महासमुन्द

जिले में खुलेंगे तीन नवीन धान खरीदी केन्द्र
13-Nov-2022 2:28 PM
जिले में खुलेंगे तीन नवीन धान खरीदी केन्द्र

कलेक्टर ने नए खरीदी केन्द्र की आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए  

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जारी किए आदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 नवंबर।
राज्य शासन द्वारा ग्रामीणों-कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महासमुंद जिले के महासमुंद विकासखंड सहित पिथौरा और बागबाहरा विकासखंडों के एक-एक ग्राम में नवीन धान केंद्र खोलने की अनुमति दी है। इनमें महासमुंद के ग्राम सलिहाभांठा,पिथौरा के ग्राम लोहराकोट और बागबाहरा का बीके बाहरा गांव शामिल है। राज्य शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि खऱीदी केन्द्र में धान बिक्री हेतु निकटतम ग्रामों का निर्धारण कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। नवीन धान खऱीदी केन्द्र खुल जाने से ग्राम के आसपास के ग्रामीणों, किसानों को धान  बेचने में काफी सुविधा होगी।

मालूम हो कि महासमुंद जिले के 152 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाती थी। तीन नये धान खरीदी केन्द्र के खुल जाने से अब जिले में 155 धान उपार्जन केन्द्र हो जायेंगे। जिससे आसपास के किसानों को अपनी उजप की बिक्री करने में सुविधा होगी। जिले में इस वर्ष धान खरीदी की अनुमानित मात्रा 86 लाख क्विंटल से अधिक लक्ष्य निर्धारित है। इन उपार्जन केन्द्रों में बीते 1 नवंबर समर्थन मूल्य पर किसानों से धानखऱीदी शुरू हुई है।
------------------

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news