महासमुन्द

जोबाकला, गोड़पाली, बरेकेल बूथों में पहुंची ग्राम गौरव यात्रा
06-Nov-2022 8:42 PM
 जोबाकला, गोड़पाली, बरेकेल बूथों में पहुंची ग्राम गौरव यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी झलप पटेवा मंडल के छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को गौरव ग्राम यात्रा का चौथा दिवस ग्राम जोबा कला बूथ क्रमांक 75, गोडपाली बूथ 74 और बरेकेल कला बूथ 76 में जनसंपर्क कर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बूथ का सत्यापन किया। इस संपर्क यात्रा में झलप पटेवा मंडल प्रभारी मोती साहू, मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, मंडल पदाधिकारियों के साथ के साथ कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क व बूथ के 25 सदस्यों बूथ कमेटी, कमल सखी सत्यापन, प्रधानमंत्री आवास, उज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, केंद्र सरकार से मिलने वाली योजनाओं को लाभार्थी के बीच में रखा। कार्यक्रम में मंडल सह प्रभारी प्रेम चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेश शुक्ला, अरुण साहू आई टी सेल, राजेंद्र चंद्राकर मंडल कोषाध्यक्ष, मंडल महामंत्री चंद्रहास गोलू चंद्राकर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनेश सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष राकेश साहू, अनुजनजाति मोर्चा अध्यक्ष सेवक राम दीवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष व जनपद सभापति रामेश्वर गब्बर साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी धनेश्वर चंद्राकर, संयोजक जीतराम पटेल, सह संयोजक सोहन दीवान, मोर्चा महामंत्री देवेंद्र राय, लक्ष्मीकांत साहू, भाजपा नेता प्रकाश चंद्राकर, राकेश साहू, सुंदर पटेल, हेमलाल साहू, अजय साहू, पिंटू पटेल, रघुवंशी पटेल, शोभाराम नायक,ललित गुप्ता, घनश्याम सेन, राम नंदन चक्रधारी, कुबेर चक्रधारी, संत राम साहू, कपिल निषाद, समस्त भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news