सामान्य ज्ञान
1. पिग्मी कहां के आदिम शिकारी एवं भोजन एकत्रित करने वाले लोग हैं?
(अ) मध्य अफ्रीका (ब) मलेशिया (स) न्यू गिनी (द) दक्षिण अमेरिका
2. किस देश का प्राचीन नाम फारमोसा है?
(अ) ईरान (ब) इराक (स) ताइवान (द) म्यांमार
3. इराक का प्राचीन नाम क्या है?
(अ) फारमोसा (ब) पर्शिया (स) मेसोपोटामिया (द) दहोमी
4. विन्डी सिटी के नाम से प्रसिद्ध है?
(अ) शिकागो (ब) सिएटल (स) माण्ट्रियल (द) न्यूयॉर्क
5. सिटी ऑफ रैट्स के नाम से कौन सा नगर जाना जाता है?
(अ) सेंटियागो (ब) मैक्सिको सिटी (स) शंघाई (द) हवाना
6. मेगावती सुकार्णोंपुत्री का संबंध किस देश से है ?
(अ) अमरीका (ब) भूटान (स) श्रीलंका (द)इंडोनशिया
7. किस देश के प्रधानमंत्री सेवानिवृत्ति के बाद नाइटहुड सम्मान के हकदार बन जाते हैं?
(अ) ब्रिटेन (ब) फिलीपींस (स)श्रीलंका (द) ऑस्ट्रेलिया
8. राष्टï्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक एवं एम.एस. गोलवलकर पर ज्योतिर्मय शर्मा द्वारा लिखित वह पुस्तक कौन सी है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया था?
(अ) टेरीफाइंग विजन: एम.एस. गोलवलकर (ब) इंडियाज एंड गोलवलकर (स) एटीन फिफ्टी सेवन (द) एम.एस. गोलवलकर एंड इंडिया
9. एलपीजी गैस सिलिंडर में, गैस के रिसाव का पता लगाने में सहायता के लिए निम्नलिखित गंध वाले पदार्थों में से कौन सा एक डाला जाता है?
(अ) एथिल एल्कोहल (ब) एथिल मरकैप्टन (स) फीनॉल (द) बेंजीन
10. निम्नलिखित अंगों में से मनुष्य के शरीर से यूरिया उत्पन्न करने वाला अंग है?
(अ) प्लीहा (ब) वृक्क (स) यकृत (द) मूत्राशय
11. भारत में पुर्तगालियों का आगमन किस वर्ष हुआ?
(अ) 17 अप्रैल, 1496 (ब) 17 मई, 1496 (स) 17 अप्रैल, 1498 (द) 17 मई, 1498
12. भारत में अंग्रेजों का प्रथम जहाज कब और कहां पहुंचा?
(अ) 1510, मुंबई (ब) 1608, सूरत (स) 1942, कोलकाता (द) 1760, मुंबई
13. भारत में फ्रांसीसी कोठी कब और कहां स्थापित हुई?
(अ) 1968, नई दिल्ली में (ब) 1968, कोलकाता में(स) 1968, पुर्ण में (द) 1968, सूरत में
14. स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक, जिसने अमेरिका के अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के अधिग्रहण हेतु समझौता किया, किस देश का बैंक है?
(अ) अमेरिका (ब) ब्रिटेन (स) नीदरलैंड (द) इटली
15. एक नियोजक अपने कर्मचारियों के वेतन से कतिपय प्रतिशत अंश यह कह कर काट लेता है कि भविष्यनिधि के लिए यह उनका अंशदान है, किंतु उस कोष में जमा नहीं करता है, नियोजक करता है?
(अ) आपराधिक दुर्विनियोग (ब) आपराधिक न्यासभंग (स) चोरी (द) छल
16. डॉ. मनमोहन सिंह राज्यसभा में किस राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं?
(अ) मध्यप्रदेश का (ब) असम का (स) हरियाणा का (द) उत्तरप्रदेश का
17. राष्टï्रीय उप सुरक्षा सलाहकार के पद पर नियुक्त की जाने वाली पहली महिला हैं?
(अ) लीला पोणप्पा (ब) डॉ. मंगला राय (स) डॉ. निर्मला जैन (द) नजमा हेपतुल्ला
18. बच्चों के रिकेट्स तथा ऑस्टियो मेलेशिया रोग किसकी कमी से होते हैं?
(अ) विटामिन ए (ब) विटामिन बी (स) विटामिन सी (द) विटामिन डी
19. ब्रिटिश सरकार ने महात्मा गांधी को जो उपाधि दी थी और जिसे उन्होंने असहयोग आंदोलन में वापस कर दिया, वह थी?
(अ) हिंद केसरी (ब) केसर-ए-हिंद (स) रायबहादुर (द) राइट ऑनरेबल
20. जनजातीय लोगों के संबंध में आदिवासी शब्द का प्रयोग किया था?
(अ) महात्मा गांधी ने (ब) ठक्कर बापा ने (स) ज्योतिबा फूले ने (द) बी.आर. अंबेडकर ने
21. निम्न में से किनके संबंध में कहा जा सकता है कि उन्होंने ही सैंधव सभ्यता को बसाया था?
(अ) सुमेर के लोग (ब) भूमध्यसागरीय लोग (स) आर्य जन (द) प्रोटो ऑस्ट्रेलॉयड
22. सैंधव सभ्यता के संबंद्घ किन स्थलों से चावलों की खेती के प्रमाण मिले हैं?
(अ) मोहनजोदड़ो और हड़प्पा (ब) लोथल और रंगपुर (स) कालीबंगा और रोजदी (द) इनमें से कोई नहीं
23. वर्ष 1857 की क्रांति से संबंधित पुस्तक- फस्र्ट वार ऑफ इंडियन इंडिपेंडेंस किसने लिखी?
(अ) विनायक दामोदर सावरकर (ब) सर सैयद अहमद खां (स) टी.आर. होम्स (द) हरप्रसाद चट्टोपाध्याय
24. फारसी पुस्तक- तुहफ्त उल मुवहिदीन के लेखक कौन हैं?
(अ) अशोक मेहता (ब) डॉ. सी. मजूमदार (स) राजा राममोहन राय (द) बेंजामिन डिजरैली
25. नीलम घाटी के निकट भारत द्वारा विकसित किए जा रहे पॉवर प्लांट की वजह से भारत और किस देश के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है?
(अ) बांग्लादेश (ब) नेपाल (स) म्यांमार (द) पाकिस्तान
26. पीसो किस देश की मुद्रा का नाम है?
(अ) क्यूबा (ब) बरमूडा (स) ग्रेनेडा (द) जमैका
27. रेशम के कीड़े का मुख्य खाद्य पदार्थ है?
(अ)कीड़े (ब) घास (स) पानी (द) शहतूत के पत्ते
28. संविधान सभा के कितने उपस्थित सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किए?
(अ) 262 (ब) 284 (स) 287 (द) 289
सही जवाब- 1.(अ) मध्य अफ्रीका, 2.(स) ताइवान, 3.(स) मेसोपोटामिया, 4.(अ)शिकागो, 5.(ब)मैक्सिको सिटी, 6.(द) इंडोनेशिया, 7.(अ) ब्रिटेन, 8.(अ) टेरीफाइंग विजन: एम.एस. गोलवलकर, 9.(ब)एथिल मरकैप्टन, 10.(स) यकृत, 11.(द)17 मई, 1948, 12.(ब) 1608, सूरत, 13.(द)1968, सूरत में, 14.(ब) ब्रिटेन, 15.(ब) आपराधिक न्यासभंग, 16.(ब) असम का, 17.(अ) लीला पोणप्पा, 18.(द)विटामिन, 19.(ब) केसर-ए-हिंद, 20.(ब) ठक्कर बापा ने, 21.(ब) भूमध्यसागरीय लोग, 22.(ब) लोथल और रंगपुर, 23.(अ) विनायक दामोदर सावरकर, 24.(स) राजा राममोहन राय, 25.(द) पाकिस्तान, 26.(अ)क्यूबा, 27.(द) शहतूत के पत्ते, 28. (ब) 284।
मकोय या रसभरी एक छोटा पौधा होता है, यह एक जंगली पौधा है। इस पौधे को काकमाता या काकमात्री भी कहते हैं। मकोय या रसभरी बेहद रसीली होती है। इसके फल गोल और खट्टे होते हैं।
मकोय बेहद आकर्षक पौधा होता है। यह भारत के समस्त मैदानी क्षेत्रों और पहाडिय़ों में बहुतायत में पाया जाता है और यहां-वहां यूं ही उग आता है। देहरादून की पहाडिय़ों में यह बहुतायत में पाया जाता है। मकोय के फल का औषधीय प्रयोग भी होता है।
दुनिया भर में शानदार कारें और मोटरसाइकल बनाने वाली कंपनी बी एम डब्ल्यू का पूरा नाम बवेरियन मोटर वक्र्स था और यह पहले सिर्फ इंजिन बनाती थी। 13 अगस्त 1918 के दिन यह कंपनी पब्लिक कंपनी बनी। राप मोटोरेनवर्के को फिर से गठित करने के बाद बीएमडब्ल्यू एक नई कंपनी बनी। पहला विश्व युद्ध खत्म होने के बाद कंपनी के हवाई जहाज इंजिन बनाने पर रोक लगा दी गई। फिर 1923 में इस कंपनी ने मोटरसाइकिल बनाना शुरू किया। 1928-29 में फिर कारों का बनना शुरू हुआ। बीएमडब्ल्यू की सबसे पहली सफल और सडक़ पर चलाई गई कार डिक्सी थी। इसे लाइसेंस बर्मिंघम की कंपनी ऑस्टिन मोटर ने दिया था। इस डिजाइन को बनाने के लिए बीएमडब्ल्यू ने दो डिजाइनरों को बुलाया, माक्स फ्रिट्ज और गॉटहिल्फ डुर्रेनवैष्टर।
1998 में बीएमडब्ल्यू ने रोल्स रॉयस खरीद ली। बीएमडब्ल्यू का पहला बढिय़ा इंजिन हवाई जहाज का था। इला इनलाइन सिक्स लिक्विड कूल इंजिन 1918 में बनाया गया था और ऊंचाई पर उडऩे के लिए इसे बहुत अच्छा माना जाता था।
कंपनी विधेयक-2012 , 1956 के कंपनी कानून का स्थान लेगा। इस विधेयक का उद्देश्य देश में निगमित प्रशासन में सुधार लाना, विकास की गति को बल प्रदान करना तथा कार्पोरेट क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इस विधेयक में कर्मचारियों और निवेशकों के हितों को सुरक्षित रखने के प्रावधान हैं। इससे प्रमोटर और प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय बनने की उम्मीद है।
इस विधेयक में कंपनियों को गत तीन साल के औसत मुनाफे का कम से कम दो फीसद कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियों पर खर्च करने का प्रावधान है। कंपनियों को सीएसआर के बारे में अपनी वेबसाइट पर जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही उन्हें खर्च का ब्यौरा भी देना होगा। कंपनियों पर सामाजिक कल्याण के कार्यो को बाध्यता के बजाय स्वैच्छिक बनाया गया है। इस विधेयक को दो बार स्थायी समिति में भेजा गया। समिति की 193 सिफारिशें में से 97 प्रतिशत को स्वीकार कर लिया गया। इससे कंपनियों के लिए अपने बोर्ड में एक तिहाई स्वतंत्र निदेशकों को शामिल करने की बाध्यता भी होगी। साथ ही प्रत्येक कंपनी को बोर्ड में कम से कम एक महिला निदेशक की नियुक्ति करनी होगी। कंपनियों को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा कि दलित, गरीब सहित हर वर्ग की महिलाओं को बोर्ड में प्रतिनिधित्व मिले।
कॉरपोरेट गवर्नेस से जुड़े मामलों में और ज्यादा पारदर्शिता लाने के लिए इसमें ठोस उपाय किए गए हैं। साथ ही कंपनियों से जुड़े मामलों की जल्द सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन का प्रावधान भी किया गया है। इस विधेयक के अनुसार अब एक ऑडिटर बीस से अधिक कंपनियों के खातों की जांच नहीं कर पाएगा। ऑडिटरों की आपराधिक जवाबदेही भी तय की गई है। विधेयक में पारदर्शी कार्पोरेट गवर्नेंस तथा गड़बडिय़ों को दूर करने के मकसद से विभिन्न मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष अदालतें गठित किए जाने का भी प्रावधान किया गया है।
नए कानून से कार्पोरेट जगत की विभिन्न चुनौतियों का हल निकल सकेगा और देश में विकास की दर तथा निवेश को बढ़ावा मिल सकेगा।
भीमाशंकर महाराष्ष्ट्र राज्य में कजऱ्त के पास स्थित एक धार्मिक केंद्र है। भीमाशंकर भारत में पाए जाने वाले बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक होने के कारण विशेष रूप से प्रसिद्ध है। इन बारह ज्योतिर्लिंगों में से पांच महाराष्ट्र में स्थित हैं। 3 हजार 250 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर पुणे शहर के पास लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित खेड़ के उत्तर-दक्षिण में शिरधाव गांव में है। यह सह्याद्री पर्वत श्रेणी के घाट क्षेत्र में स्थित है।
भीमाशंकर भीमा नदी का उद्गम बिंदु भी है जो दक्षिण पश्चिम की ओर बहती है तथा बाद में कृष्णा नदी से मिल जाती है। ऐसा कहा जाता है कि देवों के अनुरोध पर भगवान शिव ने भीमा के रूप में सह्याद्री पहाडिय़ों पर निवास किया था। त्रिपुरासुर राक्षस के साथ घमासान लड़ाई के बाद भगवान शिव ने उसे मार डाला। ऐसा कहा जाता है कि लड़ाई के दौरान जो गर्मी उत्पन्न हुई उसके कारण भीमा नदी सूख गई और भगवान शिव के शरीर से निकले हुए पसीने से फिर से भीमा नदी बनी। यहां आस पास अन्य कई मंदिर हैं जैसे कमलजा - देवी पार्वती का एक अवतार। मोक्षकुंड तीर्थ भीमाशंकर मंदिर के पीछे स्थित है जबकि कुशरान्य तीर्थ और सर्वतीर्थ अन्य धार्मिक स्थान है।
नवीनतम जनगणना के अनुसार वह स्थान ग्रामीण क्षेत्र की श्रेणी में आता है, जिसकी आबादी 5 हजार से कम हो, जिसका जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर से कम हो तथा जिसके कामकाजी पुरुषों की संख्या का 25 प्रतिशत खेती-बाड़ी के काम में लगा हो।
केंद्र सरकार ने गांवों और ग्रामीण इलाकों के लोगों का जीवनस्तर को सुधारने के लिए कई कार्यक्रम और योजनाएं प्रारंभ की हैं। ग्रामीण आधारभूत ढांचे के निर्माण के लिए सरकार ने एक समयबद्ध योजना भारत निर्माण वर्ष 2005 से प्रारंभ की है। भारत निर्माण के अंतर्गत जल आपूर्ति, आवास, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी, सडक़, विद्युतीकरण और सिंचाई सुविधाओं के विकास के लिए कार्य प्रस्तावित है।
डायस्पोरा
डायस्पोरा ग्रीक मूल का शब्द है जिसका अर्थ है बीज बिखेरना या बुआई करना। यह उन लोगों के संदर्भ में प्रयुक्त होता है जो रोजगार, व्यापार या किसी अन्य प्रयोजन से अपनी जन्मभूमि छोड़ देते और विश्व के दूसरे भागों में निवास करते हैं।
भारतीय डायस्पोरा एक जेनेरिक शब्द है जो उन लोगों को संबोधित करने के लिए प्रयुक्त होता है जिन्होंने भूभागों से उत्प्रवास किया है जो वर्तमान में भारत गणतंत्र की सीमा के भीतर हैं। इनमें एनआरआई (अनिवासी भारतीय) और पीआईओ (भारतीय मूल के व्यक्ति) आते हैं। भारतीय डायस्पोरा 30 मिलियन से अधिक होने का अनुमान हैं। भारत सरकार भारतीय डायस्पोरा के महत्व को समझती है क्योंकि इसने भारत को आर्थिक, वित्तीय और वैश्विक लाभ पहुंचाया है।
आज भारतीय डायस्पोरा विश्व की संस्कृति में एक महत्वपूर्ण और कुछ अर्थों में विशिष्ट बल बनाता है। इस अनुभाग में भारत सरकार द्वारा भारतीय डायस्पोरा को प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं और प्रोत्साहनों का ज्ञान गहराई से देते हुए उसकी बोधात्मक आवश्यकताओं को पूरा किया गया है।
कुलीनवर्ग उस सामाजिक वर्ग को कहा जाता है जिसके सदस्यों को समाज के अन्य वर्गों की तुलना में अधिक प्रतिष्ठा, मान्यता और अधिकार दिए जाएं। आम तौर पर इस वर्ग में सदस्यता किसी देश या समाज के शासकों द्वारा दी जाती है और अक्सर इसके सदस्यों को उनका दर्जा दर्शाने वाली उपाधियां भी मिलती हैं, जैसे कि राजा, ड्यूक, कुंवर, राजकुमारी, ख़ातून, इत्यादि। अधिकतर समाजों में कुलीनवर्ग के सदस्य कुलीनवर्गी परिवार में जन्म लेने के आधार पर स्वयं भी कुलीनवर्गी हो जाते हैं। कुलीनवर्ग के भीतर और भी श्रेणीकरण होता है, जिसमें कुछ उपवर्ग ऊंचे और कुछ नीचे के माने जाते हैं, हालांकि पूरा कुलीनवर्ग ही सभी अन्य वर्गों से ऊंचा होता है। कुलीनवर्ग का सर्वोच्च स्थान शासक का होता है, जैसे कि सम्राट, महारानी, वग़ैरह। भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और श्रीलंका जैसे आधुनिक गणतंत्रों में आमतौर पर कोई सरकारी-मान्य कुलीनवर्ग नहीं होता, लेकिन संयुक्त राजशाही और सउदी अरब जैसी आधुनिक राजशाहियों में यह आज भी मिलते हैं।
शासकों द्वारा मिली मान्यता ही कुलीनवर्ग को समाज के अन्य उच्च वर्गों से अलग करती है। ऐतिहासिक रूप से देशों की राजव्यवस्था में अक्सर व्यापार में धनि, युद्ध में पराक्रमी या कुलीनवर्ग में विवाह या किसी अन्य कारण से शासकों की दया-दृष्टि पाने वाले साधारण व्यक्तियों को कुलीनवर्ग में सदस्यता दे दी जाती थी और फिर उनके बच्चे जन्म से ही इस कुलीनवर्ग के सदस्य कहलाते थे। इसके विपरीत यदि कुलीनवर्ग का कोई सदस्य शासकों को बुरा लगे तो उनकी उपाधियां, धन-संपत्ति या अन्य शक्ति छीनकर उन्हें कुलीनवर्ग से बेदख़ल भी कर दिया जाता था।
चिर प्रणम्य यह पुष्य अहन, जय गाओ सुरगण,
आज अवतरित हुई चेतना भू पर नूतन !
नव भारत, फिर चीर युगों का तिमिर-आवरण,
तरुण अरुण-सा उदित हुआ परिदीप्त कर भुवन !
सभ्य हुआ अब विश्व, सभ्य धरणी का जीवन,
आज खुले भारत के संग भू के जड़-बंधन !
- सुमित्रानंदन पंत
पन्द्रह अगस्त उन्नीस सौ सैंतालीस शीर्षक की इस कविता के बोल अंदाज़ा दिलाते हैं नए और स्वतंत्र भारत का नियति से कैसा साक्षात्कार होने वाला था. यह तारीख़ स्वतंत्रता दिवस पर देश के लिए आजादी का उत्सव लेकर आई तो वहीं दूसरी तरफ हजारों की संख्या में भारत माता के उन वीर सपूतों को याद देती रही, जिन्होंने हंसते हुए देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी. इसी दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इंडिया गेट के पास प्रिंसेस पार्क में राष्ट्रीय झंडा फहराया था. लुइस माउंटबेटन उनके बगल में खड़े थे. तिरंगा झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया गया और 31 तोपों की सलामी दी गई.
आजादी और बंटवारे के बाद नेहरू का भाषण आज भी प्रासंगिक
नेहरू ने कहा था- “कई साल पहले हमने भाग्य को बदलने का प्रयास किया था और अब वो समय आ गया जब हम अपनी प्रतिज्ञा से मुक्त हो जाएंगे. पूरी तरह से नहीं लेकिन ये महत्वपूर्ण है. आज रात 12 बजे जब पूरी दुनिया सो रही होगी उस समय भारत स्वतंत्र जीवन के साथ नई शुरूआत करेगा.” नेहरू के भाषण ने भारत के लोगों के लिए एक नई, मुक्त सुबह की उम्मीद जगाई और देश को भौगोलिक और आंतरिक रूप से सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने के बावजूद भी साहस को प्रेरित किया.
'सालों से शोषित आत्मा कह सकती है अपनी बात'
नेहरू ने अपने भाषण में कहा- "ये ऐसा समय होगा जो इतिहास में बहुत कम देखने को मिलता है. पुराने से नए की ओर जाना, एक युग का अंत हो जाना, अब सालों से शोषित देश की आत्मा अपनी बात कह सकती है." उन्होंने कहा कि यह संयोग है कि हम पूरे समर्पण के साथ भारत और उसकी जनता की सेवा के लिए प्रतिज्ञा ले रहे हैं. इतिहास की शुरुआत के साथ ही भारत ने अपनी खोज शुरू की और न जाने कितनी सदियां इसकी भव्य सफलताओं और असफलताओं से भरी हुई हैं.
उन्होंने कहा कि समय चाहे अच्छा हो या बुरा, भारत ने कभी इस खोज से नजर नहीं हटाई, कभी अपने उन आदर्शों को नहीं भुलाया जिसने आगे बढ़ने की शक्ति दी. आज एक युग का अंत कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ भारत खुद को खोज रहा है. आज जिस उपलब्धि की हम खुशियां मना रहे हैं, वो नए अवसरों के खुलने के लिए केवल एक कदम है. इससे भी बड़ी जीत और उपलब्धियां हमारा इंतजार कर रही हैं. क्या हममे इतनी समझदारी और शक्ति है जो हम इस अवसर को समझें और भविष्य में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करें?
भविष्य में आराम नहीं करना
जवाहर लाल नेहरू ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि भविष्य में हमें आराम नहीं करना है और न चैन से बैठना है बल्कि लगातार कोशिश करनी है. इससे हम जो बात कहते हैं या कह रहे हैं उसे पूरा कर सकें. भारत की सेवा का मतलब है करोड़ों पीड़ितों की सेवा करना. इसका अर्थ है अज्ञानता और गरीबी को मिटाना, बीमारियों और अवसर की असमानता को खत्म करना. हमारी पीढ़ी के सबसे महान व्यक्ति की यही इच्छा रही है कि हर आंख से आंसू मिट जाएं.
उन्होंने कहा- शायद यह हमारे लिए पूरी तरह से संभव न हो पर जब तक लोगों कि आंखों में आंसू हैं और वो पीड़ित हैं तब तक हमारा काम खत्म नहीं होगा और इसलिए हमें मेहनत करना होगा जिससे हम अपने सपनों को साकार कर सकें. ये सपने भारत के लिए हैं, साथ ही पूरे विश्व के लिए भी हैं. आज कोई खुद को बिलकुल अलग नहीं सोच सकता क्योंकि सभी राष्ट्र और लोग एक दूसरे से बड़ी निकटता से जुड़े हुए हैं. जिस तरह शांति को विभाजित नहीं किया जा सकता, उसी तरह स्वतंत्रता को भी विभाजित नहीं किया जा सकता. इस दुनिया को छोटे-छोटे हिस्सों में नहीं बांटा जा सकता है. हमें ऐसे आजाद महान भारत का निर्माण करना है जहां उसके सारे बच्चे रह सकें.
एक ऐसा इतिहास शुरू हुआ जिसे हम लिखेंगे
नेहरू ने कहा था आज सही समय आ गया है, एक ऐसा दिन जिसे भाग्य ने तय किया था और एक बार फिर सालों के संघर्ष के बाद, भारत जागृत और आजाद खड़ा है. हमारा अतीत हमसे जुड़ा हुआ है, और हम अक्सर जो वचन लेते रहे हैं उसे निभाने से पहले बहुत कुछ करना है. लेकिन फिर भी निर्णायक बिंदु अतीत हो चुका है, और हमारे लिए एक नया इतिहास शुरू हो चुका है, एक ऐसा इतिहास जिसे हम बनाएंगे और जिसके बारे में और लोग लिखेंगे.
पंडित नेहरू ने कहा था कि ये हमारे लिए एक सौभाग्य का समय है, एक नए तारे का जन्म हुआ है, पूरब में आजादी का सितारा. एक नई उम्मीद का जन्म हुआ है, एक दूरदर्शिता अस्तित्व में आई है. काश ये तारा कभी अस्त न हो और ये उम्मीद कभी धूमिल न हो. हम हमेशा इस आजादी में खुश रहें. आने वाला भविष्य हमें बुला रहा है.
16 अगस्त को लाहौरी गेट पर फहराया गया तिरंगा
पंडित नेहरू ने 16 अगस्त 1947 को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को 17वीं शताब्दी के स्मारक के मुख्य द्वार लाहौर गेट ऊपर फहराया. इसे लाहौरी गेट इसलिए कहा गया क्योंकि इसका दरवाजा के सामने से सड़क उस वक्त लाहौर की ओर जाती थी. अब हम हर स्वतंत्रता दिवस पर गर्व के साथ देखते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री लाल किले के ऊपर तिरंगा फहराते हैं और उसके बाद बाद इसके प्राचीर से भाषण देते हैं.
जवाहर लाल नेहरू ने 16 अगस्त को तिरंगा झंडा फहराया था न कि 15 अगस्त को. उनका पहला भाषण हिंदी में दिया गया था. 1947 से लेकर 1963 तक नेहरू ने किले से 17 भाषण दिए थे. नेहरू ने 14 अगस्त की आधी रात को वायसराय लॉज जो मौजूदा राष्ट्रपति भवन है, वहां से ऐतिहासिक भाषण दिया था.
नेहरु की जीवन यात्रा: 15 साल की आयु में पढ़ाई के लिए गए इंग्लैंड
पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को हुआ था. उन्होंने शुरुआती शिक्षा घर पर ही प्राइवेट ट्यूटर के मार्गदर्शन में की. 15 साल की आयु में वह इंग्लैंड चले गए और हैरो में दो साल के बाद कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और वहां से नेचुरल विज्ञान से डिग्री ली. साल 1912 में वह भारत लौट आए और सीधे राजनीति में आ गए. एक छात्र के रूप में भी, वह उन सभी राष्ट्रों के संघर्ष में रुचि रखते थे जो विदेशी प्रभुत्व के अधीन थे.
1912 में, उन्होंने एक प्रतिनिधि के रूप में बांकीपुर कांग्रेस में भाग लिया और 1919 में होम रूल लीग, इलाहाबाद के सचिव बने. साल 1916 में उनकी महात्मा गांधी के साथ पहली बैठक हुई थी और उनसे वह काफी प्रभावित हुए थे. 1920 में यूपी के प्रतापगढ़ जिले में उन्होंने पहला किसान मार्च आयोजित किया. 1920-22 के बीच असहयोग आंदोलन के लिए उन्हें दो बार जेल भेजा जाना पड़ा था.
आजादी की लडाई में 9 बार जेल गए नेहरू
1923 के सितंबर महीने में पंडित नेहरू ऑल इंडिया कांग्रेस के महासचिव बने. उन्होंने इटली, स्वीटजरलैंड, इंग्लैंड, बेल्जियम, जर्मनी और रूस की 1926 में यात्राएं की. 19129 में नेहरू भारतीय नेशनल कांग्रेस के लाहौर सेशन के प्रसिडेंट चुने गए, जहां पर एक ही लक्ष्य निर्धारित किया गया- आजादी. 1930-35 के दौरान कांग्रेस की तरफ से शुरू किए गए नमक सत्याग्रह और अन्य आंदोलन के चलते उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा. उन्होंने 14 फरवरी 1935 को अल्मोड़ा जेल में अपनी जीवनी (Biography) पूरी की थी.
7 अगस्त 1942 को नेहरू मुंबई के एआईसीसी सेशन में भारत छोड़ो प्रस्ताव लेकर आए. 8 अगस्त 1942 को उन्हें अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तार कर अहमदनगर किला ले जाया गया. यह उनकी सबसे लंबे समय तक और आखिरी जेल थी. कुल मिलाकर वह 9 बार जेल गए. 6 जुलाई 1946 को नेहरू को कांग्रेस का चौथी बार अध्यक्ष चुना गया और उसके बाद 1951 से 1954 तक तीन बार फिर चुने गए.
1. अच्छी नस्ल के पशु किस प्रदेश में पाए जाते हैं?
(अ) दक्षिणी भारत में (ब) गुजरात और राजस्थान में (स) पूर्वोत्तर प्रदेश में (द) तराई प्रदेशों में
2. भारत में पशुओं की दशा सुधारना अति आवश्यक है, क्योंकि पशुओं का महत्वपूर्ण योगदान किस क्षेत्र में है?
(अ)कृषि की उन्नति में (ब) कृषक को संपन्न बनाने में (स) राष्ट्रीय आय की वृद्धि में (द) उक्त सभी में
3. अखिल भारतीय आधार ग्राम योजना किस पंचवर्षीय योजना के अधीन आरंभ की गई थी?
(अ) प्रथम पंचवर्षीय योजना (ब) द्वितीय पंचवर्षीय योजना (स) तृतीय पंचवर्षीय योजना (द) चतुर्थ पंचवर्षीय योजना
4. गन्ने से गुड़ बनाते समय छोटे कढ़ाये का तापमान निम्नलिखित में से कौन सा होना चाहिए?
(अ) 80-100 अंश सेंटीग्रेट (ब) 100-110 अंश सेंटीग्रेट (स)118 से 120 अंश सेंटीग्रेट (द) 140 अंश सेंटीग्रेट
5. खोजी कुत्ते द्वारा खोजा गया साक्ष्य किस श्रेणी में आता है?
(अ) मौखिक साक्ष्य (ब) दस्तावेजी साक्ष्य (स) अनुश्रुत साक्ष्य (द) वैज्ञानिक साक्ष्य
6. अप्सरा क्या है?
(अ) विश्व सुंदरी (ब)अंतरिक्ष यान (स) बॉलीवुड की अभिनेत्री (द) परमाणु रियेक्टर
7. डीपीटी दवाई एक बच्चे को किस बीमारी के बचाव के लिए दी जाती है?
(अ) पोलियो, चेचक, डिफ्थीरिया को रोकने हेतु (ब) डिफ्थीरिया, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु (स) चेचक, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु (द) पोलियो टिटनेस, कुकुरखांसी को रोकने हेतु
8. निम्नलिखित में से कौन सा दिन इंटरनेशनल डे अर्गेस्ट ड्रग एब्यूज एंड इल्लिसिट ट्रैफिकिंग के रूप में मनाया जाता है?
(अ) 26 जून (ब) 26 जुलाई (स) 26 अगस्त (द) 26 मई
9. एशिया में विश्व की कितनी प्रतिशत जनसंख्या निवास करती हंै?
(अ) 40 (ब) 45 (स) 55 (द) 70
10. माओरी जनजाति का निवास स्थान कहां है?
(अ) इंग्लैंड (ब)न्यूजीलैंड (स) ग्रीनलैंड (द) आयरलैंड
11. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक पामेला हिक्स द्वारा लिखित है?
(अ) सिस्टर्स (ब) सल्ट्रीडेज (स) स्पीड पोस्ट (द)इंडिया रिमेम्बर्ड: ए पर्सनल एकाउंट ऑफ द माउंटबेटंस ड्यूरिंग व ट्रांसफर ऑफ पॉवर
12. अग्निशमन सेवा दिवस कब मनाया जाता है?
(अ)19 अप्रैल (ब) 20 जून (स) 14 अप्रैल (द) 6 अगस्त
13. गैट के अंतिम और विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक कौन थे?
(अ) लारी कोलिंस (ब) आर्थर डंकल (स) एजेर वीजमैन (द) बॉब हंटर
14. हर साल नोबेल पुरस्कार एल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर दिए जाते हैं। यह तिथि कौन सी है?
(अ) 30 जून (ब) 13 जुलाई (स) 12 अगस्त ( द) 10 दिसंबर
15. हड़प्पा सभ्यता के विलुप्त हो जाने का क्या कारण माना जा सकता है?
(अ) हड़प्पा सभ्यता के विस्तार के साथ भूमि की उवर्रता का निरंतर कम होना (ब) बाढ़ों का आना (स) विजातियों का आक्रमण (द) उपर्युक्त सभी कारण
16. 1961 ई. में बी.बी. लाल तथा बी.के. थापर के निर्देशन में किस सैंधव स्थल का उत्खनन किया गया?
(अ) कालीबंगा (ब) सुत्कागेन्डोर (स) लोथल (द) सोतकाकोह
17. भारत की राष्ट्रीय आय में किस क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक अधिक है?
(अ) प्राथमिक (ब) द्वितीयक (स) तृतीयक (द) तीनों का योगदान समान है
18. किस क्षेत्र में सर्वाधिक रोजगार श्रम शक्ति को प्राप्त है?
(अ) प्राथमिक (ब) द्वितीयक (स) तृतीयक (द) तीनों क्षेत्रों में रोजगार समान है
19. भारतीय रेलवे कुल कितने जोन में विभाजित है?
(अ) 9 (ब) 16 (स) 18 (द) 20
20. बेंगुएला किस प्रकार की जलधारा है?
(अ) उत्तरी अफ्रीका के पश्चिमी तट पर प्रवाहित होने वाली ठंडी जलधारा (ब)ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर प्रवाहित होने वाली गर्म जलधरा (स) दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट पर प्रवाहित होने वाली ठंडी जलधारा (द) दक्षिणी अफ्रीका के पश्चिमी तट पर प्रवाहित होने वाली ठंडी जलधारा
21. निम्नलिखित आदिवासी समुदायों में से कौन सा नीग्रिटो प्रजाति का है?
(अ) बद्दू (ब) किरगीज (स) सेमांग (द) मसाई
22. न्यूजीलैंड की राजधानी निम्र में से कौन सी है?
(अ) हैमिल्टन (ब) सोफिया (स) लागोस (द) वेलिंगटन
23. संसार का सबसे बड़ा नगरीय समूह निम्र में से कौन सा है?
(अ)मैक्सिको नगर (ब)न्यूयॉर्क (स) लंदन (द) टोक्यो-योकोहामा
24. कौन सा भारतीय राज्य केसर का सबसे बड़ा उत्पादक है?
(अ) मध्यप्रदेश (ब) हिमाचल (स) असम (द) जम्मू और कश्मीर
25. ब्रिटेन की संसद मदर ऑफ पार्लियामेंट किसे कहा जाता है?
(अ) हाउस ऑफ लार्डस् (ब) हाउस ऑफ पार्लियामेंट (स) ब्रिटेन हाउस (द) उक्त में से कोई नहीं
26. सिंधु घाटी सभ्यता जानी जाती है?
(अ) अपने नगर नियोजन के लिए (ब) मोहन जोदड़ो और हड़प्पा के लिए (स) अपने कृषि संबंधी कार्यों के लिए (द) अपने उद्योगों के लिए
27. वृहत ज्वार कब आता है?
(अ) जब सूर्य तथा चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं (ब) जब सूर्य तथा चंद्रमा समकोण बनाते हैं (स) जब सूर्य तेज हवा चल रही हो (द) जब रात बहुत ठंडी हो
सही जवाब- 1.(ब)गुजरात और राजस्थान में, 2.(द) उक्त सभी में, 3.(अ)प्रथम पंचवर्षीय योजना, 4.(स)118 से 120अंश सेंटीग्रेट, 5.(द) वैज्ञानिक साक्ष्य, 6.(द) परमाणु रियेक्टर, 7.(ब) डिफ्थीरिया, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु, 8.(अ) एम.एस.स्वामीनाथन, 9.(स) 55, 10.(ब)न्यूजीलैंड, 11.(द) इंडिया रिमेम्बर्ड: ए पर्सनल एकाउंट ऑफ द माउंटबेटंस ड्यूरिंग व ट्रांसफर ऑफ पॉवर, 12.(स) 14 अप्रैल, 13.(ब)आर्थर डंकल, 14.( द) 10 दिसंबर, 15.(द) उपर्युक्त सभी कारण, 16.(अ) कालीबंगा, 17.(ब) द्वितीयक, 18.(अ) प्राथमिक, 19.(ब)16, 20.(द) दक्षिणी अफ्रीका के पश्चिमी तट पर प्रवाहित होने वाली ठंडी जलधारा, 21.(स)सेमांग, 22.(द) वेलिंगटन, 23.(द)टोक्यो-योकोहामा, 24.(द) जम्मू और कश्मीर, 25.(अ) हाउस ऑफ लार्डस, 26.(अ)अपने नगर नियोजन के लिए, 27.(अ) जब सूर्य तथा चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं।
माच्चू-पिच्चू के पहाड़ों पर रेड इंडियनों द्वारा प्राचीन काल में बनाए गए माच्चू-पिच्चू नगर को गैर अधिकारिक रूप से दुनिया के सात आश्चर्यों में शामिल किया गया है। यह नगर पेरू देश का हिस्सा है। 23 जुलाई 1911 को इन अद्भुत इंका अवशेषों को खोज निकाला था।
ये शिखर इंका सभ्यता के अवशेषों को अपने में समेटे हुए हैं। ज्यादातर लोगों के लिए समुद्र तल से 2350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माच्चू-पिच्चू के शिखरों की यात्रा अपने आप में एक दुर्लभ अनुभव होती है। इंका सभ्यता के इस गुमशुदा शहर (लॉस्ट सिटी) जाने के दो ही तरीके हैं, या तो पेरू रेल की ट्रेनों से या फिर पैदल।
सिल्वर पोमपानो एक पोत है, यह पोत भारतीय जलक्षेत्र में मत्स्य संबंधी अनुसंधान कार्य के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पोत का निर्माण गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने किया है और इस पर कीब 4.75 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस पोत को केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई), कोच्चि ने हाल ही में 19.5 मीटर लंबा मत्स्य अनुसंधान पोत एफ.वी. सिल्वर पोमपानो खरीदा है। यह खरीद भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान परिषद की परियोजना राष्ट्रीय जलवायु अनुकूल कृषि पहल के अंग के रूप में की गई है।
इस पोत पर 4 स्ट्रॉक वोल्वो पेन्टा मेक 500 एचपी / 1800 अरपीएम मरीन इंजन लगा है। जहाज की मुख्य डेक में वैज्ञानिकों और चालक दल के लिए केबिन, वेट लेबोरेट्री, मौसम केंद्र, गैली, मेस रूम और शौचालय बना है। हाइड्रोलिक रूप से संचालित ट्रॉल में 1000 मीटर लंबा, 12 मिमी व्यास का इस्पात का तार प्रत्येक ड्रम में लगा है। यह 0 से 40 मीटर प्रति मिनट की गति से चलता है जो मुख्य इंजन से हाइड्रॉलिक पॉवर खींचता है।
यह पोत प्रायोगिक ट्रॉल फिशिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें सागर की तली और पानी के बीच में ट्रॉलिंग शामिल होगी। इसमें इसाक-किड मिल्ड-वाटर ट्रॉल सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। मछली का संग्रह और नमूने लेने का कार्य समुद्र वैज्ञानिक मानदंडों के अनुरूप किया जाएगा। इस जहाज में अंडरवे सीटीडी सैम्पलर, डॉप्लर करंट मीटर, क्लोरोफिल मापने के लिए उपकरण, जूप्लांकटन, टीएसएस और सेडीमेंट सैम्पलिंग के लिए उपकरण लगे हैं। प्रारंभिक विश्लेषण और अन्य विश्लेषण के लिए नमूने नियत करने के लिए जहाज पर ही प्रयोगशाला है। वर्षा, आर्द्रता जैसे वायुमण्डलीय मानदंड जुटाने के लिए ऑटोमैटिक मौसम केंद्र है। जहाज पर जीवन रक्षक सभी उपकरण (एलएसए) लगाए गए हैं। आग बुझाने के लिए अग्निरोधी उपकरण और होज भी उपलब्ध कराए गए हैं। जहाजरानी महानिदेशक ने जहाज पर लगे नॉटिकल, रेडियो और मछलियों की तलाश करने के उपकरणों का अनुमोदन किया है।
किसी ज्वालामुखी के विस्फोट के परिणाम स्वरूप अस्तित्व में आई एक कुण्ड या पात्र सदृश रचना भूवैज्ञानिक भाषा में ज्वालामुख-कुण्ड कहलाती है।
अंग्रेजी और अन्य यूरोपीय भाषायों मे इसे कैल्डेरा (Caldera) कहते हैं, जो एक स्पैनिश शब्द है पर इसका मूल लैटिन भाषा के कैल्डेरिया में निहित है जिसका अर्थ -खाना पकाने का बर्तन, होता है।
वरमूल की जड़ को गांवों के लोग त्रिकुटा (सोंठ, मिर्च, पीपल) और तक्र (मट्ठे) के साथ सूप बनाकर बुखार में देते हैं। यदि जानवरों को लू लग जाए या गर्मी के कारण उनकी बाहरी त्वचा लाल पड़ जाए, तो ऐसी दशा में इसकी जड़ को गुड़ के साथ ठंडे पानी में घोलकर पिलाने से आराम मिलता है। बरमूल के पत्तों की सब्जी बुखार में देने से भी लाभ मिलता है। कुछ लोग इसके पत्तों की सब्जी बनाकर खाते हैं।
विभिन्न भाषाओं में नाम-हिन्दी - नरमूला, गुढ़वाली- बरमूला, लैटिन - मेगाकारपिआ पोलिऐंडरा।
बैकवाटर्स नदियों के मुहाने के उन स्थानों पर बनते हैं जहां नदियों का तल समुद्र तल के लगभग बराबर हो। ऐसे में ज्वार उठने पर खारा समुद्री जल नदी की धारा के साथ साथ काफी पीछे तक चला जाता है। रेतीले तट और लहरें नदी के पन्वाह को समुद्र में मिलने से रोक देती हैं जिससे नदी के मुहाने में पानी का पन्वाह स्थिर सा हो जाता है। ज्वार अवधि के पूरा होने पर भी यह जल बहुत धीरे-धीरे ही सागर में मिल पाता है या फिर से ज्वार आने पर मिल पाता है। इससे नदी का मुहाना भी एक बार खारे पानी से भर जाता है।
ऐसी ही जगहों पर मैन्गनेव उगते हैं। यानी समुद्र तटों के किनारे उगने वाली वनस्पति जिनमें झाडिय़ां भी होती हैं तो छोटे-बड़े वृक्ष आदि भी। मैन्गनेव बैकवाटर्स, नदी के मुहानों, कुछ खाडिय़ों व समुद्र के किनारे पर ही मिलते हैं। मसलन केरल में, जहां पर अनेक स्थानों पर बैकवाटर्स तो हैं लेकिन वहां बैकवाटर्स में मैन्गनेव देखने में नहीं आते हैं। फिर भी केरल के बैकवाटर्स अपने आप में सुन्दर हैं जो वहां के पर्यटन का मुख्य आधार हैं।
जानुस, शनि का छठा ज्ञात चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है 15 लाख 1 हजार 472 किमी शनि से और व्यास है 178 किमी। ग्रीक मिथकों के अनुसार जानुस द्वार का देवता है जिसके सामने और पीछे दो चेहरे हंै। जानुस से अंग्रेजी महीने जनवरी का नाम बना है।
इसकी खोज 1966 मे औडौइन डाल्फस ने की थी। डाल्फस ने इसे खोजा था, लेकिन यह तय नहीं था कि यह जानुस है या एपिमैथ्युस ! 1977 में फाउंटेन और लार्शन ने यह साबित कर दिया कि जानुस और एपिमैथ्युस दो अलग-अलग चन्द्रमा हैं। वायेजर 2 ने यह प्रमाणित कर दिया कि एपिमैथ्युस और जानुस एक ही कक्षा में परिक्रमा करने वाले दो चन्द्रमा हैं।
जानुस और एपिमैथ्युस सहकक्षीय चन्द्रमा हंै। दोनों के कक्षा की त्रिज्या में 50 किमी का अंतर है जो कि उनके व्यास से भी कम है। दोनों की कक्षीय गति भी लगभग समान है और दोनों में से जो निचला होता है वह थोड़ी अधिक गति से धीरे धीरे दूसरे से आगे बढ़ जाता है। जैसे ही दोनों चन्द्रमा एक दूसरे के पास आते हैं दोनों में संवेग का आदान प्रदान होता है जिससे नीचे वाला चन्द्रमा उपर की कक्षा में आ जाता है और ऊपर वाला चन्द्रमा नीचे की कक्षा में आ जाता है। इस तरह दोनों अपनी जगह की अदला बदली कर लेते हैं। यह अदला बदली हर चार वर्ष में होती है।
जानुस पर क्रेटरों की भरमार है जिसमे कुछ क्रेटर 30 किमी व्यास से बड़े हैं। इसकी सतह प्रामेथ्युस से पुरानी लेकिन पेन्डोरा से नई है। इस चन्द्रमा पर 30 किमी व्यास के कई क्रेटर हंै और कुछ छोटी पर्वत श्रेणी तथा घाटियां भी हैं। एपीमैथ्युस पर के ढेर सारे क्रेटर यह दर्शाते हंै कि एपिमैथ्युस बहुत पुराना चन्द्रमा है।
शित्जोफ्रेनिया एक जीन है, जो मानसिक बीमारी का कारक बनता है। शित्जोफ्रेनिया के शिकार लोगों में भ्रम, भूलना, बोलने और सोचने में अटकने जैसी दिक्कतें होती हैं।
दुनिया भर में इंसानों के शित्जोफ्रेनिया का शिकार बनने का खतरा करीब एक फीसदी है लेकिन उत्तर पूर्वी फिनलैंड में इस मानसिक बीमारी का खतरा दुनिया के बाकी हिस्से के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है।
जेम स्ट्रीम पवन
वायुमंडल में अधिक ऊंचाई (8000 से लेकर 12 हजार मीटर) पर क्षोभ सीमा के नीचे 90 अंश से 80 अंश देशांतर के मध्य प्रवाहित होने वाली पछुआ पवन है। यह लगभग 150 से 500 किमी की चौड़ाई तथा कुछ किलोमीटर की मोटाई की पट्टïी में 50 से 60 द्मठ्ठशह्ल वेग से चलती है, परंतु इसकी गति 200 द्मठ्ठशह्ल प्रतिघंटा तक होती है। जी. कोटेश्वरम के अनुसार तिब्बत के पठार पर होने वाला ग्रीष्मकालीन विकिरण इसके लिए उत्तरदायी है।
1. ड्रिप सिंचाई प्रणाली प्रायोगिक तौर पर सर्वप्रथम किस देश में विकसित की गई थी?
(अ) इजराइल (ब) यूएसए (स) ऑस्ट्रेलिया (द) साइप्रस
2. भारत में नहरों द्वारा सिंचाई के जाल (नेटवर्क) में एक छोटी नहर में सामान्यत: कितना पानी छोड़ा जाता है?
(अ) 4 क्यूसेक से कम (ब) 10 क्यूसेक से कम (स) 15-20 क्यूसेक के बीच (द) 25-30 क्यूसेक के बीच
3. गन्ना कोल्हू के बेलन (रोलर) किस इस्पात के बने होते हैं?
(अ) ढलवां इस्पात (ब) गन मेटल (स) उच्च कार्बन इस्पात (द) पिटवां लोहा
4. पौधों में प्रकाश संश्लेषण किस रंग की किरण की उपस्थिति में सबसे अधिक होता है?
(अ) बैंगनी (ब) नीली (स) हरी (द) लाल
5. निम्नलिखित में से अल्प प्रकाशापेक्षी पौधा कौन सा है?
(अ) मटर (ब) चना (स) मक्का (द) कपास
6. मिट्टी की उर्वरता निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करती है?
(अ) मिट्टी का पीएच व जैव पदार्थों की मात्रा (ब) मिट्टी की धनायन विनिमय क्षमता (स) मिट्टी का गठन (द) उपर्युक्त सभी
7. चित्रों के ऐसे संग्रह को क्या कहते हैं, जिनका निवेश प्रलेखों में किया जा सकता है?
(अ) फोटो शॉप (ब) ऑटो आकृतियां (स) शब्द कला (द) क्लिप कला
8. निम्नलिखित में से भारत का वह स्थल या स्मारक कौन सा है, जो यूनेस्को की विश्व सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल नहीं है?
(अ) तिरुपति-तिरुमाल मंदिर (ब) आगरा फोर्ट (स) दिल्ली में हुमायूं का मकबरा (द) केवलादेव नेशनल पार्क
9. राज्य समाजवाद निम्र में से किस पर विश्वास करता है?
(अ) राज्यविहीन समाज में (ब) जनतंत्र में (स) क्रांति में (द) विधिविहीन राज्य में
10. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद संसद को नागरिकता के अधिकार को नियमित करने की शक्ति प्रदान करता है?
(अ) 8 (ब) 9 (स) 10 (द) 11
11. यह किसका कथन है- जब राज्य होगा तो स्वतंत्रता नहीं हो सकती, जब स्वतंत्रता रहेगी तो राज्य अस्तित्व में नहीं रहेगा?
(अ) बेंथम (ब) मिल (स) माक्र्स (द) लेनिन
12. उत्तर भारत में औरंगजेब के विरूद्घ प्रथम संगठित विद्रोह निम्र में से किसके द्वारा किया गया?
(अ) सतनामियों के द्वारा (ब) जाटों के द्वारा (स) बुंदेलों के द्वारा (द) मराठों के द्वारा
13. पानीपत के युद्घ में बाबर के किन तोपचियों ने तोपों का संचालन किया?
(अ) उस्ताद अली ने (ब) जहीरूद्दीन ने (स) उस्ताद अली और मुस्तफा ने (द) उस्ताद अली और बदरूद्दीन
14. मुगल काल में सेना का प्रधान निम्न में से कौन सा था?
(अ) शहना-ए-पील (ब) मीर बक्शी (स) वजीर (द) सवाहेनिगर
15. भारतीय संविधान का अभिभावक कौन है?
(अ) राष्टï्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) सर्वोच्च न्यायालय (द) निर्वाचन आयोग
16. राज्यसभा के गठन में प्रक्रिया, अनुभव एवं सेवा को प्रतिनिधित्व देने में भारतीय संविधान निम्नांकित उदाहरण से प्रभावित हुए थे?
(अ) आयरिश गणतंत्र (ब) कनाडा (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) ऑस्ट्रेलिया
17. शरीर का वजन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(अ) पृथ्वी की सतह पर सभी जगह एक समान होता है (ब)धु्रवों पर अधिकतम होता है (स) विषुवत् रेखा पर अधिकतम होता है (द) मैदानों की तुलना में पहाडिय़ों पर अधिक होता है
18. प्रकाश विद्युत प्रभाव का प्रतिपादन किया ?
(अ) क्रॉम्पटन (ब) मैक्सवेल (स) आइंस्टीन (द) न्यूटन
19. निम्नलिखित में से कौन संसद के किसी भी सदन की कार्यवाही में भाग ले सकते हैं?
(अ) सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश (ब) उपराष्टï्रपति (स) सालिसिटर जनरल (द) एटार्नी जनरल
20. संसदीय शासन प्रणाली की सफलता के लिए आदर्श स्थित क्या है?
(अ) एक प्रधान दल व्यवस्था का होना (ब) द्विदलीय व्यवस्था का होना (स) एक दलीय व्यवस्था का होना (द) बहुदलीय व्यवस्था का होना
21. केंद्रीय उपोष्ण उद्यान संस्थान कहां स्थित है?
(अ) झांसी में (ब) सहारनपुर में (स) लखनऊ में (द) वाराणसी में
22. भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य कहां से प्राप्त हुए हैं?
(अ) लोथल (ब) हड़प्पा (स) मेहरगढ़ (द) मुंडिगाक
23. ओबरा ताप विद्युत केंद्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई?
(अ) सोवियत रूस (ब) जापान (स) जर्मनी (द) अमेरिका
24. सुश्री भाग्यश्री थिप्से का नाम निम्नलिखित में से किस खेल से जुड़ा हुआ है?
(अ) शतरंज (ब) बैडमिंटरन (स) निशानेबाजी (द) तैराकी
25. ओबेदुल्ला गोल्ड कप किस खेल से संबंधित है?
(अ) बैडमिंटन (ब) क्रिकेट (स) हॉकी (द) फुटबॉल
26. टेनिस में ग्रैण्डस्लैम जीतने के लिए खिलाड़ी को निम्नलिखित में से कौन सा एक टूर्नामेंट जीतना आवश्यक है?
(अ) ऑस्ट्रेलियाई ओपन, विम्बलडन, फ्रैंच ओपन, यूएस ओपन (ब) विम्बलडन, फ्रैंच ओपन, यूएस ओपन (स) विम्बलडन, फ्रैंच ओपन, पेगस चेक ओपन, यूएस ओपन (द) डेविस कप, विम्बलडन, फ्रैंच ओपन
27. राजनीतिक दल की परिभाषा सर्वप्रथम दी गई?
(अ)बर्क द्वारा (ब)बेंथम द्वारा (स)लास्की द्वारा (द) हीगेल द्वारा
सही जवाब-1.(अ) इजराइल, 2.(ब)10 क्यूसेक से कम, 3.(अ) ढलवां इस्पात, 4.(द) लाल, 5.(स) मक्का, 6.(द) उपर्युक्त सभी, 7.(द) क्लिप कला, 8.(अ) तिरुपति-तिरुमाल मंदिर, 9.(ब) जनतंत्र में, 10.(द)11, 11.(स) माक्र्स, 12.(ब) जाटों के द्वारा, 13.(स) उस्ताद अली और मुस्तफा ने, 14.(ब) मीर बक्शी, 15.(स)सर्वोच्च न्यायालय, 16.(अ)आयरिश गणतंत्र, 17.(ब)धु्रवों पर अधिकतम होता है, 18.(स)आइंस्टीन, 19.(द) एटार्नी जनरल, 20.(ब)द्विदलीय व्यवस्था का होना, 21.(स)लखनऊ में, 22.(स) मेहरगढ़, 23.(अ) सोवियत रूस,24.(अ) शतरंज,25.(स) हॉकी,26. (अ) ऑस्ट्रेलियाई ओपन, विम्बलडन, फ्रैंच ओपन, यूएस ओपन, 27.(अ)बर्क द्वारा।
रम्बूटान एक मध्यम आकार का उष्णकटिबंधीय पेड़़ का फल है। यह मलेशिया का मूल निवासी है। अफ्रीका, कंबोडिया, कैरिबियन द्वीप, मध्य अमेरिका, भारत, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस सहित कटिबंधों में इसकी खेती की जाती है। थाईलैंड रम्बूटान का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
यह एक लोकप्रिय उद्यान फल पेड़ है और छोटे बगीचे में व्यावसायिक तौर पर उगाया जाता है। रम्बूटान फल लीची की ही सूरत, स्वाद और गुणों वाला होता है। लेकिन इसका आकार थोड़ा बड़ा होता है और इसके छिलके पर रेशे होते हैं। इन रेशों के कारण ही इसको मलेशियन भाषा में रम्बूटान कहा गया। रम्बूटान का अर्थ उनकी भाषा में बाल है। यह दक्षिण पूर्व एशिया का फल है और इसे अपेक्षाकृत अधिक गर्मी और नमी की आवश्यकता होती है।
कृष्णानगर
कृष्णनगर, नदिया जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है, जो पश्चिम बंगाल राज्य का हिस्सा है।
जालांगी नदी के ठीक दक्षिण में स्थित यह शहर सडक़ व रेल जंक्शन और जिले का प्रमुख कृषि वितरण केंद्र है। चीनी मिलें यहां का प्रमुख उद्योग हे और यहां का एक उपनगर, गुर्नी, मिट्टी की रंगीन मूर्तियां बनाने के लिए विख्यात है।
1864 में इस शहर में नगरपालिका का गठन हुआ था। शहर में नदिया के महाराजा का महल और ईसाइयों का धर्म केंद्र स्थित है। यहां पर एक अस्पताल, बागवानी शोध केंद्र, जूट नर्सरी व कृषि प्रशिक्षण केंद्र और कई महाविद्यालय हैं। हर साल इस स्थान पर एक बड़ा मेला लगता है।
तेजबल एक प्रकार का औषधीय पौधा है। विभिन्न रोगों के उपचार में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह स्वाद में तीखा, कड़वा, और उत्तेजक होता है। यह पाचक होता है। यह अरुचि, वात, पित्त, कफ को नष्ट करने वाली होती है। हिचकी, खांसी, मंदाग्नि, मुखरोग, बवासीर और दांत के रोगों के उपचार में इसका इस्तेमाल किया जाता है। तेजबल की छाल लाल मिर्च की समान तीखी होती है।
विभिन्न भाषाओं में नाम- संस्कृत-तेजोवती, तेजस्विनी, हिन्दी- तेजबल, मराठी- तेजबल, गुजराती- तेजबल, बंगाली-तेजबल, अंग्रेजी-टुथएकट्री, लैटिन- जेन्थोक्सायलम होस्टाइल।
सर्वप्रिय योजना
देश की आम जनता को बुनियादी सुविधाओंं की वस्तुएं सस्ते दर पर उपलब्ध कराने के लिए सर्वप्रिय नाम से एक राष्टï्रीय योजना केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसके तहत राशन की दुकानों से खाद्यान्नों के अलावा 11 अन्य वस्तुएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इनमें दालें, नमक, चाय, नहाने का साबुन, तेल और टूथपेस्ट जैसी वस्तुएं शामिल हैं।
राशन की दुकानों पर ये वस्तुएं अपेक्षाकृत कम मूल्य पर आम जनता ॅ को बिना राशन कार्ड के ही उपलब्ध कराई जा रही है। इन सभी ग्यारह वस्तुओं के लिए कोई सब्सिडी नहीं दी जाती है। सर्वप्रिय योजना को चलाने के लिए राष्टï्रीय उपभोक्ता सहकारिता महासंघ नोडल एजेन्सी के रूप में कार्य करता है। यह कंपनियों से थोक में माल खरीदकर न लाभ न हानि के आधार पर उन्हें राज्य सरकारों को दे देता है। जहां से सार्वजनिक वितरण विभाग या किसी अन्य एजेन्सी के माध्यम से इन वस्तुओं को राशन की दुकानों तक पहुंचाया जाता है।
वराह पुराण के अनुसार पृथ्वी पर 66 अरब तीर्थ हैं और वे सभी चातुर्मास में ब्रज में आकर निवास करते हैं। यही वजह है कि ब्रज यात्रा करने वाले हज़ारों श्रद्धालु ब्रज के वनों में डेरा डाले रहते हैं।
ब्रजभूमि की यह पौराणिक यात्रा हज़ारों साल पुरानी है। चालीस दिन में पूरी होने वाली ब्रज चौरासी कोस यात्रा का उल्लेख वेद-पुराण व श्रुति ग्रंथ संहिता में भी है। कृष्ण की बाल क्रीड़ाओं से ही नहीं, सत युग में भक्त ध्रुव ने भी यहीं आकर नारद जी से गुरु मंत्र ले अखंड तपस्या की और ब्रज परिक्रमा की थी। त्रेता युग में प्रभु राम के लघु भ्राता शत्रुघ्न ने मधु पुत्र लवणासुर को मार कर ब्रज परिक्रमा की थी। गली बारी स्थित शत्रुघ्न मंदिर यात्रा मार्ग में अति महत्व का माना जाता है।
द्वापर युग में उद्धव जी ने गोपियों के साथ ब्रज परिक्रमा की। कलि युग में जैन और बौद्ध धर्मों के स्तूप चैत्य, संघाराम आदि स्थल इस परियात्रा की पुष्टि करते हैं। 14वीं शताब्दी में जैन धर्माचार्य जिन प्रभु शूरी की ब्रज यात्रा का उल्लेख आता है। 15वीं शताब्दी में माध्व सम्प्रदाय के आचार्य मघवेंद्र पुरी महाराज की यात्रा का वर्णन है तो 16वीं शताब्दी में महाप्रभु वल्लभाचार्य, गोस्वामी वि_लनाथ, चैतन्य मत केसरी चैतन्य महाप्रभु, रूप गोस्वामी, सनातन गोस्वामी, नारायण भट्ट, निम्बार्क संप्रदाय के चतुरानागा आदि ने ब्रज यात्रा की थी।
इस यात्रा में मथुरा की अंतरग्रही परिक्रमा भी शामिल है। मथुरा से चलकर यात्रा सबसे पहले भक्त धु्रव की तपोस्थली राधा कुण्ड, गोवर्धन, मथुरा मधुवन पहुंचते हंै। यहां से तालवन, कुमुदवन, शांतनु कुण्ड, सतोहा, बहुलावन, राधा-कृष्ण कुण्ड, गोवर्धन, काम्यवन, संच्दर सरोवर, जतीपुर, डीग का लक्ष्मण मंदिर, साक्षी गोपाल मंदिर, जल महल, कुमुदवन, चरन पहाड़ी कुण्ड, काम्यवन, बरसाना, नंदगांव, जावट, कोकिलावन, कोसी, शेरगढ़, चीर घाट, नौहझील, श्री भद्रवन, भांडीरवन, बेलवन, राया वन, गोपाल कुण्ड, कबीर कुण्ड, भोयी कुण्ड, ग्राम पडरारी के वनखंडी में शिव मंदिर, दाऊजी, महावन, ब्रह्मांड घाट, चिंताहरण महादेव, गोकुल, लोहवन के दर्शन करते हैं।
ब्रज चौरासी कोस यात्रा में दर्शनीय स्थलों की भरमार है। पुराणों के अनुसार उनकी उपस्थिति अब कहीं-कहीं रह गयी है। प्राचीन उल्लेख के अनुसार यात्रा मार्ग में 12 वन, 24 उपवन, चार कुंज, चार निकुंज, चार वनखंडी, चार ओखर, चार पोखर, 365 कुण्ड, चार सरोवर, दस कूप, चार बावरी, चार तट, चार वट वृक्ष, पांच पहाड़ और चार झूला आते हैं। 33 स्थल रासलीला के तो हैं हीं, इनके अलावा कृष्ण कालीन अन्य स्थल भी हैं। चौरासी कोस यात्रा मार्ग मथुरा में ही नहीं, अलीगढ़, भरतपुर, गुडग़ांव, फऱीदाबाद की सीमा तक में पड़ता है, लेकिन इसका अस्सी फ़ीसदी हिस्सा मथुरा में है।
ब्रज यात्रा के अपने नियम हैं इसमें शामिल होने वालों के प्रतिदिन 36 नियमों का कड़ाई से पालन करना होता है, इनमें प्रमुख हैं - धरती पर सोना, नित्य स्नान, ब्रह्मचर्य पालन, जूते-चप्पल का त्याग, नित्य देव पूजा, कथासंकीर्तन, फलाहार, क्रोध, मिथ्या, लोभ, मोह व अन्य दुर्गुणों का त्याग प्रमुख है।
कोशल
कोशल प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था। इसका क्षेत्र आधुनिक गोरखपुर के पास था। इसकी राजधानी श्रावस्ती थी ।
चौथी सदी ईसा पूर्व में मगध ने इस पर अपना अधिकार कर लिया। गोंडा के समीप सेठ-मेठ में आज भी इसके भग्नावशेष मिलते हैं। कंस भी यहाँ का शासक रहा जिसका संघर्ष निरंतर काशी से होता रहा और अंत में कंस ने काशी को अपने आधीन कर लिया।
फतेहगढ़ साहिब पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिला का मुख्यालय है। यह जिला सिखों की श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। पटियाला के उत्तर में स्थित यह स्थान ऐतिहासिक और धार्मिंक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। सिखों के लिए इसका महत्व इस लिहाज से भी ज्यादा है कि यहीं पर गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों को सरहिंद के तत्कालीन फौजदार वजीर खान ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया था। उनका शहीदी दिवस आज भी यहां लोग पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं।
फतेहगढ़ साहिब जिला को यदि गुरुद्वारों का शहर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहां पर अनेक गुरुद्वारे हैं जिनमें से गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब का विशेष स्थान है। इसके अलावा भी इस जिले में घूमने लायक अनेक जगह हैं।
रंगभेद नीति
दक्षिण अफ्रीका में नेशनल पार्टी की सरकार द्वारा सन् 1948 में विधान बनाकर काले और गोरों लोगों को अलग निवास करने की प्रणाली लागू की गयी थी। इसे ही रंगभेद नीति कहते हैं। अफ्रीका की भाषा में अपार्थीड का शाब्दिक अर्थ है - अलगाव या पृथकता । यह नीति सन् 1994 में समाप्त कर दी गयी। इसके विरुद्ध नेल्सन मंडेला ने बहुत संघर्ष किया जिसके लिये उन्हें लम्बे समय तक जेल में रखा गया।
1. भारतीय रिजर्व बैंक का एक मुख्य कार्य निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) भारत की विदेश व्यापार नीति तय करना (ब) केंद्रीय बजट तैयार कर संसद में पेश करना (स) भारत सरकार के बैंकर का कार्य करना (द) शेयर बाजारों पर कम्पनियों की लिस्टिंग की अनुमति देना
2. निम्नलिखित में से कौन पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) का सदस्य है?
(अ) बंगलादेश (ब)यूएसए (स) पाकिस्तान (द) लीबिया
3. कुछ प्राइवेट कंपनियां भारत में बैंक खोलना चाहती हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन उन्हें लाइसेंस जारी करेगा?
(अ) कंपनी रजिस्ट्रार (ब) कारपोरेट कार्य मंत्रालय (स) भारतीय बैंक संघ (द) भारतीय रिजर्व बैंक
4. जल संरक्षण की निम्नलिखित में से कौनसी पद्धति का प्रचलन भारत के बहुत से भागों में हैं?
(अ) वर्षा जल संचय (ब) नहर (स) तालाब (द) ट्यूब वेल
5. निम्नलिखित में से क्या एक देश का नाम है?
(अ) दलासी (ब) पोर्तुगीस (स) फ्रेंच (द) जार्जिया
6. निम्नलिखित में से किस बैंक का मुख्यालय कोलकाता में है?
(अ) बैंक ऑफ इंडिया (ब) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (स) इलाहाबाद बैंक (द) सिंडीकेट बैंक
7. किस प्रकार की मिट्टी को कपास की मिट्टी कहते हैं क्योंकि यह कपास उगाने के लिए अच्छी होती है?
(अ) एलुवियल मिट्टी (ब) लाल मिट्टी (स) रेगुर मिट्टी (द) लैटराइट मिट्टी
8. राष्टï्रीय वन आयोग की स्थापना किस वर्ष की गई?
(अ) 1999 (ब) 2000 (स) 2001 (द) 2002
9. बहुचर्चित पुस्तक इंडिया विन्स फ्रीडम के लेखक कौन हैं?
(अ) रफी अहमद किदवई (ब) मौलाना अबुल कलाम आजाद (स) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (द) गोपाल कृष्ण गोखले
10. किंग ऑफ डार्क चैम्बर के लेखक कौन हैं?
(अ) महात्मा गांधी (ब) पंडित जवाहर लाल नेहरू (स) नीरस सी. चौधरी (द) रवींद्रनाथ टैगोर
11. सन् 1858 से भारत में वित्तीय प्रशासन का सर्वोपरि नियंत्रण निम्नलिखित में निहित था?
(अ) भारत में सुप्रीम गवर्नमेंट (ब) ब्रिटिश पार्लियामेंट (स) इंग्लैंड में बोर्ड ऑफ कंट्रोल (द) काउंसिल में सेक्रेटरी ऑफ स्टेट
12. सिविल सेवा के लिए प्रतिस्पर्धा परीक्षा की व्यवस्था सिद्घांत रूप में निम्नलिखित वर्ष में स्वीकार की गई थी?
(अ) 1833 (ब) 1853 (स) 1858 (द) 1882
13. बड़े बांध का विरोध किया जाता है, क्योंकि इससे?
(अ) जनसंख्या के विस्थापन की समस्या उत्पन्न होती है (ब) प्राकृतिक असंतुलन पैदा होता है (स) अत्यधिक धनराशि व्यय करनी पड़ती है (द) इससे अब विशेष लाभ नहीं रह गया है
14. संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना किस तिथि को प्रारंभ की गई?
(अ) 1 अप्रैल, 2001 (ब) 31 दिसंबर, 2000 (स) 25 सितंबर, 2001 (द) 31 मार्च, 2000 को
15. जो विचारक राज्य को संघों का संघ मानते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है ?
(अ)समाजवादी (ब)संघवादी (स)अराजकतावादी (द) बहुलवादी
16. भारत में राज्य विधि की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी जा सकती है?
(अ) केवल राज्य के उच्च न्यायालय में (ब) केवल सर्वोच्च न्यायालय में (स) उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय दोनों में (द) केवल प्रशासनिक न्यायालय (अधिकरण में)
17. अटैक लाइन किस खेल से संबंधित है?
(अ) कबड्डïी (ब) खो-खो (स) फुटबाल (द) वॉलीबाल
18. बुद्घ के जीवन पर 55 पैनलों की भित्ति वाली एक प्राचीन गुफा की खोज की गई है?
(अ)सांची में (ब) बोधगया में (स) मुस्तंग, नेपाल में (द) ल्हासा, तिब्बत में
19. आगरा का ताजमहल निम्र में किसके कारण दुष्प्रभावित हो रहा है?
(अ) ग्रीन हाउस गैसों के कारण (ब) ओजोन के कारण (स) वायु में अत्यधिक आद्र्रता के कारण (द) अम्ल वर्षा के कारण
20. द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का मुख्य घटक है?
(अ) मीथेन (ब) ब्यूटेन (स) बेंजीन (द) एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन का मिश्रण
21. भारत में कलेक्टर का पद औपनिवेशिक शासन ने उधार लिया था?
(अ) इंग्लैंड से (ब) आयरलैंड से (स) आस्ट्रिया से (द) फ्रांस से
22. निम्नलिखित में से कौन सा लक्षण भारतीय परिसंघ और अमेरिकी परिसंघ में समान रूप से पाया जाता है?
(अ) एक ही नागरिकता (ब) संविधान की तीन सूचियां (स) न्यायपालिका की द्वैधता (द) संविधान के निर्वाचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय
23. खाद्य ऊर्जा को हम किस इकाई में माप सकते हैं?
(अ) कैलोरी (ब) केल्विन (स) जूल (द) अर्ग
24. एसआई पद्घति में लेंस की शक्ति की इकाई क्या है?
(अ) वाट (ब) डायोप्टर (स) ऑप्टर (द) मीटर
25. बुध ग्रह सूर्य की परिक्रमा कितने दिन में पूरी करता है?
(अ) 59 दिन (ब) 66 दिन (स) 72 दिन (द) 88 दिन
26. 2001 ई. की जनगणना के अनुसार उत्तरप्रदेश में महिला साक्षरता दर कितनी है?
(अ) 38.87 (ब) 43.53 (स) 33.12 (द) 42.22
27. उत्तरप्रदेश में सबसे ऊंचा बांध कौन सा है?
(अ) माता-टीला (ब) मेजा (स) रिहंद (द) राम-गंगा
सही जवाब-1.(स)भारत सरकार के बैंकर का कार्य करना, 2.(द) लीबिया, 3.(द) भारतीय रिजर्व बैंक, 4.(स) तालाब, 5.(द) जार्जिया, 6.(स) इलाहाबाद बैंक, 7.(स) रेगुर मिट्टी, 8.(द) 2002, 9.(ब) मौलाना अबुल कलाम आजाद, 10.(द) रवींद्रनाथ टैगोर, 11.(ब) ब्रिटिश पार्लियामेंट, 12.(ब) 1853, 13.(ब) प्राकृतिक असंतुलन पैदा होता है, 14.(स) 25 सितंबर, 2001, 15.(द) बहुलवादी, 16.(स) उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय दोनों में, 17.(द) वॉलीबाल, 18.(स) मुस्तंग, नेपाल में, 19.(अ)ग्रीन हाउस गैसों के कारण, 20.(ब) ब्यूटेन, 21.(अ) इंग्लैंड से, 22.(द) संविधान के निर्वाचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय, 23.(अ)कैलोरी, 24.(ब)डायोप्टर, 25.(द) 88 दिन, 26.(द) 42.22, 27.(द) राम-गंगा।
भारत के इतिहास में 9 अगस्त के दिन को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बावज़ूद जब अंग्रेज़ भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आज़ादी की अंतिम जंग का ऐलान कर दिया जिससे ब्रितानिया हुक़ूमत में दहशत फैल गई। 9 अगस्त, सन् 1942 ई. में इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी इसीलिए 9 अगस्त के दिन को इतिहास में अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है। यह आंदोलन मुम्बई के जिस पार्क से शुरू हुआ उसे अब अगस्त क्रांति मैदान के नाम से जाना जाता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अंग्रेज़ों को देश से भगाने के लिए 4 जुलाई, सन् 1942 ई. को एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें कहा गया कि यदि अंग्रेज़ भारत नहीं छोड़ते हैं तो उनके खिलाफ व्यापक स्तर पर नागरिक अवज्ञा आंदोलन चलाया जाए।
पार्टी के भीतर इस प्रस्ताव को लेकर मतभेद पैदा हो गए और प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने पार्टी छोड़ दी। पंडित जवाहरलाल नेहरू और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद प्रस्तावित आंदोलन को लेकर शुरुआत में संशय में थे लेकिन उन्होंने महात्मा गांधी के आह्वान पर अंत तक इसके समर्थन का फ़ैसला किया। वरिष्ठ गांधीवादियों और समाजवादियों जैसे सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. राजेंद्रप्रसाद यहां तक कि अशोक मेहता और जयप्रकाश नारायण ने इस तरह के किसी भी आंदोलन का खुलकर समर्थन किया। आंदोलन के लिए कांग्रेस को हालांकि सभी दलों को एक झंडे तले लाने में सफलता नहीं मिली। इस आह्वान का मुस्लिम लीग, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और हिन्दू महासभा ने विरोध किया। 8 अगस्त सन् 1942 ई. को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बम्बई सत्र में भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया गया।
भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित होने के बारे में ब्रितानिया हुक़ूमत पहले से ही सतर्क थी इसलिए गांधीजी को अगले ही दिन पुणे के आगा खान पैलेस में क़ैद कर दिया गया। अहमदनगर कि़ले में कांग्रेस कार्यकारी समिति के सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार कर बंद कर दिया गया। लगभग सभी नेता गिरफ़्तार कर लिए गए, लेकिन युवा नेत्री अरुणा आसफ अली गिरफ़्तार नहीं की गई और मुम्बई के गवालिया टैंक मैदान में उन्होंने सन् 1942 ई. को तिरंगा फहराकर गांधीजी के भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद कर दिया। गांधीजी का स्वास्थ्य जेल में अत्यधिक बिगड़ गया लेकिन फिर भी उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखने के लिए 21 दिन की भूख हड़ताल की। सन् 1944 ई. में गांधीजी का स्वास्थ्य बेहद बिगड़ जाने पर अंग्रेज़ों ने उन्हें रिहा कर दिया। 1944 के शुरू तक अंग्रेज़ों ने हालात पर काबू पा लिया जिससे बहुत से राष्ट्रवादी अत्यंत निराश हुए। गांधीजी और कांग्रेस को मुहम्मद अली जिन्ना, मुस्लिम लीग, वामपंथियों और अन्य विरोधियों की आलोचना का सामना करना पड़ा।
गोवालिया टैंक मैदान को वर्तमान में अगस्त क्रांति मैदान कहा जाता है। मुंबई के नाना चौक (ग्रांट रोड) के कऱीब स्थित है ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान। इसी मैदान से 71 साल पहले महात्मा गांधीजी ने 8 अगस्त, 1942 को अंग्रेज़ों के खिलाफ भारत छोड़ो का बिगुल फूंका था।
19 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बसे इस मैदान के कुल पांच भाग हैं। इसके एक भाग में गार्डन है, जिसके बीचो-बीच गांधी स्मृति स्तंभ है। सबसे बड़ा हिस्सा अक्सर क्रिकेट खेलने के काम आता है। दो अन्य हिस्सों में बच्चों और बुजुर्गों के लिए पार्क बने हैं। एक हिस्से में छोटा ग्राउंड है। मैदान देश की सबसे बड़ी महानगरपालिका बीएमसी के अंतर्गत आता है, जो इसकी देखभाल करती है, लेकिन इसका ऐतिहासिक महत्व युवा पीढ़ी को बताने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। अगस्त क्रांति मैदान पर आसपास के लोग सुबह, शाम जॉगिंग करते नजर आते हैं। बच्चे खेलते हुए मिलते हैं, जबकि दोपहर के वक्त यह मैदान कामकाजी लोगों का आरामगाह बन जाता है।
राजस्थान के उत्तर पूर्वी रेगिस्थान में स्थित शेखावाटी, भारतीयों के लिए बहुमूल्य ऐतिहासिक स्थल है। महाकाव्य महाभारत में इस स्थान से संबंधित कई संदर्भ मौजूद है, कहा जाता है कि हिन्दुओं के पवित्र वेद ग्रन्थ यहां लिखे गए थे। शेखावाटी का नाम शेखावाटी राजपूतों के नाम पर रखा गया जो इस प्रदेश के प्रमुख शासनकार थे।
अपनी चित्रित हवेलियों, महलों और अन्य कई एतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध शेखावाटी को ऑपन आर्ट गैलरी ऑफ़ राजस्थान के नाम से भी जाना जाता है। नदीने प्रिंस हवेली, मोरारका हवेली म्यूजियम, डॉ.रामनाथ.ए.पोद्दार हवेली म्यूजियम, जगन्नाथ सिंघानिया हवेली और खेत्री महल यहाँ के प्रमुख आकर्षक स्थल है।
1802 में बनाई नदीने प्रिंस हवेली के नये मालिक एक फ्रांसीसी कलाकार ने इसे आर्ट गैलरी और सांस्कृतिक केंद्र में परिवर्तित कर दिया है। डॉ.रामनाथ.ए.पोद्दार हवेली म्यूजियम में राजस्थानी संस्कृती को दर्शाते कई चित्र मौजूद है। मोरारका हवेली म्यूजियम लग भग 250 साल पुराना किला है, जब की खेत्री महल 1770 में बनी बहुमूल्य एतिहासिक धरोहर है, हम यहां प्राचीन वास्तुकला देख सकते हैं।
मंडवा, मुकुंदगढ़ और दुन्द्लोद के किले शेखावाटी के प्रमुख किलों में से है। पर आज मंडवा का किला हेरिटेज होटल बन गया है, जब कि दुन्द्लोद किला यूरोपियन चित्रों के बहुत बड़े संग्रहालय के रूप में परिवर्तित हो गया है। मुकुंदगढ़ किला 8 हजार वर्ग मीटर में फैला है और इसके विशाल बरामदे, आंगन और बारजे देखने लायक है। इनके अलावा यहां पर बनी कई मस्जिदें और हिरण अभयारण्य देखने योग्य स्थान है।