महासमुन्द

गौरव ग्राम यात्रा के दूसरे दिन सलीहा, मानपुर, नवागांव, रामखेड़ा पहुंचे भाजपाई
03-Nov-2022 3:03 PM
गौरव ग्राम यात्रा के दूसरे दिन सलीहा, मानपुर, नवागांव, रामखेड़ा पहुंचे भाजपाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 नवंबर।
भारतीय जनता पार्टी झलप पटेवा मंडल के मंडल छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस से शुरू गौरव ग्राम यात्रा का दूसरा दिन ग्राम सलीहा बूथ क्रमांक 94, मानपुर नवागांव पचपेड़ी, बूथ क्रमांक 88, रामखेडहा बूथ क्रमंक 89 में भाजपा के कार्यकर्ताओं से बूथ का सत्यापन किया।   गौरव ग्राम संपर्क यात्रा में झलप पटेवा मंडल प्रभारी मोती साहू एव मंडल अध्यक्ष धरम पटेल मंडल पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क व बूथ के 25 सदस्यों बूथ कमेटी, कमल सखी सत्यापन, प्रधानमंत्री आवास, उज्वला, किसान सम्मान निधि, केंद्र सरकार के मिलने वाली योजनाओं को लाभार्थियों के बीच में रखा।  

इस दौरान खेमराज बघेल प्रदेश आर टी ई सदस्य, धनेश गायकवाड़ पूर्व जनपद सदस्य, मंडल उपाध्यक्ष राकेश साहू, अन.जन जाति मोर्चा अध्यक्ष सेवक राम दीवान, अनु. जाति मोर्चा अध्यक्ष जगदीश चौहान, शक्ति केंद्र प्रभारी सुनील पटेल, डॉ डोमन यादव, यादराम पटेल, भुवन साहू, हीरालाल साहू, धनी राम साहू, बामन देव, सुख नंदन दीवान, गोरेलाल साहू, घनश्याम दीवान, भीखम दीवान, हिम्मत लाल सिन्हा, इतवारी यादव, कुलेश्वर साहू. खुबीराम साहू, रेखराम घृतलहरे, बूथ अध्यक्ष रामनारायण यादव, ऐश कुमार,मंगलू घ्रुव, महेश्वर ध्रुव, साधु यादव, विजय साहू, रूपेश पटेल, टेपन पटेल, रवि शंकर सेन, शक्ति केंद्र सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष हलख राम पटेल, गजेंद्र पटेल, रामनारायण निषाद, समस्त भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news