर्तगाली का
16. चैतन्य महाप्रभु ने निम्र में से किसकी शिक्षा दी?
(अ) शक्ति की (ब) ज्ञान की (स) वैराग्य की (द) सूफी मत की
17. कर्पूरमंजरी के लेखक राजशेखर किस शासक के दरबार में काम किया करते थे?
(अ) चंद्रगुप्त के दरबार (ब) महेंद्रपाल के दरबार (स) पेशवा के दरबार (द) जहांगीर के दरबार
18. किसके सुझाव पर भारतीयों को साइमन कमीशन से बाहर रखा गया?
(अ) लॉर्ड इरविन (ब) लॉर्ड केनिंग (स) जॉन विलियम्स (द) लॉर्ड डलहौजी
19. ग्रेट डिवाइडिंग रेंज कहां स्थित है?
(अ) अमरीका में (ब) इंग्लैड में (स) फ्रांस में (द) ऑस्ट्रेलिया में
20. पिरेनीज पर्वत निम्न में से किन दो देशों के बीच अंतर्राष्टï्रीय सीमा बनाता है?
(अ) भारत और श्रीलंका के बीच (ब) फ्रांस और स्पेन के बीच (स) ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच (द) पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच
21. भारत में वर्षा की अनिश्चितता प्राय: किस क्षेत्र में देखी जाती है?
(अ) शुष्क क्षेत्र (ब) शीतोष्ण वर्षा वाले क्षेत्र (स) आर्द्र क्षेत्र (द) तटीय क्षेत्र
22. भारत के किस शहर में तापमान का दैनिक औसत अधिकतम होता है?
(अ)कोलकाता (ब) मुंबई (स) दिल्ली (द) चेन्नई
23. दिसंबर माह में भारत के किस स्थान पर सर्वाधिक सौर ऊर्जा मिलती है?
(अ) चेन्नई (ब) कोलकाता (स) दिल्ली (द) लखनऊ
24. भारत के किस भाग में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर, दोनों ओर के मानसून से वर्षा होती है?
(अ) पश्चिम बंगाल (ब) महाराष्टï्र (स) छोटा नागपुर का पठार (द) पंजाब के मैदानी भाग
25. हर वर्ष किस तारीख को दुनिया में अंतर्राष्टï्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है?
(अ) 21 फरवरी (ब) 12 जनवरी (स) 10 दिसंबर (द)21 अक्टूबर
26. पैलियो- वनस्पति के तहत किसका अध्ययन किया जाता है?
(अ) शैवाल (एल्गी) का (ब) फफूंद (फंगी) का (स) जंतु जीवाश्म का (द) इनमें से कोई नहीं
27. कितने प्रतिशत भारतीय हर समय ट्रेन की यात्रा करते हैं ?
(अ) दो प्रतिशत (अ) 1.3 प्रतिशत (स) 2.5 प्रतिशत (द) 20 प्रतिशत
28. सिंह का मूल स्थान क्या है?
(अ)यूरोप (ब)एशिया (स) अफ्रीका (द) इनमें से कोई नहीं
----
सही जवाब- 1.(द) एसीटोन से, 2.(स) फॉर्मिक अम्ल, 3.(स) फॉर्मिक अम्ल, 4.(स)जीन, 5.(स) जोहान्सन, 6.(स) एक जीवन से दूसरे के, 7.(अ) केंद्र सरकार, 8.(स) डी.के. कार्वे ने, 9.(ब) रॉबर्ट हाउस ने, 10.(अ) जम्मू-कश्मीर, 11.(द) इनमें से सभी, 12.(ब) अक्टूबर, 13.(द)कभी भी, 14.(अ) समय के पूर्ण होने से पहले ही जब लोकसभा भंग हो जाए, 15.(ब) अरबी का, 16.(अ)शक्ति की, 17.(ब) महेंद्रपाल के दरबार को, 18.(अ) लॉर्ड इरविन, 19.(द) ऑस्ट्रेलिया में, 20.(ब) फ्रांस और स्पेन के बीच, 21.(द) तटीय क्षेत्र, 22.(स)दिल्ली में, 23.(अ)चेन्नई, 24.(द)पंजाब के मैदानी भाग, 25.(अ)21 फरवरी, 26.(द)इनमें से कोई नहीं, 27.(अ)1.3 प्रतिशत, 28.(अ) यूरोप।