महासमुन्द

गोवर्धन पूजा के दिन गौठानों में मनाया जाएगा गौठान दिवस
22-Oct-2022 3:22 PM
गोवर्धन पूजा के दिन गौठानों में मनाया जाएगा गौठान दिवस

महासमुंद, 22 अक्टूबर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के अंतर्गत गौठानों में दीपावली पश्चात गोवर्धन पूजा के दिन गौठान  दिवस मनाया जाएगा। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हंै। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में परम्परागत रूप से मनाए जाने वाले त्यौहार गोवर्धन पूजा को गौठानों में गौठान दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।  इस दौरान पूजा अर्चना के अतिरिक्त इस वर्ष गोवर्धन पूजा पर नवीन चयनित तथा स्वीकृत गौठानों अगर होंगी तो वहां भूमि पूजन  गौठान दिवस पर किया जाएगा। संगोष्ठी आयोजित कर ग्रामीण एवं चरवाहों, गौठान प्रबंधक, पशु स्वास्थ्य रक्षा, पशु नस्ल सुधार, हरा चारा उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं गौठानों को स्वावलंबी बनाए जाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा शिविर लगाकर पशुओं का टीकाकरण  भी किया जाएगा। गौठान दिवस पर महिला स्वसहायता समूहों की सहभागिता होगी। छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग मंत्रालय से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news