महासमुन्द
शिक्षकों का सम्मान
05-Nov-2022 3:02 PM
महासमुंद, 5 नवंबर। शुक्रवार को नर्रा में देश की प्रथम महिला शिक्षिका मां सावित्री बाई फुले की स्मृति में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि 16 अक्टूबर को महासमुंद में सावित्री बाई फुले स्मृति में 152 शिक्षक.शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया था। लेकिन कई कारण से कुछ शिक्षक समारोह में नहीं आ पाए और उनका सम्मान नहीं हो पाया था। ऐसे में कल शुक्रवार को मरार समाज नर्रा की ओर से शिक्षक नीलकंठ पटेल, मुकेश पटेल को श्रीफल, प्रशस्ति पत्र व मां सावित्री बाई फुले स्मृति प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छग मरार समाज के संरक्षक लोचन पटेल, राजनीतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नवीन पटेल, नर्रा राज अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, उपाध्यक्ष दुकालू राम पटेल, संगठन महामंत्री पदुम लाल पटेल, नर्रा सरपंच गोपाल किसन पटेल उपस्थित रहे।