सामान्य ज्ञान
1. पहाड़ी यात्रा या समुद्री यात्रा में चक्कर आने से रोकने की दवा के रूप में प्रयुक्त होने वाला क्लोरोटोन किससे प्राप्त होता है?
(अ) एसीटिक अम्ल से (ब) एसीटल्डिहाइड से (स) फॉर्मल्डिहाइड से (द) एसीटोन से
2. लाल चीटियों में निम्न में से क्या पाया जाता है?
(अ) एसीटिक अम्ल (ब) बेंजोइक अम्ल (स) फॉर्मिक अम्ल (द) सल्फ्यूरिक अम्ल
3. जब चीटियां काटती है, तो वे अंत:क्षेपित करती हैं?
(अ) ग्लेशियम एसीटिक अम्ल (ब) स्टिएरिक अम्ल (स) फॉर्मिक अम्ल (द) लेक्टिक अम्ल
4. वंशागति की इकाई क्या है?
(अ) फीनोटाइप (ब) जीनोटाइप (स) जीन (द) इनमें से कोई नहीं
5. जीन शब्द का प्रतिपादन किसने किया है?
(अ) मॉर्गन (ब) मेंडल (स) जोहान्सन (द) डी ब्रीज
6. खाद्य श्रृंखला से अभिप्राय है, इनमें से किसके द्वारा ऊर्जा अंतरण?
(अ) भूगर्भ से धरातल की ओर (ब) निम्न अक्षांश से उच्च अक्षांश की ओर (स) एक जीवन से दूसरे के (द) नदी द्वारा भूमि के जीवों से सागरीय जीवों को
7. भारत में चलायी जा रही अंत्योदय अन्न योजना किस सरकार की है?
(अ) केन्द्र सरकार (ब) राज्य सरकार (स) विदेश की (द) इनमें से कोई नहीं
8. भारत में प्रथम भारतीय महिला विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की?
(अ) एनीबिसेंट (ब) इंदिरा गांधी (स) डी. के. कार्वे ने (द) उक्त में से कोई नहीं
9. नेतृत्व व्यवहार के पक्ष लक्ष्य विचारधारा के प्रतिमान को विकसित किसने किया था?
(अ) फ्रैड फिडलर ने (ब) रॉबर्ट हाउस ने (स) ब्लैन्वार्ड ने (द) लिकर्ट ने
10. निम्नलिखित किस राज्य की विधानसभा में राज्यपाल दो महिलाओं को नामजद करता है?
(अ) जम्मू-कश्मीर (ब) मध्यप्रदेश (स) बिहार (द) कर्नाटक
11. विधानमंडल द्वारा पारित किसी विधेयक पर राज्यपाल क्या निर्णय ले सकता है?
(अ) स्वीकृत या अस्वीकृत कर सकता है (ब) पुनर्विचार हेतु विधानमंडल में वापस भेज सकता है (स) राष्टï्रपति स्वीकृति हेतु सुरक्षित रख सकता है (द) इनमें से सभी
12. देश में रबी की फसल आमतौर पर किस महीने में बोई जाती है?
(अ) सितंबर (ब) अक्टूबर (स) जून (द) जुलाई
13. लोकसभा या विधानसभा उपचुनाव कितने वर्षों में कराए जा सकते हैं?
(अ) 2 वर्ष बाद (ब) 3 वर्ष बाद (स) 5 वर्ष बाद (द) कभी भी
14. मध्यावधि चुनाव कब कराया जाता है?
(अ) समय के पूर्ण होने से पहले ही जब लोकसभा भंग हो जाए (ब) जब कोई निश्चित सदस्य (स) मतदान के समय जब कोई अंतर न हो (द) जब कभी मंत्रिगण किसी पार्टी से अपना त्यागपत्र देते हैं
15. वकील किस भाषा का शब्द है?
(अ) फारसी का (ब) अरबी का (स) तुर्की का (द) पुर्तगाली का
16. चैतन्य महाप्रभु ने निम्र में से किसकी शिक्षा दी?
(अ) शक्ति की (ब) ज्ञान की (स) वैराग्य की (द) सूफी मत की
17. कर्पूरमंजरी के लेखक राजशेखर किस शासक के दरबार में काम किया करते थे?
(अ) चंद्रगुप्त के दरबार (ब) महेंद्रपाल के दरबार (स) पेशवा के दरबार (द) जहांगीर के दरबार
18. किसके सुझाव पर भारतीयों को साइमन कमीशन से बाहर रखा गया?
(अ) लॉर्ड इरविन (ब) लॉर्ड केनिंग (स) जॉन विलियम्स (द) लॉर्ड डलहौजी
19. ग्रेट डिवाइडिंग रेंज कहां स्थित है?
(अ) अमरीका में (ब) इंग्लैड में (स) फ्रांस में (द) ऑस्ट्रेलिया में
20. पिरेनीज पर्वत निम्न में से किन दो देशों के बीच अंतर्राष्टï्रीय सीमा बनाता है?
(अ) भारत और श्रीलंका के बीच (ब) फ्रांस और स्पेन के बीच (स) ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच (द) पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच
21. भारत में वर्षा की अनिश्चितता प्राय: किस क्षेत्र में देखी जाती है?
(अ) शुष्क क्षेत्र (ब) शीतोष्ण वर्षा वाले क्षेत्र (स) आर्द्र क्षेत्र (द) तटीय क्षेत्र
22. भारत के किस शहर में तापमान का दैनिक औसत अधिकतम होता है?
(अ)कोलकाता (ब) मुंबई (स) दिल्ली (द) चेन्नई
23. दिसंबर माह में भारत के किस स्थान पर सर्वाधिक सौर ऊर्जा मिलती है?
(अ) चेन्नई (ब) कोलकाता (स) दिल्ली (द) लखनऊ
24. भारत के किस भाग में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर, दोनों ओर के मानसून से वर्षा होती है?
(अ) पश्चिम बंगाल (ब) महाराष्टï्र (स) छोटा नागपुर का पठार (द) पंजाब के मैदानी भाग
25. हर वर्ष किस तारीख को दुनिया में अंतर्राष्टï्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है?
(अ) 21 फरवरी (ब) 12 जनवरी (स) 10 दिसंबर (द)21 अक्टूबर
26. पैलियो- वनस्पति के तहत किसका अध्ययन किया जाता है?
(अ) शैवाल (एल्गी) का (ब) फफूंद (फंगी) का (स) जंतु जीवाश्म का (द) इनमें से कोई नहीं
27. कितने प्रतिशत भारतीय हर समय ट्रेन की यात्रा करते हैं ?
(अ) दो प्रतिशत (अ) 1.3 प्रतिशत (स) 2.5 प्रतिशत (द) 20 प्रतिशत
28. सिंह का मूल स्थान क्या है?
(अ)यूरोप (ब)एशिया (स) अफ्रीका (द) इनमें से कोई नहीं
----
सही जवाब- 1.(द) एसीटोन से, 2.(स) फॉर्मिक अम्ल, 3.(स) फॉर्मिक अम्ल, 4.(स)जीन, 5.(स) जोहान्सन, 6.(स) एक जीवन से दूसरे के, 7.(अ) केंद्र सरकार, 8.(स) डी.के. कार्वे ने, 9.(ब) रॉबर्ट हाउस ने, 10.(अ) जम्मू-कश्मीर, 11.(द) इनमें से सभी, 12.(ब) अक्टूबर, 13.(द)कभी भी, 14.(अ) समय के पूर्ण होने से पहले ही जब लोकसभा भंग हो जाए, 15.(ब) अरबी का, 16.(अ)शक्ति की, 17.(ब) महेंद्रपाल के दरबार को, 18.(अ) लॉर्ड इरविन, 19.(द) ऑस्ट्रेलिया में, 20.(ब) फ्रांस और स्पेन के बीच, 21.(द) तटीय क्षेत्र, 22.(स)दिल्ली में, 23.(अ)चेन्नई, 24.(द)पंजाब के मैदानी भाग, 25.(अ)21 फरवरी, 26.(द)इनमें से कोई नहीं, 27.(अ)1.3 प्रतिशत, 28.(अ) यूरोप।
प्योग्लिटाजोन को प्रयोग मधुमेह के इलाज के लिए किया जाता है। यह दवाई 18 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों में टाइप-2 मधुमेह के इलाज के लिए शुगर को नियंत्रण को बढ़ाने के लिए दी जाती है। प्योग्लिटाजोन का विपणन विभिन्न देशों में अलग-अलग ट्रेडमार्क नामों से किया जाता है- जैसे कि अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी में एक्टोस, यूरोप में ग्लस्टीन, भारत में ग्लीजोन (जाइडस कैडिला), भारत में पियोज (यूएसवी लिमिटेड) और मेक्सिको में जैक्टोस।
भारत में इस दवाई की बिक्री और वितरण पर 18 जून 2013 को प्रतिबंध लगा दिया था। कई चिकित्सा क्षेत्र के शोध प्रकाशनों ने इस औषधि से संबंधित सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाये थे जिसके कारण केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया था। पर अब केंद्र सरकार ने औषधि तकनीकी परामर्श बोर्ड (डीएटीबी) के सुझावों के आधार पर यह रोक सशर्त हटाई है। सरकार ने डीएटीबी के सुझाव के आधार पर यह अधिसूचना जारी की है कि प्योग्लिटाजोन का इस्तेमाल मधुमेह के इलाज के लिए प्रथम दवा के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही इस औषधि के डिब्बे पर आवश्यक वैधानिक चेतावनी के साथ बेचा जाना चाहिए। यह चेतावनी लाल रंग के मोटे अक्षरों में अंकित होनी चाहिए।
हस्त एक प्रकार का नक्षत्र हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस नक्षत्र में पैदा हुआ जातक आकर्षक व्यक्तित्व का धनी होता है। हस्त नक्षत्र श्रेणी का 13वां नक्षत्र है। इस नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है। यह पू ष ण ढ प्रथम नाम अक्षर से पहचाना जाता है। नक्षत्र स्वामी चंद्रमा तो राशि कन्या इसका स्वामी बुध है। चंद्र का बुध शत्रु है। वैदिक ज्योतिष हस्त नक्षत्र को एक पुरुष नक्षत्र मानता है जिसका कारण अधिकतर वैदिक ज्योतिषी इस नक्षत्र का सावित्र के साथ गहरा संबंध मानते हैं।
हस्त का शाब्दिक अर्थ है हाथ और इसी के अनुसार वैदिक ज्योतिष में हस्त नक्षत्र को हाथ तथा इसके साथ जुड़ी विशेषताओं के साथ जोड़ा जाता है। वैदिक ज्योतिष में प्रचलित धारणा के अनुसार हाथ की खुली हुई हथेली को इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह माना जाता है।
बारह आदित्यों में से एक माने जाने वाले सावित्र को वैदिक ज्योतिष के अनुसार हस्त नक्षत्र का देवता माना जाता है। सावित्र को वैदिक ज्योतिष में रचना करने की प्रवृति तथा रचना करने को प्रोत्साहन देने की प्रवृति के साथ जोड़ा जाता है तथा सावित्र के चरित्र की ये विशेषताएं हस्त नक्षत्र के माध्यम से प्रदर्शित होती हैं। सावित्र को एक चंचल, चुलबुला तथा हंसमुख देवता भी माना जाता है जो प्रत्येक प्रकार के खेल तथा मनोरंजन को भी प्रोत्साहित करता है तथा विशेषतया उन खेलों को जिनमें शारीरिक क्षमता का प्रयोग होता हो अथवा मानसिक क्षमता का प्रयोग होता हो तथा सावित्र की ये विशेषताएं हस्त नक्षत्र के माध्यम से भी प्रदर्शित होती हैं।
आज भारत में 60 फीसदी से अधिक आबादी एलपीजी गैस का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए करती है। हमारे देश में एलपीजी ईंधन गैस का इस्तेमाल 1955 से शुरू हुआ, जब तत्कालीन बर्मा शैल कंपनी ने मुंबई में एलपीजी की बिक्री शुरू की।
पिछले छह दशकों में एलपीजी सबसे अधिक लोकप्रिय रसोई गैस बन गई है। वर्ष 1978 से पहले एलपीजी की बिक्री केवल स्वदेशी स्रोतों से प्राप्त ईंधन गैस की मात्रा तक सीमित थी। एलपीजी के लिए खोज यूनिटों की स्थापना और तेल शोधन कंपनियों (रिफाइनरी) के विस्तार से एलपीजी ईंधन गैस की उपलब्धता बढऩे पर वर्ष 1980 में एलपीजी की बिक्री बड़े पैमाने पर शुरू की गई। एलपीजी गैस की लोकप्रियता बढऩे से इसकी मांग भी बढ़ती गई, जिसके लिए स्वदेशी उपलब्धता कम पड़ गई और बड़े पैमाने पर एलपीजी का आयात करने की जरूरत महसूस की गई। शुरू के वर्षों में एलपीजी ईंधन गैस की बिक्री केवल शहरी इलाकों में थी, बाद में इसका विस्तार धीरे-धीरे अद्र्धशहरी और ग्रामीण इलाकों तक किया गया।
आज भारत में एलपीजी ईंधन गैस की आपूर्ति 15 करोड़ (1 जुलाई, 2013 को 15.43 करोड़) से अधिक घरों में पहुंच गई है, जिसका मतलब है कि देश की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी इसका इस्तेमाल कर रही है।
अब तक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां कम से कम 20 हजार की आबादी वाले कस्बों और शहरों में एलपीजी की बिक्री कर रही थीं, लेकिन वर्ष 2009 में राजीव गांधी ग्रामीण एलपीजी वितरण योजना की शुरूआत ने छोटे कस्बों और गांवों में भी एलपीजी पहुंच को सुनिश्चित कर दिया है। इस योजना के अंतर्गत एलपीजी के लिए 6619 डिस्ट्रिब्यूटर नियुक्त किये जाने थे, जिनमें से लगभग 2200 ने कार्य करना शुरू कर दिया है, जिससे ग्रामीण इलाकों में इस सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक ईंधन गैस की आपूर्ति होने लगी है। एलपीजी की बिक्री और वितरण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ग्राहक को ऑन लाइन उपलब्ध कराने के लिए 22 जून, 2012 को पारदर्शी पोर्टल की शुरूआत की गई थी।
2012-13 में घरेलू एलपीजी के लिए सब्सिडी की राशि 41,547 करोड़ रूपए थी। सब्सिडी की राशि सही उपभोक्ताओं तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एलपीजी के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत एलपीजी सिलिंडरों पर दी जा रही सब्सिडी की राशि, जो 465 रूपए प्रति सिलिंडर है, लाभार्थी के बैंक खातों में सीधे पहुंचाई जा रही है। प्रायोगिक आधार पर यह योजना 1 जून, 2013 को देश के 18 जिलों में शुरू की गई थी और 1 जुलाई, 2013 को मैसूर में तथा 1 अगस्त, 2013 को मंडी में शुरू की गई। यह योजना 8 राज्यों और 2 केन्द्र शासित प्रदेशों में शुरू की गई है, जहां आधार संख्या के पात्रों की संख्या अधिक है। अब तक के प्राप्त परिणामों के अनुसार एलपीजी के लिए शुरू की गई प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना बहुत सफल रही है। इसके अंतर्गत 40 लाख से अधिक लेन-देन हुए हैं और इन 20 जिलों में आज की तारीख तक एलपीजी उपभोक्ताओं के खातों में 150 करोड़ रूपए से अधिक की राशि सीधे पहुंचाई गई है। 1 सितम्बर 2013 को यह योजना देश के और 35 जिलों में शुरू की जाएगी, जिसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में लागू किया जाएगा।
निर्वाणोपनिषद ऋग्वेद की शाखा से सम्बन्धित उपनिषद है। निर्वाणोपनिषद जो अपने अर्थ को निर्वाण अर्थात मोक्ष को स्पष्ट करता है, जीवन के परम सत्य की रूप रेखा इसी के द्वारा तय हो पाती है सभी प्राणियों का अंतिम लक्ष्य इसी निर्वाण की प्राप्ति है। निर्वाणोपनिषद संसार के आवागमन से मुक्त होने के मुख्य आधार निर्वाण के विषय पर विशद विवरण प्रस्तुत करता है। मोक्ष ही इस बात को स्पष्ट रूप में व्यक्त करता कि निर्वाण का स्वरूप क्या है और किस प्रकार इसे प्राप्त किया जा सकता है।
इस निर्वाण उपनिषद में निर्वाण की खोज एवं रहस्य को व्यक्त किया गया है तथा उस परम सत्य की चर्चा की गई है जहां व्यक्ति विलीन हो जाता है और केवल शून्य ही रह जाता है। जहां ज्योति विलिन हो जाती है सभी सीमाएं असीम में खो जाती हैं तथा जहां प्राणि समा जाता है उस ईश्वर में और शेष ब्रह्म ही रह जाता है। निर्वाणोपनिषद में संन्यासी के सिद्धान्तों को सूत्रात्मक पद्धति द्वारा व्यक्त किया गया है। यहां उन संन्यासियों कि बात की गई है जिन्होंने इस ज्ञान को अपने भीतर समाहित किया है और जो इसे धारण करने योग्य हैं।
भारतीय बैंक उन छात्रों को एजुकेशन लोन देते हैं, जो यहां के नागरिक हैं और देश या विदेश में ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट या प्रोफेशनल कोर्सेज की पढ़ाई कर रहे हैं। इन लोन की रीपेमेंट कोर्स समाप्त होने के 1 साल बाद या छात्र को नौकरी मिलने के 6 महीने बाद (जो भी पहले हो) शुरू होती है। भारत में पढऩे के लिए किसी छात्र को अधिकतम 10 लाख और विदेश में पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपए का लोन मिल सकता है।
एजुकेशन लोन में एकोमोडेशन चार्जेज, बुक्स और इक्विपमेंट खरीदने का खर्च, एग्जामिनेशन और लाइब्रेरी फीस, ट्रैवल का खर्च और छात्र के लिए इंश्योरेंस प्रीमियम शामिल होता है। ऐप्लिकेशन फॉर्म के साथ फीज स्ट्रक्चर और ऐडमिशन लेटर, केवाईसी डॉक्युमेंट्स, उम्र, पहचान और पते का सबूत, बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप और आईटी रिटर्न जैसे इनकम डॉक्युमेंट्स जमा करने होते हैं।
4 लाख रुपए तक के लोन के लिए किसी मार्जिन की जरूरत नहीं होती। 4 लाख रुपए से ज्यादा के लोन के लिए 5 फीसदी मार्जिन भारत में पढ़ाई के लिए और 15 फीसदी विदेश में पढ़ाई के लिए जमा करना होता है। 4 लाख रुपए तक के लोन के लिए सिक्यूरिटी की जरूरत नहीं पड़ती। 4 से 7.5 लाख रुपए तक के लोन के लिए लोन वैल्यू की 100 फीसदी थर्ड-पार्टी गारंटी की जरूरत होती है।
एजुकेशन लोन के लिए प्रोसेसिंग चार्ज नहीं है। इनके लिए इंटरेस्ट रेट्स बैंक के संबंधित बेस रेट्स और एक विशेष मार्क-अप से तय होते हैं, जिनका फैसला बैंक करता है। महिलाओं को कम से कम इंटरेस्ट रेट पर आधा फीसदी की छूट मिलती है। बॉरोअर या को-बॉरोअर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 (ई) के तहत टैक्स बेनेफिट ले सकता है।
1. दसवीं पंचवर्षीय योजना में कितनी वार्षिक आर्थिक विकास दर का प्रस्ताव किया गया?
(अ) 8 प्रतिशत (ब)8.5 प्रतिशत (स)9 प्रतिशत (द) 9.5 प्रतिशत
2. किसी पौधे की जड़ों की वृद्घि में कौन सा पोषक तत्व सहायक होता है?
(अ)नाइट्रोजन (ब)पोटाश (स)फॉस्फोरस (द)इनमें से कोई नहीं
3. केंद्र तथा राज्यों के मध्य कर प्राप्तियों के पुन: वितरण पर सुझाव देना किसका कर्तव्य है?
(अ) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का (ब) भारतीय संसद का (स) वित्त आयोग का (द) योजना आयोग का
4. निम्नलिखित में से कौन सा एक भारतीय प्रशासन के पदों को उनके पदसोपानी अनुक्रम में सही ढंग से प्रस्तुत करता है?
(अ)सचिव, अतिरिक्त सचिव, उप सचिव, संयुक्त सचिव (ब) सचिव, अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव, उपसचिव (स) सचिव, उपसचिव, संयुक्त सचिव, अतिरिक्त सचिव (द) सचिव, संयुक्त सचिव, उपसचिव
5. संगठन का शास्त्रीय सिद्घांत निम्नलिखित में से किसको महत्व देता है?
(अ) मानवीय व्यवहार का अध्ययन (ब) संगठन का वैज्ञानिक रूप (स) संगठन में संरचना का पुनप्र्रारूपण (द) नौकरशाही की तार्किकता
6. भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
(अ)लॉर्ड रिपन (ब) लॉर्ड चेम्सफोर्ड (स) लॉर्ड कर्जन (द) इनमें से कोई नहीं
7. राज्यपाल किसके प्रति उत्तरदायी होता है?
(अ)प्रधानमंत्री (ब) राष्ट्रपति (स)विधानसभा (द) मुख्यमंत्री
8. राज्यपाल को शपथ कौन दिलाता है?
(अ) राष्टï्रपति (ब)भारत के मुख्य न्यायाधीश (स) संबंधित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (द) मुख्यमंत्री
9. भारतीय संविधान में कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने का निम्र में से क्या अभिप्राय है?
(अ) संसद को कानून बनाने का अधिकार नहीं है (ब) कश्मीर का अलग संविधान है (स) केवल राष्टï्रपति अधिनियम बना सकता है (द) केवल विधानसभा को कानून बनाने का अधिकार है
10. देश में गरीबी हटाओ नारे के अंतर्गत बीस सूत्रीय कार्यक्रम किस वर्ष से चलाया जा रहा है?
(अ) वर्ष 1973 (ब)वर्ष 1974 (स) वर्ष 1975 (द) वर्ष 1976
11. सूखे की संभावना वाले क्षेत्रों में सूखा आशंकित क्षेत्र कार्यक्रम (डीपीएपी)किस वर्ष से चलाया जा रहा है?
(अ) वर्ष 1956 (ब) वर्ष 1960 (स) वर्ष 1973 (द)वर्ष 1980
12. तरबूज, खरबूज, ककड़ी और तरकारियों की फसल निम्नलिखित में से क्या कहलाती हैं?
(अ) जायद की फसल (ब) रबी की फसल (स) खरीफ की फसल (द) इनमें से कोई नहीं
13. प्रमुख कृषि उपजों के न्यूनतम मूल्य की घोषणा किसके द्वारा की जाती है?
(अ) केंद्र सरकार (ब) राज्य सरकार (स) राष्टï्रपति (द)ट्राइफेड द्वारा
14. कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा के लिए चुनावों में सर्वाधिक स्थान किसने प्राप्त किए, जब भारत के प्रधानमंत्री थे?
(अ) जवाहर लाल नेहरू (ब) इंदिरा गांधी (स) राजीव गांधी (द) नरसिम्हराव
15. संयुक्त राज्य अमेरिका की संघ व्यवस्था में किसी राज्य के अंतर्गत एक नए राज्य का निर्माण किया जा सकता है?
(अ) कांग्रेस के दोनों सदनों द्वारा (ब) सिनेट द्वारा (स) संबंधित राज्य की सहमति से कांग्रेस द्वारा (द) राष्टï्रपति द्वारा
16. भारत के उच्चतम न्यायालय ने संविधान के बुनियादी ढांचे का सिद्घांत दिया?
(अ) शंकरी प्रासद के मामले में (ब) सज्जन सिंह के मामले में (स) गोलकनाथ के मामले में (द) केशवानंद भारती के मामले में
17. इलेक्ट्रॉनिक शासन प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है?
(अ) आंध्र प्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) उत्तरप्रदेश (द) बिहार
18. डॉट मैट्रिक्स किस उपकरण की किस्म है?
(अ) स्कैनर (ब) प्रिंटर (स) की-बोर्ड (द) माउस
19. कर्नाटक संगीत का पितामह किसे कहा जाता है?
(अ)त्यागराज (ब)पुरंदर दास (स) स्वाति तिरूपाल (द) मुत्तुस्वामी दीक्षितर
20. निम्नलिखित में से कौन सा वाद्ययंत्र बिना तार का है?
(अ) गिटार (ब) सितार (स) ट्रम्पेट (द) वायलिन
21. सट्टक, निम्र में से क्या है?
(अ) एक प्रकार का छंद (ब) एक प्रकार की युद्घ शैली (स) एक प्रकार का नाटक (द) एक प्रकार का गीत
22. कस्तूरी कुंडल बसै, आत्मकथा किसकी है?
(अ) शीला झुनझुनवाला की (ब) मैत्रेयी पुष्पा की (स) कुसुम अंचल की (द) गोपाल प्रसाद व्यास की
23. भारत में प्रति एकड़ कृषि उपज बहुत कम है, इसका कारण क्या है?
(अ) ग्रीष्मकाल बहुत गर्म होता है (ब) मिट्टïी की उर्वरा शक्ति कम है (स) कृषक गरीब व अशिक्षित हैं, अत: आधुनिक कृषि प्रकारों का प्रयोग नहीं कर पाते (द) रात्रि में पाला निर्माण की दशाओं का बनना
24. भारत में बागीचों का नगर किसे कहा जाता है?
(अ) कोलकाता (ब) बंगलौर (स) जयपुर (द) उदयपुर
25. धान के लिए सर्वाधिक उपजाऊ भूमि कौन सी होती है?
(अ) दोमट (ब) काली (स) बलुई (द) जलोढ़
26. चरणदास चोर, किसकी नाट्यकृति है?
(अ) मुद्राराक्षस (ब) बलराज पंडित (स) हबीब तनवीर (द) नाग बोडस
---
सही जवाब- 1.(अ) 8 प्रतिशत, 2. (स) फॉस्फोरस, 3.(स) वित्त आयोग का, 4.(ब)सचिव, अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव, उपसचिव, 5.(स) संगठन में संरचना का पुनप्र्रारूपण, 6.(द) इनमें से कोई नहीं, 7.(ब) राष्ट्रपति, 8.(स) संबंधित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, 9.(ब) कश्मीर का अलग संविधान है, 10. (स) वर्ष 1975, 11.(स) वर्ष 1973, 12.(अ) जायद की फसल, 13.(अ)केंद्र सरकार,14.(स) राजीव गांधी, 15.(स) संबंधित राज्य की सहमति से कांग्रेस द्वारा, 16.(द) केशवानंद भारती के मामले में, 17.(अ)आंध्र प्रदेश, 18.(ब) प्रिंटर, 19.(ब)पुरंदर दास, 20.(स)ट्रम्पेट, 21.(स)एक प्रकार का नाटक, 22.(ब) मैत्रेयी पुष्पा की, 23.(स) कृषक गरीब व अशिक्षित हैं, अत: आधुनिक कृषि प्रकारों का प्रयोग नहीं कर पाते, 24. (ब)बंगलौर, 25.(अ) दोमट, 26.(स) हबीब तनवीर,
20 अगस्त 1977 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयेजर टू अंतरिक्ष यान भेजा था। धरती के सौर मंडल के बारे में शोध करने और तारों के बीच की जगह को जांचने के लिए यह स्पेस इंजिन भेजा गया था। वैसे तो इसे वॉयेजर वन से भी पहले लॉन्च किया गया था, लेकिन वन अंतरिक्ष यान तेज निकला और इसने दो को पीछे छोड़ दिया।
722 किलोग्राम का यह अंतरिक्ष यान सौर मंडल की सीमा ढूंढने में लगा है। यह इकलौता ऐसा यान है जो धरती के सौर मंडल के सबसे दूर के ग्रहों, यूरेनस और नैप्चून तक गया।
इसने बृहस्पति और शनि ग्रह की भी तस्वीरें धरती पर भेजीं। जुपिटर ग्रह के सबसे नजदीक ये यान 9 जुलाई 1979 के दिन था। इसने बृहस्पति को घेरने वाले चक्रों का पता लगाया था और इसके चांद आयो पर फटने वाले ज्वालामुखी का भी पता लगाया था।
यूसैन बोल्ट दुनिया के सबसे तेज तर्रार धावक हैं। 100 और 200 मीटर की दौड़ में ओलंपिक और विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले स्टार एथलीट ये रिकॉर्ड उन्होंने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में बनाए थे।
बोल्ट ने बीजिंग में ही साथियों के साथ 400 मीटर रिले में भी रिकॉर्ड स्थापित किया। 2012 लंदन ओलंपिक में भी उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर दोनों ही रेसें जीतीं और लगातार दो ओलंपिक खेलों (2008 और 2012) में ऐसी दोहरी जीत हासिल करने वाले वह पहले धावक बन गए। युसैन बोल्ट की रफ्तार के लिए उनके चाहने वाले उन्हें लाइटनिंग बेल्ट भी कहते हैं।
अब तक उनकी झोली में 6 ओलंपिक स्वर्ण पदक हैं। बोल्ट के मन में 2016 में रियो दे जनेरो के ओलंपिक खेलों के बाद अपना कॅरिअर समाप्त करने से पहले कुछ और ओलंपिक पदक जीतने की चाह है। छोटी दूरी की रेस में नया रिकॉर्ड बनाकर तहलका मचाने वाले बोल्ट वर्ष 2013 में मांशपेशियों में खिंचाव से परेशान रहे हैं। यूसैन बोल्ट का जन्म 21 अगस्त 1986 में जमैका में हुआ था।
मच्छर एक हानिकारक कीट है। यह संसार के प्राय सभी भागों में पाया जाता है। यह विभिन्न प्रकार के रोगों के जीवाणुओं को वहन करता है। मच्छर गड्ढ़े, तालाबों, नहरों तथा स्थिर जल के जलाशयों के निकट अंधेरी और नम जगहों पर रहता है। मच्छर एकलिंगी जन्तु हैं यानी नर और मादा मच्छर का शरीर अलग-अलग होते हैं। सिर्फ मादा मच्छर ही मनुष्य या अन्य जन्तुओं के रक्त चूसती है, जबकि नर मच्छर पेड़-पौधों का रस चूसते हैं।
मलेरिया सहित कई बीमारियों का कारण बनने वाले मच्छर की मनुष्य से पुरानी शत्रुता है। अभी हाल ही में एशिया के कई देशों में डेंगू बुख़ार भय का प्रतीक बन गया। मच्छर देखने में जितना छोटा है पर उतना ही ख़तरनाक होता है। दुनिया का कोई भी देश या क्षेत्र नहीं है जहां पर हवा में भिनभिनाता नन्हा जीव अपने मौजूद होने का आभास न दिलाता हो। एक शोध के अनुसार पूरी दुनिया में 30 हज़ार से अधिक प्रकार के मच्छर पाए जाते हैं और कई प्रकार के मच्छर मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होते किन्तु दो से तीन प्रकार के मच्छर मनुष्य के लिए समस्या बने हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मच्छर से घबराने के बजाए सावधानी बरत कर इससे फैलने वाली बीमारी से बचा जा सकता है।
देखने अथवा सूंघने की शक्ति न होने के बाद भी मच्छर किसी स्थान पर मानव की उपस्थिति का पता कैसे लगा लेते हैं, यह प्रश्न अभी तक रहस्य बना हुआ था। वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब काफी समय से तलाश कर रहे थे।
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मच्छरों के उन जीन्स का पता लगा लिया है जो मानव रक्त के प्यासे मच्छरों को मानव गंध के जरिए अपने शिकार तक पहुंचाते हैं। नैशविले स्थित वैंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के कुछ शोधकर्ताओं ने मलेरिया फैलाने वाले एनाफिलिस मच्छरों के कुल में पाए जाने वाले चार ऐसे जींस की पहचान की है जो इन मच्छरों को मानव की उपस्थिति का अहसास कराते हैं। इन जीन्स का पता चलने के बाद अब वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि वे मच्छरों को वाकई में दूर भगाने वाले उत्पाद बना सकेंगे।
कार्बन आवर्त सारणी का एक रासायनिक तत्व है जिसका चिह्न ष् एवं आण्विक चिह्नक 6,मात्रा संख्या 12 एवं परमाणु भार 12.000 है। यह सभी कार्बनिक जैव रूपों में पाया जाता है और कार्बनिक रासायनिकी का आधार है। इस अधातु की स्वयं से तथा अन्य तत्वों से बन्ध बनाने की क्षमता के कारण यह लगभग 1 करोड़ से अधिक ज्ञात यौगिक बनाता है।
कार्बन के समस्थानिकों के अनुपात को मापकर प्राचीन तथा पुरातात्विक अवशेषों की आयु मापी जाती है। कार्बन के परमाणुओं में कैटिनेशन नामक एक विशेष गुण पाया जाता है जिसके कारण कार्बन के बहुत से परमाणु आपस में संयोग करके एक लम्बी शृंखला का निर्माण कर लेते हैं। इसके इस गुण के कारण पृथ्वी पर कार्बनिक पदार्थों की संख्या सबसे अधिक है। यह मुक्त एवं संयुक्त दोनों ही अवस्थाओं में पाया जाता है। इसके विविध गुणों वाले कई बहुरूप हैं जिनमें हीरा, ग्रेफाइट काजल, कोयला प्रमुख हैं।
चेन्नई , पूर्व नाम मद्रास , भारत में बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित तमिलनाडु की राजधानी, भारत का पांचवां बड़ा नगर तथा तीसरा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। यह शहर अपनी संस्कृति एवं परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। ब्रिटिश लोगों ने 17वीं शताब्दी में एक छोटी-सी बस्ती मद्रासपट्ट्नम का विस्तार करके इस शहर का निर्माण किया था। उन्होंने इसे एक प्रधान शहर एवं नौसैनिक अड्डे के रूप में विकसित किया। बीसवीं शताब्दी तक यह मद्रास प्रेसिडेंसी की राजधानी एवं एक प्रमुख प्रशासनिक केन्द्र बन चुका था।
चेन्नई में ऑटोमोबाइल, प्रौद्योगिकी, हार्डवेयर उत्पादन और स्वास्थ्य सम्बंधी उद्योग हैं। यह नगर सॉफ्टवेयर, सूचना प्रौद्योगिकी सम्बंधी उत्पादों में भारत का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक शहर है। चेन्नई एवं इसके उपनगरीय क्षेत्र में ऑटोमोबाइल उद्योग विकसित है। चेन्नई मंडल तमिलनाडु के जीडीपी का 39 प्रतिशत का और देश के ऑटोमोटिव निर्यात में 60 प्रतिशत का भागीदार है। इसी कारण इसे दक्षिण एशिया का डेट्रॉएट भी कहा जाता है।
चेन्नई में रंगशाला संस्कृति भी अच्छे स्तर पर है और यह भरतनाट्यम का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है। यहां का तमिल चलचित्र उद्योग, जिसे कॉलीवुड भी कहते हैं, भारत का द्वितीय सबसे बड़ा फिल्म उद्योग केन्द्र है।
दक्षिण भारत के शहर मद्रास से ही ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपने विस्तार की नींव रखी थी।
ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से पहले मद्रास महत्वपूर्ण राजवंशों पल्लव, चोल, पांड्य और विजयनगर की प्रशासनिक, सैनिक और आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र हुआ करता था। 22 अगस्त 1639 को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने विजयनगर के राजा पेडा वेंकट राय से कोरोमंडल तट चंद्रगिरी में कुछ जमीन खरीदी। वेंकट राय ने अंग्रेजी व्यापारियों को यहां एक फैक्ट्री और गोदाम बनाने की अनुमति दी थी। एक साल बाद ब्रिटिश व्यापारियों ने यहां सेंट जॉर्ज किला बनवाया जो औपनिवेशिक गतिविधियों का गढ़ बना।
1746 में मद्रास और सेंट जॉर्ज के किले पर फ्रांसीसी फौजों ने अपना कब्जा जमा लिया जिसे बाद में ब्रितानी कंपनी ने 1749 में एक्स ला शापेल सन्धि के तहत हासिल कर लिया। अगले तीस सालों में ब्रिटिशों को और भी हमलों से जूझना पड़ा जिसमें मैसूर के राजा हैदर अली से भी अपने इलाके को बचाना शामिल था। अठारहवीं सदी के अंत तक ब्रिटिशों ने सेंट जॉर्ज और आसपास के इलाके का विस्तार कर लगभग पूरे आधुनिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक को अपने अधीन कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने मद्रास प्रेसिडेंसी की स्थापना की और मद्रास को यहां की राजधानी घोषित किया। भारत में ब्रिटिशकाल के दौरान मद्रास एक आधुनिक शहर और महत्वपूर्ण बंदरगाह के रूप में विकसित हुआ।
मद्रास का आधुनिक नाम चेन्नई यहां के एक प्रमुख गांव चेन्नापट्टनम पर आधारित है। माना जाता है कि सेंट जॉर्ज किला मद्रासपट्टनम के पास होने के कारण अग्रेजों ने इसे मद्रास नाम दिया था। वर्ष 1996 में राज्य सरकार ने मद्रास का नाम बदल कर चेन्नई कर दिया।
1. रेड क्वायर क्षेत्र कहां स्थित है?
(अ) कश्मीर (ब) मास्को (स) चीन (द) न्यूयॉक
2. पंजशीर घाटी कहां स्थित है?
(अ) लेबनान (ब) अफगानिस्तान (स) भारत (द) दक्षिण कोरिया
3. यलोस्टोन नेशनल पार्क कहां स्थित है?
(अ) कनाडा (ब) कम्बोडिया (स) कीनिया (द) यूएसए
4. एक मनुष्य का तापक्रम 60 अंश सेंटीग्रेट है, तो उसका तापक्रम फारेनहाइट में क्या होगा?
(अ) 140 अंश फारेनहाइट (ब) 120अंश फारेनहाइट (स) 130अंश फारेनहाइट (द) 98अंश फारेनहाइट
5. किसी मनुष्य के शरीर का तापक्रम होता है?
(अ) 98 अंश फारेनहाइट (ब) 98 अंश सेंटीग्रेट (स) 68 अंश फारेनहाइट (द) 66अंश फारेनहाइट
6. कपास की फसल पकने की अवस्था में वर्षा होने से क्या होता है?
(अ) रेशे के गुणों में वृद्धि होती है (ब) कपास के अच्छे गुण नष्ट हो जाते हैं (स) ओटाई की प्रतिशत मात्रा बढ़ती है (द) उपज में वृद्धि होती है
7. कपास में म्लानि रोग (ङ्खद्बद्यह्ल) का क्या प्रभाव पड़ता है?
(अ) गूलर समय से पहले निकल जाते हैं (ब) जड़ें सड़ जाती हैं (स) पौधे मुरझा जाते हैं (द) पत्तियों पर लाल या हल्के रंग के धब्बे पड़ जाते हैं
8. उड़द की जायद फसल बोने का समय क्या है?
(अ) 10 फरवरी से 15 मार्च (ब) 15 मार्च से 10 अप्रैल (स) 15 अप्रैल से 20 मई (द) 20 मई से 30 जून
9. पछुवा हवा चलने से फूल और फलियां बनते समय मूंग की फसल पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(अ) फूल मर जाता है (ब) दाने सडऩे लगते हैं (स) फूल कम बनते हैं (द) फूल और फलियां अधिक बनती हैं
10. लवणीय और क्षारीय भूमि किस प्रदेश में सर्वाधिक हैं?
(अ) उत्तरप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) बिहार (द) गुजरात
11. नवीन लोक प्रशासन धारणा का उद्भव संबंधित है?
(अ) अमेरिकन लोक प्रशासन सोसायटी से (ब) मिनोबु्रक सम्मेलन से (स) हॉथोर्न प्रयोगों से (द) तुलनात्मक प्रशासन समूह से
12. निम्नलिखित में से किसने कहा कि पदसोपान में प्रत्येक कर्मचारी में अपनी अक्षमता के स्तर तक उठने की प्रवृत्ति होती है?
(अ) पीटर ड्रकर (ब) कार्ल माक्र्स (स) मैक्स वेबर (द) लॉरेन्स जे. पीटर
13. निम्नलिखित पादपों पोषकों में कौन रोग और कीटपीडक़ों के प्रति प्रतिरोध बढ़ाने में उपयोगी है?
(अ) कैल्शियम (ब) फॉस्फोरस (स) नाइट्रोजन (द)पोटैशियम
14. मैदानी क्षेत्रों में चुकंदर की खेती की जाती है?
(अ) खरीफ के दौरान (ब) रबी के दौरान (स) जायद के दौरान (द) उपर्युक्त में से किसी के भी दौरान नहीं
15. अपकेंद्रीय पंप को साधारणत: किसके द्वारा चलाया जाता है?
(अ) पिंजर प्रेरणी मोटर (ब) डी.सी. श्रेणी मोटर (स) डी.सी. शंट मोटर(द) इनमें से सभी
16. आजकल घटते हुए वन संसाधनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारण क्या है?
(अ) मृदा अपरदन (ब) वन-अग्नि (स) बाढ़ (द) अतिकर्तन
17. गोण्डवाना कोयला क्षेत्र निम्र में से किस स्थान पर स्थित है?
(अ) मध्यप्रदेश (ब) पश्चिमी बंगाल (स) असम (द) मध्यप्रदेश और पश्चिमी बंगाल
18. निम्नलिखित में से किसे भविष्य का ईधन कहा जाता है?
(अ) प्राकृतिक गैस (ब) मीथेन (स) हाइड्रोजन (द) कार्बन
19. कपड़ा उद्योग मुख्यत: केंद्रित है?
(अ) गुजरात में (ब) मध्यप्रदेश में (स) बिहार में (द) तमिलनाडु में
20. प्रशांत महासागर का चौराहा- किस उपनाम से जाना जाता है?
(अ) हवाई द्वीप (ब) तिमोर (स) फिजी (द) टोंगा
21. नील नदी का वरदान किस सभ्यता को कहा जाता है?
(अ) असीरिया की सभ्यता (ब) मेसोपोटामिया की सभ्यता (स) बेबीलोनिया की सभ्यता (द) मिस्र की सभ्यता
22. हिम रेखा किसे कहते हैं?
(अ) उस काल्पनिक रेखा को जिसके ऊपर सदैव बर्फ रहती है (ब) उस रेखा को जहां बर्फ पिघलती है (स) जहां गर्मी में बर्फ पड़ती है (द) जहां बर्फ नहीं पड़ती है
23. हाइड्रोजन के साथ सबसे अधिक यौगिक निम्नलिखित में से किस तत्व द्वारा बनाए जाते हैं?
(अ)ऑक्सीजन (ब)नाइट्रोजन (स) कार्बन (द) सिलिकॉन
24. एक ही रासायनिक तत्व के विभिन्न प्रारूप को कहते हैं?
(अ) ऋणायन (ब) धनायन (स) बफर (द) अपरूप
25. वह गुण जिसके कारण एक ही तत्व कई रूपों में पाया जाता है, कहलाता है?
(अ)बहुलीकरण(ब) समभारिक (स)समस्थानिक (द)अपरूपता
26. पेट्रोल स्टेशन पर बिकने वाला पेट्रोल मिश्रित गैसोलिन होता है। मिश्रित करने पर?
(अ) पेट्रोल का अपस्फोटरोधी गुण बढ़ जाता है (ब) पेट्रोल सस्ता हो जाता है (स) गंध कम हो जाती है (द) पेट्रोल के दहन पर निकलने वाला धुआं कम हो जाता है
27. निम्नलिखित में से कौन प्राकृतिक बहुलक नहीं है?
(अ) ऊन (ब) रेशम (स) चमड़ा (द) नाइलोन
28. निम्नलिखित में से कौन एक बहुलक है?
(अ) विनाइल क्लोराइड (ब) यूरिया (स) स्टार्च (द) स्टाइरीन
29. लाह (Lac) है एक-
(अ) प्राकृतिक अपरूप (ब) प्राकृतिक बहुलक (स) कृत्रिम बहुलक (द) इनमें से कोई नहीं
30. मानव निर्मित प्रथम कृत्रिम रेशा था?
(अ) रेयॉन (ब) रेशम (स) सेल्युलोज (द) ऊन
---
सही जवाब-1.(ब)मास्को, 2.(ब)अफगानिस्तान, 3.(द) यूएसए, 4.(अ)140अंश फारेनहाइट, 5.(अ)98 अंश फारेनहाइट, 6.(ब)कपास के अच्छे गुण नष्ट हो जाते हैं, 7.(अ)गूलर समय से पहले निकल जाते हैं, 8.(ब)15 मार्च से 10 अप्रैल, 9.(द) फूल और फलियां अधिक बनती हैं, 10.(अ)उत्तरप्रदेश, 11.(ब) मिनोबु्रक सम्मेलन से, 12.(द) लॉरेन्स जे. पीटर,13.(द) पोटैशियम, 14.(ब)रबी के दौरान, 15.(स) डी.सी. शंट मोटर, 16.(द)अतिकर्तन, 17.(द) मध्यप्रदेश और पश्चिमी बंगाल, 18.(स)हाइड्रोजन, 19.(अ)गुजरात में, 20.(अ)हवाई द्वीप, 21.(द) मिस्र की सभ्यता, 22.(अ) उस काल्पनिक रेखा को जिसके ऊपर सदैव बर्फ रहती है, 23.(स) कार्बन, 24.(द)अपरूप, 25.(द)अपरूपता, 26.(अ) पेट्रोल का अपस्फोटरोधी गुण बढ़ जाता है, 27.(द) नाइलोन, 28.(स) स्टार्च, 29.(ब) प्राकृतिक बहुलक, 30.(अ) रेयॉन।
कैलाश पर्वत श्रेणी कांग-ति-स्सू शान, हिमालय पर्वतीय प्रणाली के सर्वोच्च और सबसे विषम क्षेत्रों में से एक है। यह चीन के तिब्बत क्षेत्र के अंतर्गत स्वायत्त क्यू (क्षेत्र) के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित है। इस श्रेणी का अक्ष पश्चिमोत्तर से दक्षिण-पश्चिम की ओर है और एक द्रोणी के उत्तर में अवस्थित है, जो पश्चिमी क्षेत्र से लांग्चू नदी (सतलुज नदी का चीनी नाम) और पूर्व में ब्रह्मïपुत्र (चीनी भाषा में याजिलआंग्बू या सांग्पो नदी) के आरंभिक जलस्त्रोत माचुआन नदी द्वारा अपवाहित होता है। इस अवसादी क्षेत्र के मध्य में मापाम झील है, जो समुद्र तल से 4,557 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण दुनिया की सबसे ऊंची मीठे पानी की झील के रूप में विख्यात है। इस झील के उत्तर में 6 हजार 714 मीटर ऊंचा कैलाश पर्वत है, जो तिब्बत में गंग तिसे नाम से जाना जाता है और यह इस श्रेणी की उच्चतम चोटी है।
कैलाश पर्वत हिंदू और तिब्बती बौद्घों, दोनों के लिए महत्वपूर्ण है, हिंदू इसे शिव का निवास स्थान मानते हैं, जबकि तिब्बती बौद्घ इसे ब्रह्मïांउ का सार्वभौमिक केंद्र, सुमेरू पर्वत मानते हैं। हालांकि कैलाश पर्वत और मापास झील तक तीर्थस्थल के रूप में जाने की अनुमति 1951 में तिब्बत पर चीन के अधिकार के बाद दी गई थी और 1954 में भारत-चीन संधि में इसकी पुष्टिï की गई थी, लेकिन तिब्बत में विद्रोह के दमन के बाद वहां जाने पर नियंत्रण लगा दिया गया और 1962 में सीमा बंद कर दी गई। दक्षिण की ओर से इस क्षेत्र में पहुंचने का रास्ता पुलन के दक्षिण में स्थित ऊंचे लिपुलिएज दर्रे से होकर जाता है। कैलाश पर्वतश्रेणी के उत्तरी कगार से सिंधु नदी निकलती है।
अंग्रेजी भाषा में रेड टेपिज्म (Red Tapism) शब्द का प्रयोग प्रसिद्घ उपन्यासकार चाल्र्स डिकिन्स (1812-70) ने अफसरों तथा वकीलों द्वारा दस्तावेजों को लाल फीते से बांधने की परंपरा के लिए किया था।
टॉमस कार्लाइल (1795-1881) ने लाल फीताशाही (रेड टेपिज्म) शब्द का प्रयोग सरकार की विलंबकारी प्रक्रिया आदि पर कटाक्ष करने के लिए बार-बार प्रयोग किया, जिससे यह इसी रूप में लोकप्रिय हो गया। वर्तमान में भी इसे नकारात्मक रूप में ही प्रयोग किया जाता है। सरकारी कार्यों में अनावश्यक औपचारिकताओं को पूरा करते-करते अतिविलंब हो जाता है, जिससे उस कार्य का मूल उद्देश्य ही समाप्त हो जाता है।
बायोम
बायोम एक विस्तृत क्षेत्र में पाए जाने वाले समस्त पादपों तथा प्राणियों का बृहत पारिस्थितिक समुदाय है। एक बायोम के अंतर्गत सामान्यत: उन केंद्रों के समस्त पादपों एवं प्राणियों को सम्मिलित किया जाता है, जिसके सामान्य लक्षण उस संपूर्ण क्षेत्र में लगभग समान होते हैं। इसलिए बायोम पृथ्वी के तल पर एक बृहद जीव कटिबंध (Biotic zone or life zone) होता है।
भूतल पर वनस्पितियों और प्राणियों के वितरण प्रतिरूपों पर जलवायु का सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि बायोम का निर्धारण मुख्यत: जलवायु प्रकार के अनुसार होता है।
डिस्थीमिया हल्का लेकिन लंबी अवधि के डिप्रेशन का एक प्रकार है। इसके लक्षण आमतौर पर कम से कम दो साल तक या उससे भी अधिक समय तक दिखाई दे सकते हैं। डिस्थीमिया रोजमर्रा के काम और आनंद लेने की क्षमता पर असर करता है।
डिस्थीमिया में व्यक्ति का स्वभाव नियमित रूप से खराब ही रहता है। हालांकि, इसके लक्षण गंभीर डिप्रेशन की तरह नहीं होते हैं। डिस्थीमिया में मानसिक कष्ट के साथ, सामान्य दैनिक गतिविधियों में रुचि कम हो जाती है, जिससे व्यक्ति निराशा,आत्मसम्मान में कमी और अधूरापन महसूस कर सकता है।
स्कलेरोडर्मा
स्क्लेरोडर्मा को कनेक्टिव टिश्यु डिस्आर्डर या ऑडो इम्यून डिस्आर्डर भी कहते है। इसमें किसी भी व्यक्ति के कनेक्टिव टिश्यु में परेशानी आने लगती है, जिससे त्वचा संबंधी कई प्रकार की समस्या पैदा हो जाती हैं। स्क्लेरोडर्मा और डिप्रेशन के बीच बहुत ही दिलचस्प संबंध है।
ऐसा देखा गया है कि 50 प्रतिशत लोग जो स्क्लेरोडर्मा से पीडि़त हैं, वे डिप्रेशन से भी पीडि़त हैं। इस बीमारी से मस्तिष्क में होने वाला न्यूरोट्रांसमीटर परिवर्तन डिप्रेशन का कारण बनता है यह सब व्यक्ति के मूड,आत्मविश्?वास और एनर्जी लेवल को प्रभावित करता है जिसका परिणाम डिप्रेशन के रूप में सामने आता है। इस प्रकार से स्क्लेरोडर्मा कई लोगों में डिप्रेशन का कारण बनता है।
सडक़ के बाईं ओर ही क्यों चलना चाहिए?
दुनिया के एक चौथाई देशों में सडक़ के बाईं ओर चलने की प्रथा है, इनमें से अधिकांश देश वो हैं, जो कभी ब्रिटेन के उपनिवेश हुआ करते थे। पुराने जमाने में सभी बांई ओर चला करते थे, क्यों वही समझदारी का काम था। इसकी वजह ये थी कि घुड़सवारों के लिए सडक़ की तरफ से घोड़े पर चढऩा आसान होता है, जिससे उनका दायां हाथ तलवार चलाने के लिए खाली रह सके और वो सामने से आने वाले अपने प्रतिद्वंद्वी का मुकाबला कर सके।
दूसरा कारण यह रहा होगा कि अधिकतर लोग दाएं हाथ से काम करते हैं, इसलिए किसी भी वाहन को चलाने के लिए दाएं हाथ का इस्तेमाल बेहतर है। सन 1969 में एक अनुसंधान हुआ, जिसमें पाया गया कि जिन देशों में ट्रैफिक बाईं ओर चलता है, वहां दुर्घटनाएं कम होती हैं।
क़ुर्रतुलऐन हैदर (जन्म- 20 जनवरी, 1926 - मृत्यु- 21 अगस्त, 2007) ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका थीं।
क़ुर्रतुलऐन हैदर के परिवार में तीन पीढिय़ों से लिखने की परंपरा रही। क़ुर्रतुलऐन हैदर के पिता की गणना उर्दू के प्रतिष्ठित कथाकारों में होती थी। क़ुर्रतुलऐन हैदर की मां नजऱ सज्जाद हैदर ‘उर्दू’ की जेन ऑस्टिन’ कहलाती थीं। 1947 में क़ुर्रतुलऐन ने लखनऊ विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी साहित्य में एम.ए.किया। इसी वर्ष क़ुर्रतुलऐन हैदर की कहानियों का पहला संग्रह सितारों के आगे प्रकाशित हुआ। इसमे संकलित लगभग सभी कहानियां उर्दू में हैं। क़ुर्रतुलऐन हैदर 1950 से 1960 के मध्य लंदन में रही। भारत लौटने के बाद उन्होंने बम्बई में इम्प्रिंट के प्रबंध संपादक का पद संभाला। उसके बाद लगभग सात वर्ष वह इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ़ इंडिया के संपादन विभाग के सबंद्ध में रहीं।
क़ुर्रतुलऐन हैदर का पहला उपन्यास मेरे भी सनमख़ाने 1949 में प्रकाशित हुआ। उनके अन्य प्रमुख उपन्यासों में शामिल हैं- मेरे भी सनमख़ाने (1949),सफ़ीना-ए-ग़मे-दिल (1952),आग का दरिया (1959), आखिरी शब के हमसफऱ (1979), गर्दिशे-रंगे-चमन (1987), चांदनी बेगम (1990),कारे-जहां-दराज़ है(1978-79), शीशे के घर (1952),पतझर की आवाज़ (1967),रोशनी की रफ़्तार (1982)।
क़ुर्रतुलऐन हैदर को साहित्य अकादमी पुरस्कार (1967) सोवियत लैंड़ नेहरु पुरस्कार (1969), ग़ालिब अवार्ड (1985), इक़बाल सम्मान (1987), और ज्ञानपीठ पुरस्कार (1991) से सम्मानित किया गया है।
नरसी मेहता (16वीं शती ई.) गुजराती भक्ति साहित्य की श्रेष्ठतम विभूति थे। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व की महत्ता के अनुरूप साहित्य के इतिहासग्रंथों में नरसिंह-मीरा-युग नाम से एक स्वतंत्र काव्यकाल का निर्धारण किया गया है जिसकी मुख्य विशेषता भावप्रवण कृष्णभक्ति से अनुप्रेरित पदों का निर्माण है। पदप्रणेता के रूप में गुजराती साहित्य में नरसी का लगभग वही स्थान है जो हिंदी में सूरदास का।
पुष्टिमार्ग में नरसी को वधेयो माना जाता है । वे गुजरात के सर्वाधिक लोकप्रिय वैष्णव कवि हैं। उनकी रचनाओं में प्रमुख हैं- सुरत संग्राम, गोविंदगमन, चातुरीछब्बीसी, चातुरी षोडशी, दाणलीला, सुदामाचरित, राससहस्त्रपदी, श्रृंगारमाला और बाललीला।
लंबी दूरी के ब्रितानी धावक हैं मोहम्मद फरह, जो इस समय 30 साल के हैं। उनका जन्म मोगादिशु, सोमालिया में 23 मार्च 1983 में हुआ था। इस समय वे अमरीका के पोर्टलैंड में निवास करते हैं। 5 फीट 9 इंच लंबे फराह ने लंबी दूरी की रेस में एक रिकॉर्ड ही बना दिया है। उन्होंने मॉस्को (अगस्त 2013) में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की 5 हजार मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। फरह ने निर्धारित दूरी 13 मिनट और 26.99 सेकंड में तय की।
फरह पहले ही इस प्रतियोगिता में 10 हजार मीटर दूरी की दौड़ जीत चुके हैं। इस जीत के बाद मोहम्मद फरह ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप दोनों में 5 हजार मीटर और 10 हजार मीटर का स्वर्ण जीतने वाले ब्रिटेन के पहले और दुनिया के दूसरे एथलीट बन गए हैं।
उनसे पहले यह करानामा केवल इथियोपिया के कीनियनीसा बीकीली ने किया था। बीकीली ने 2008 बीजिंग ओलंपिक और फिर बर्लिन विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप दोनों दौड़ों में स्वर्ण पदक जीता था।
सोमाली मूल के ब्रिटिश नागरिक फरह ने एक साल पहले लंदन ओलंपिक में 10, हजार और 5 हजार मीटर दोनों ही दौड़ जीती थीं जबकि 2011 विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में उन्होंने 5 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण और 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया था।
मोहम्मद फरह की ख़ास उपलब्धियां
*2011- विश्व चैंपियनशिप में 10 हजार और 5 हजार मीटर का स्वर्ण।
*2012- ओलंपिक में 10 हजार और 5 हजार मीटर का स्वर्ण।
*2012- यूरोपीय चैंपियनशिप में 5 हजार मीटर का स्वर्ण।
*2011-विश्व चैंपियनशिप में 10 हजार का स्वर्ण और 5 हजारमीटर का रजत।
जादुगोड़ा खान, यूरेनियमयुक्त खनिज की खान है। झारखण्ड राज्य के पूर्वी एवं पश्चिम सिंहभूम जिले में लगभग 160 किलोमीटर लम्बी 1 से 10 किलोमीटर चौड़ी सिंहभूम आधात पट्टी की खनिजयुक्त परिधि में यूरेनियम अयस्क पाया जाता है । इस परिधि की चट्टानें बहुत परतदार एवं अन्दर से कटी हुई हैं जिसमें यूरेनियमयुक्त खनिज अति सूक्ष्म मात्रा में वितरित है। अयस्क प्रोटेरोजोइक काल की रूपान्तरित चट्टानों में उभरी हुई अवस्था में पाया जाता है। खान में अयस्क की पहचान एवं ग्रेड नियंत्रण गिगरमुलर काउंटरों और सिण्टिलेशन प्रोब्स के द्वारा की जाती है ।
देश की सर्वप्रथम यूरेनियम खान जादुगोड़ा में सन् 1967 में प्रारम्भ हुई। टावर माउण्टेड फ्रिक्शन वाइन्डर के साथ इसके साफट को चालू किया जाना भारत के खनन उद्योग के लिए तकनीकी रूप से मील का पत्थर साबित हुआ। 640 मीटर गहरी खान तक 5 मीटर ब्यास वाले उध्र्वाकार साफट की मदद से पंहुचा जाता है। साफट चारों ओर क्रांकीट दीवार से घिरा हुआ है तथा इसके प्रतिभार के साथ एक केज तथा एक स्किप है । केज में 50 व्यक्तियों के तथा स्किप में एक समय में 5 टन अयस्क ले जाने की व्यवस्था है ।
खान में वायु प्रवेश का मार्ग इसी साफट से है , इसके अतिरिक्त सभी सर्विस लाइन जैसे दाबित पानी एवं वायु की पाइप लाइन, संचार एवं विद्युत लाइन इसी के द्वारा खान में गयी हैं । वर्तमान साफट 555 मीटर की गहराई तक जाता है तथा एक सहायक साफ्ट 905 मीटर की गहराई तक जाता है जिसमें आधुनिक फिक्सन वाईण्डर भी है जो खान की गहरी सतहों तक खनन सम्भव करता है ।
खान में उच्च क्षमता का आधुनिक वेन्टीलेशन सिस्टम है जो खान के अन्दर शुद्ध वायु के प्रवाह को सुनिश्चित करता है । स्टूप के लिए समतल कट एण्ड फिल पद्धति को अपनाया गया है । मिल अवशिष्ट को खान के खाली हुए स्थानों को भरने के लिए उपयोग किया जाता है । अयस्क को एक कनवेयर द्वारा निकटवर्ती संसाधन संयंत्र में स्थानागतरित किया जाता है ।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 1959 में की थी। यह रंगमंच का प्रशिक्षण देने वाली सबसे महत्वपूर्ण संस्था है जो दिल्ली में स्थित है। यह संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वशासी संस्थान है। इसे वर्ष 1975 में एक स्वतंत्र स्कूल का दर्जा दिया गया था, लेकिन वर्ष 2005 में इसे डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ।
हाल ही में रतन थियम राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उनकी यह नियुक्ति चार बरसों के लिए की गई है।
सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) की योजना प्रारंभिक शिक्षा के सर्वसुलभीकरण के निमित्त मिशन पद्धति अपनाए जाने के संबंध में अक्टूबर 1998 में आयोजित राज्य शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन की सिफारिशों का परिणाम है। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सहायता नौवीं योजना के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के बीच 85:15 की भागीदारी के आधार पर थी, दसवीं योजना के दौरान 75:25 और इसके बाद 50:50 के आधार पर थी।
कार्यक्रम में समूचे देश को शामिल किया गया है और 12.3 लाख बस्तियों में 19.4 करोड़ बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखा गया है। इस योजना के आधीन लगभग 8.5 लाख मौजूदा प्राथमिक और अपर प्राथमिक स्कूल तथा 33 लाख मौजूदा अध्यापक शामिल हैं। वर्ष 2004-05 के दौरान इस कार्यक्रम के अंतर्गत 598 जिलों की वार्षिक कार्य योजनाओं को स्वीकृति किया गया। इस कार्यक्रम में ऐसी बस्तियों में नए स्कूल स्थापित करना, जहां कोई स्कूली सुविधाएं मौजूद नहीं हैं तथा अतिरिक्त क्लासरूमों, पेयजल, अनुरक्षण अनुदान तथा सामाजिक सुधार अनुदान के प्रावधान के माध्यम से स्कूल के मौजूदा आधारिक तंत्र को सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया जाएगा। एसएसए में लड़कियों और कमजोर वर्गों के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया गया है। दसवीं योजना के दौरान एसएसए के लिए 17 हजार करोड़ रु. का आवंटन किया गया। एसएसए की वजह से विद्यालय न जाने वाले बच्चों की संख्या वर्ष 2001 में 3.5 करोड़ से घटकर वर्ष 2003-04 में 2.3 करोड़ हो गई।
डिप्रेशन को किसी उपकरण से मापा नहीं जा सकता। अवसाद के स्तर को मापने के लिए जिस पैमाने का इस्तेमाल होता है उसे हैमिल्टन डिप्रेशन स्केल कहा जाता है।
इसके तहत मनोवैज्ञानिक अवसादग्रस्त व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं और वे डिप्रेशन से जुड़े सभी मुद्दों के बारे में बात कर उन्हें रेटिंग स्केल के हिसाब से हैमिल्टन पैमाने पर लिखते हंै। इन सब रेटिंग को मिलाकर ही वे एक सही निष्कर्ष निकालते हंै। हैमिल्टन पैमाना डिप्रेस व्यक्ति के लिए बहुत ही उपयोगी है।आजकल बाजार में बहुत सारे ऐसे पैमाने मिलते है जिससे डिप्रेस व्यक्ति अपने आप अपने डिप्रेशन लेवल का पता लगा सकता हैं।
1. चिपको आंदोलन मुख्य रूप से संबद्ध है?
(अ) प्रतिभा पलायन रोकने से (ब) वृक्षों के मनमाने तरीके से काटने से रोकने के लिए (स) सरदार सरोवर बांध के निर्माण को रोकने के लिए (द) टेहरी बांध के निर्माण को रोकने के लिए
2. लवण मृदा में निम्नलिखित में से कौन सा लवण नहीं घुला होता है?
(अ) कैल्सियम सल्फेट (ब) मैग्नीशियम सल्फेट (स) कैल्सियम क्लोराइड (द)अमोनियम क्लोराइड
3. दीप्तिकाल आवश्यकता के आधार पर फसलों के पौधों को कितने भागों में बांटा गया है?
(अ) अल्प प्रकाशपेक्षी पौधे (ब) दीर्घ प्रकाशपेक्षी पौधे (स) दिवस निष्प्रभावी पौधे (द) उक्त सभी
4. निम्नलिखित में से कौन सा ढंग पृष्ठीय सिंचाई का नहीं है?
(अ) बौछारी सिंचाई (ब) पूर सिंचाई (स) क्यारी सिंचाई (द) कूंड सिंचाई
5. ढ्ढस्नस्नष्टह्र क्या है?
(अ) कृषक संगठन (ब) निजी उर्वरक प्रणाली (स) कृषक उर्वरक कंपनी (द) कृषक गन्ना सोसाइटी
6. राष्टï्रीय वानिकी कार्य योजना का लक्ष्य भारत में 33 प्रतिशत भू-क्षेत्र को किस वर्ष तक वृक्षों का परिपूर्ण करने का है?
(अ) वर्ष 2008 (ब) वर्ष 2012 (स) वर्ष 2016 (द) वर्ष 2020
7. भारत में निम्नलिखित वन प्रकारों में किस एक का वृहत्तम क्षेत्र है?
(अ) उष्णकटिबंधीय आद्र्र सदाबहार वन (ब) उष्णकटिबंधीय आद्र्र पर्णपाती वन (स) उपोष्णकटिबंधीय शुष्क सदाबहार वन (द) पर्वतीय आद्र्र शीतोष्ण वन
8. क्रॉमवेल धारा किस महासागर में पाई जाती है?
(अ)प्रशांत महासागर (ब) अटलांटिक महासागर (स) हिंद महासागर (द) आर्कटिक महासागर
9. किस अफ्रीकी देश को मूलरूप से उत्तरी रोडेशिया के रूप में जाना जाता था?
(अ) नामीबिया (ब) तंजानिया (स) जाम्बिया (द) जिम्बाब्वे
10. निम्नलिखित में से किस पेड़ से निकले पदार्थ से तारपीन का तेल तैयार किया जाता है?
(अ) चंदन से (ब) देवदार से (स) चीड़ से (द) सागौन से
11. देश में चंदन के वृक्ष सबसे अधिक कहां मिलते हंै?
(अ) केरल (ब) कर्नाटक (स) असम (द) मध्यप्रदेश
12. राजस्थान का सबसे बड़ा जिला क्षेत्रफल की दृृष्टि से निम्न में से कौन सा है?
(अ) अजमेर (ब) जोधपुर (स) जैसलमेर (द)बीकानेर
13. ढूंढाड़ किसका प्राचीन नाम है?
(अ) अलवर (ब) बीकानेर (स) जयपुर (द) भरतपुर
14. भारत के किस राज्य में बौद्घ धर्म के अनुयायी सबसे अधिक हैं?
(अ) नागालैण्ड (ब) सिक्किम (स) महाराष्टï्र (द) हिमाचल प्रदेश
15. हिंदुओं का सर्वाधिक अनुपात किस राज्य में है?
(अ) उत्तरप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) उड़ीसा (द) आंध्रप्रदेश
16. एसबेस्टॉस न जलने वाला रेशेदार तत्व है, इसके निक्षेप कहां पाए जाते हैं?
(अ) मध्यप्रदेश (ब) उड़ीसा तथा आंध्रप्रदेश (स) महाराष्टï्र तथा गुजरात (द) आंध्रप्रदेश तथा झारखंड
17. भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कहां स्थित है?
(अ)जम्मू-कश्मीर (ब) उत्तरप्रदेश (स)हरियाणा (द)पंजाब
18. निम्नलिखित में से कौन संवैधानिक सरकार विषय में चर्चा करता है?
(अ) हॉब्स (ब) लॉक (स) रूसो (द) ये सभी
19. एक कठोर संविधान वह है, जिसे?
(अ) संशोधित नहीं किया जा सकता (ब) दो तिहाई बहुमत से संशोधित किया जा सकता है (स) विधि निर्माण की सामान्य प्रक्रिया से संशोधित हो सकता है (द) विधि निर्माण की सामान्य प्रक्रिया से संशोधित नहीं हो सकता है
20. काली मिर्च का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) केरल (स) कर्नाटक (द) मध्यप्रदेश
21. काली मिट्टïी किस फसल के लिए सबसे अधिक भूमि मानी जाती है?
(अ) मक्का (ब) खरबूजा (स) चावल (द) कपास
22. किस भारतीय स्थान को अंतरिक्ष नगर के उपनाम से भी जाना जाता है?
(अ) अहमदाबाद (ब) श्रीहरिकोटा (स) बंगलौर (द) श्रीनगर
23. निम्नलिखित बंदरगाहों में से कौन सा एक मुक्त व्यापार क्षेत्र है?
(अ) कोचीन (ब) तूतीकोरिन (स) काण्डला (द) पाराद्वीप
24. अत्यधिक गहरे या पातालीय भूकंप को क्या कहते हैं?
(अ)सुनामी (ब)प्लूटॉनिक (स)अंतस्थ भूकंप (द) इनमें से कोई नहीं
25. संसदीय शासन का मूल सिद्घांत क्या है?
(अ) व्यवस्थापिका तथा कार्यपालिका के मध्य एकीकरण (ब) व्यवस्थापिका तथा कार्यपालिका के मध्य पृथक्कीकरण (स) केंद्र और राज्यों के मध्य शक्तियों का विभाजन (द) इनमें से कोई नहीं
26. अपने देश में दलहन के प्रति व्यक्ति दिन खपत लगभग कितनी है?
(अ) 29 ग्राम (ब) 39 ग्राम (स) 49 ग्राम (द) 59 ग्राम
27. अमेरिकन कपास की बीज की दर है?
(अ) 15-25 किग्रा प्रति हेक्टेयर (ब) 30-40 किग्रा प्रति हेक्टेयर (स) 50-60 किग्रा प्रति हेक्टेयर (द) 60-75 किग्रा प्रति हेक्टेयर
28. दी सोशल एनाटॉमी ऑफ एन एग्रीकल्चरल कम्युनिटी नामक प्रसिद्ध पुस्तक किसने प्रकाशित की?
(अ) जे.एम. गिलिट (ब) डॉ. सी.जे. गाल्पिन (स) डॉ. ए. आर. देसाई (द) चाल्र्स हैन्डरसन
---
सही जवाब- 1.(ब) वृक्षों के मनमाने तरीके से काटने से रोकने के लिए, 2.(द)अमोनियम क्लोराइड, 3.(द) उक्त सभी, 4.(अ) बौछारी सिंचाई, 5.(स)कृषक उर्वरक कंपनी, 6.(ब)2012, 7.(स) उपोष्ण कटिबंधीय शुष्क सदाबहार वन, 8.(अ)प्रशांत महासागर, 9.(स) जाम्बिया, 10.(स)चीड़ से, 11.(ब)कर्नाटक, 12.(स) जैसलमेर, 13.(स)जयपुर, 14.(स) महाराष्ट्र, 15.(अ) उत्तरप्रदेश, 16.(द) आंध्रप्रदेश, 17.(अ) जम्मू-कश्मीर, 18.(ब) लॉक, 19.(द) विधि निर्माण की सामान्य प्रक्रिया से संशोधित नहीं हो सकता है, 20.(ब)केरल, 21.(द) कपास, 22.(ब) श्रीहरिकोटा, 23.(स) काण्डला, 24.(ब)प्लूटॉनिक, 25.(द) इनमें से कोई नहीं, 26.(अ) 29 ग्राम, 27.(अ) 15-25 किग्रा प्रति हेक्टेयर, 28.(ब) डॉ. सी.जे. गाल्पिन।
1. पौधों को नाम देने वाला विज्ञान क्या कहलाता है?
(अ) वर्गीकरण (ब) पहचान (स) नामकरण (द) वर्गिकी
2. साग-सब्जी उत्पन्न करने वाले पौधों का अध्ययन कहलाता है?
(अ) आलेरीकल्चर (ब) सेरीकल्चर (स) सिल्वीकल्चर (द) पिसीकल्चर
3. सजावटी वृक्ष तथा झाडिय़ों के संवद्र्धन में संबंधित अध्ययन कहलाता है?
(अ) एग्रोनॉमी (ब) ओलेरीकल्चर (स) आरबोरीकल्चर (द) सिल्वीकल्चर
4. माइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है?
(अ) शैवाल (ब) कवक (स) जीवाणु (द) विषाणु
5. जीवाणुओं की साधारण आकृति क्या होती है?
(अ) छड़ रूपी (ब) गोल (स) सर्पिल (द) कौमा रूपी
6. जिन पौधों पर बीज बनते हैं, किंतु पुष्प नहीं लगते, कहलाते हैं?
(अ) आवृतबीजी (ब) अनावृत्तबीजी (स) टेरिडोफाइट्स (द) ब्रायोफाइट्स
7. पौधों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भोजन उत्पन्न होते हैं?
(अ) जड़ों से (ब) तनों से (स) फलों से (द) पत्तियों से
8. बीजरहित फल किस विधि से प्राप्त किया जा सकता है?
(अ) विकरों के व्यवहार द्वारा (ब) हार्मोंस के व्यवहार द्वारा (स) पादपों को 70 अंश सेंटीग्रेट पर रखकर (द) पादपों को चमकदार प्रकाश में रखकर
9. चावल का एक दाना क्या कहलाता है?
(अ) एक बीज (ब) एकबीजीय फल (स) बहुबीजीय फल (द) भू्रण पोष
10. किस पौधे का फल भूमि के नीचे पाया जाता है?
(अ) आलू (ब) गाजर (स) मूंगफली (द) प्याज
11. प्रतिबंधित निर्णयन प्रतिमान का विकास किया था?
(अ)ड्रॉर ने (ब) लिण्डब्लूम ने (स) हर्बर्ट साइमन ने (द) अमिताई एटजियानी ने
12. लोक प्रशासन के एक विज्ञान होने के दावे को चुनौती किसने दी?
(अ) टेलर ने (ब) एल.डी. ह्वïाइट ने (स) उर्विक ने (द) रॉबर्ट डाल ने
13. आखिरी समय किस वर्ष में लोकपाल विधेयक संसद में प्रस्तुत किया गया था?
(अ)1999 में (ब) 2000 में (स) 2001 में (द) 2002 में
14. आदेश की एकता का सिद्घांत निश्चित करता है?
(अ)जवाबदेही (ब) स्वीकार्यता (स) विशेषीकरण (द) समन्वय
15. एक हेक्टेयर गन्ने की बुआई के लिए तीन आंखों वाले गन्ने के टुकड़ों की आवश्यकता होगी?
(अ) 20 हजार-25 हजार (ब) 30 हजार-35 हजार (स)40 हजार-50 हजार (द) 60 हजार-75 हजार
16. आलू की बुआई 50 से. गुना 20 से. पौध ज्यामिति से करने पर उनकी संख्या होगी?
(अ) 50 हजार हिल प्रति हेक्टेयर (ब) एक लाख हिल प्रति हेक्टेयर (स) सवा लाख हिल प्रति हेक्टेयर (द) डेढ़ लाख हिल प्रति हेक्टेयर
17. भारत की लगभग आधी जनसंख्या किस आयु वर्ग की है?
(अ) 20 वर्ष से कम (ब) 21 से 30 वर्ष (स) 31 से 40 वर्ष (द) 40 से अधिक
18. राष्टï्रीय पर्यावरण शोध संस्थान निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
(अ) नई दिल्ली (ब) नागपुर (स) देहरादून (द) जयपुर
19. निम्नलिखित में से कौन सी नहर सबसे बड़ी झील है?
(अ) यमुना नहर, पश्चिमी (ब) ऊपरी गंगा नहर (स) शारदा नहर (द) निचली गंगा नहर
20. प्रसिद्घ कंदरिया महादेव मंदिर कहां स्थित है?
(अ)अमरावती में (ब)हरिद्वार में (स)खजुराहो में (द)नासिक में
21. निम्नलिखित में से किस एक स्थान पर अलकनंदा नदी और भागीरथी नदी मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है?
(अ) देवप्रयाग (ब) रुद्रप्रयाग (स) कर्णप्रयाग (द) विष्णुप्रयाग
22. भारत छोड़ो प्रस्ताव को किस प्रस्ताव के नाम से भी जाना जाता है?
(अ) इलाहाबाद प्रस्ताव (ब) पूना प्रस्ताव (स) वर्धा प्रस्ताव (द) साबरमती प्रस्ताव
23. बहुलवादी किसके पक्षधर हैं?
(अ) राज्य की शक्ति में विस्तार के (ब) राज्य की शक्ति में कटौती के (स) वर्ग विहीन और राज्य विहीन समाज की स्थापना के (द) राज्य की समाप्ति के
24. स्वराजदलीय सदस्यों की कौंसिल में जाने और कौंसिलों से बाहर चले आने की नीति को किसने चक्कर लगाने वाली देशभक्ति कहा था?
(अ) सरदार वल्लभभाई पटेल ने (ब) तेज बहादुर सप्रू ने (स) महात्मा गांधी ने (द) डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने
25. कपार्ट का मुख्यालय कहां स्थित है?
(अ) मुंबई में (ब) कोलकाता में (स) नई दिल्ली में (द) बंगलौर में
26. किस समिति ने कृषि जोतों पर कर लगाने की सिफारिश की थी?
(अ) भूतलिगम समिति (ब) वान्यू समिति (स) राज समिति (द) उपर्युक्त में से किसी ने नहीं
27. दसवीं पंचवर्षीय योजना (2002-2007) में घरेलू बचत की दर सकल घरेलू उत्पाद का कितने प्रतिशत प्राप्त करने का लक्ष्य था?
(अ) 13.6 प्रतिशत (ब) 8.0 प्रतिशत (स) 26.84 प्रतिशत (द) 30 प्रतिशत
28. समुदाय या संगठन के अनुसार भारत के कुल निर्यात का सबसे बड़ा भाग किसको जाता है?
(अ) यूरोपीय आर्थिक समुदाय (ब) स्वतंत्र राष्टï्रों का राष्टï्रमंडल (स) दक्षेस (द) तेल निर्यातक देशों का संगठन
29. वैज्ञानिक प्रबंध शब्द का निर्माण किया था?
(अ) एफ.डब्ल्यू.टेलर ने (ब) मैक्स वेबर ने (स) हेनरी गाण्ट ने (द) लूइस ब्राडेयस ने
----
सही जवाब- 1.(द)वर्गिकी, 2.(अ)आलेरीकल्चर, 3.(स) आरबोरीकल्चर, 4.(ब)कवक, 5.(अ)छड़ रूपी, 6.(ब) अनावृत्तबीजी, 7.(स) फलों से, 8.(ब) हार्मोंस के व्यवहार द्वारा, 9.(ब) एकबीजीय फल, 10.(स) मूंगफली, 11.(स) हर्बर्ट साइमन ने, 12.(द) रॉबर्ट डाल ने, 13.(द) 2002 में, 14.(अ) जवाबदेही, 15.(ब) 30 हजार-35 हजार, 16.(ब) एक लाख हिल प्रति हेक्टेयर, 17.(अ) 20 वर्ष से कम, 18.(ब) नागपुर, 19.(स) शारदा नहर, 20.(स) खजुराहो में, 21.(अ) देवप्रयाग, 22.(स) वर्धा प्रस्ताव, 23.(ब) राज्य की शक्ति में कटौती के, 24.(ब) तेज बहादुर सप्रू ने, 25.(स) नई दिल्ली में, 26.(स) राज समिति, 27.(स) 26.84 प्रतिशत, 28.(अ) यूरोपीय आर्थिक समुदाय, 29.(द) लूइस ब्राडेयस ने