महासमुन्द

रोजगार कार्यशाला में महिलाओं को सिखाए गए आत्मनिर्भर बनने के गुर
22-Oct-2022 2:25 PM
रोजगार कार्यशाला में महिलाओं को सिखाए गए आत्मनिर्भर बनने के गुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अक्टूबर।
टाउन हॉल में शहर के स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए रायपुर के अलिना ग्रुप द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला समूह को रॉ मटेरियल संस्था द्वारा दिया जाना और उनसे निर्मित सामग्रियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।

शुक्रवार को टाउन हॉल में यह कार्यशाला आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला रहे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने की। विशेष अतिथि के रूप में पार्षद मीना वर्मा, विजय साव थे। मुख्य अतिथि की आसंदी से कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला ने कहा कि एक परिवार में महिला की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन पर रसोई से लेकर घर संचालन करने की पूरी जिम्मेदारी होती है। ऐसे में अगर महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त हो जाएं तो वो परिवार में कभी कोई कमी नहीं होगी।  उन्होंने कहा जो बहने जिस रोजगार से जुड़े हंै उसी कार्य को और आगे बढऩे के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है।  

अध्यक्षता करते हुए नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न उत्पाद निर्मित किया जा रहा है लेकिन हमारे  पास अपने उत्पाद जैसे मसाला, फिनायल, अचार, पापड़, साबुन हो या फिर स्कूल यूनिफार्म के लिए बाजार की कमी बनी हुई है। ऐसे में अलिना ग्रुप महिलाओं को रा मटेरियल उपलब्ध कराएंगे और उन से निर्मित सामग्री को बाजार तक पहुंचने का काम करेंगे। इससे समूह की महिलाओं की  आर्थिक स्थिति में निश्चित रूप से बदलाव देखने को मिलेगी। इस दौरान अलिना ग्रुप के डायरेक्टर अर्शील कुरैशी महिलाओं को सामग्री निर्माण  सहित मशीनों की जानकारी दी। इस अवसर पर लता कैलाश चंद्राकर, ममता बग्गा, राखी ठाकुर, प्रेमशीला बघेल सहित बड़ी संख्या महिलाएं उपस्थित थीं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news